Bihari Restaurants In Delhi: दिल्ली की इन 5 जगहों पर मिलेगा बिहारी स्टाइल खाना

Bihari Restaurants In Delhi: दिल्ली पर्यटक स्थलों के साथ खानपान के लिए भी पहचानी जाती है। यहां कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जहां बिहारी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 May 2024 11:00 AM GMT (Updated on: 17 May 2024 11:01 AM GMT)
Bihari Restaurants In Delhi Ncr
X

Bihari Restaurants In Delhi Ncr (Photos - Social Media)

Bihari Restaurants In Delhi Ncr : दिल्ली में फास्ट फूड बहुत ज्यादा बिकता है क्योंकि यह देश की राजधानी है और यहां पर अधिकतर लोग कामकाज वाले होते हैं। इसके अलावा आर्थिक राजधानी होने के कारण भी बाहरी राज्यों के लोग भी यहां पर रह रहे हैं। जिनमें ज्यादातर संख्या बिहारी की है। ऐसे में उनका स्वादिष्ट और फेमस डिश लिट्टी चोखा से लेकर चंपारण की हांडी मटन होती है। वहीं खाने के शौकीन लोग तो एक से बढ़कर एक लाजवाब खाना ढूंढते हैं। ऐसे में आज का आर्टिकल उनके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल आज हम आपको दिल्ली के पांच रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे। जहां आपको ऑथेंटिक बिहारी खाना परोसा जाता है और जो की काफी ज्यादा फेमस भी है

बिहार भवन

दिल्ली में रहकर अगर आपको सस्ता और अच्छा बिहारी व्यंजन का आनंद उठाना है तो आप बिहार भवन जा सकते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक बिहार के आइटम खाने को मिलेंगे। यहां आपको स्पेशल सरसों वाली मछली दाल की पूरी, लिटी चोखा, भुना हुआ मटन, बिहार फ्लेवर में चिकन कड़ी के अलावा बहुत से आइटम्स मिल जाएंगे। आप यहां पर ₹400 में भरपेट भोजपुरी थाली खा सकते हैं ।

बिहार भवन


द पॉट

इसके अलावा अगर आपको मधुबनी थाली से लेकर लिट्टी चोखा सत्तू पराठा भोजपुरी थाली लिट्टी मटन लिट्टी चिकन आदि का लाजवाब स्वाद लेना है। तो आप साउथ दिल्ली के शाहपुर जाट गांव में स्थित द पॉट वाली कैफे जा सकते हैं। यहां दो लोग ₹1200 में भरपेट खाना खा सकते हैं। बता दें कि या कैफे दोपहर 12:00 बजे खुलता है और रात 11:00 बंद होता है।

द पॉट


आंथेंटिक बिहारी

आप दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित ऑथेंटिक बिहारी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं। यहां आपको बेस्ट देसी स्टाइल में मिट्टी के चूल्हे और कोयल पर पका हुआ बिहारी खाना खाने को मिलेगा। यहां आप लिट्टी चोखा मकुनी चोखा, दाल पीती, मोतिहारी थाली, चंपारण चिकन आदि खा सकते हैं। यहां ₹500 में दो लोग आराम से भरपेट भोजन कर सकते हैं

आंथेंटिक बिहारी


टेस्ट ऑफ हांडी

आप नोएडा में स्थित डी टेस्ट आफ हांडी रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं। यहां वेज से लेकर नॉनवेज खाना मिल जाएगा। यहां की हांडी मटन और चिकन कबाब काफी ज्यादा स्वादिष्ट और फेमस है। बता दें कि यह रेस्टोरेंट नोएडा सेक्टर 76 में स्थित है। यहां दूर-दूर से लोग नॉनवेज का स्वाद उठाने के लिए पहुंचते हैं।

टेस्ट ऑफ हांडी


द चौक

वही आप बिहारी व्यंजन का लुफ्त उठाने के लिए गुड़गांव साउथ सिटी में स्थित द चौक ओके रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं। यहां की लिट्टी और चोखा आपका दिल जीत लेगा पर आपको बार-बार यहां जाने का मन करेगा।

द चौक


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story