×

Rishikesh Cheapest Hotels: ऋषिकेश में नहीं मिल पा रहे होटल तो आश्रम से चला सकते हैं काम, कम पैसों में मिल सकता है अच्छा इंतेज़ाम

Rishikesh cheapest Hotels: ऋषिकेश में इन आश्रम में व्यवस्था भी काफी अच्छी रहती है, साथ बेहद ही कम पैसों के साथ आप यहां अपने एक दो दिन आराम से निकाल सकते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 4 March 2023 2:22 AM GMT
Cheapest hotel in rishikesh
X

rishikesh hotel(Social media)

Rishikesh Cheapest Hotels Price: ऋषिकेश एक ऐसी जगह जहां हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं, यहां खूबसूरती सभी को अपना दिवाना बना लेती है। यहां लोग कभी घूमने के लिए निकल सकते हैं, दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए तो मानों यह जगह वीकेंड प्लेस बन गई है। हर हफ्ते यहां लोगों की भीड़ देखी जाती है, और हो भी क्यों न यह जगह है ही इतनी अच्छी और सुंदर जो लोगों को अपनी ओर खींच ही लेती है। क्योंकि यहां लोगों की भारी भीड़ होती है, तो अक्सर लोगों को ठहरने के लिए उचित जगह भी नहीं मिल पाती है। यदि मिलते भी तो उसके लिए लोगों को काफी पैसे भी देने पड़ते है। लेकिन यहां कई होटल ऐसे भी जहां आपको सिर्फ 1000 रुपए में मिल सकता है। हालांकि वीकेंड पर यहां इनकी कीमत 2000 रुपए तक हो जाती है। लेकिन यहां कुछ ऐसे आश्रम भी हैं जहां रहकर आप अपने पैसे बचा सकते हैं। इन आश्रम में व्यवस्था भी काफी अच्छी रहती है, साथ बेहद ही कम पैसों के साथ आप यहां अपने एक दो दिन आराम से निकाल सकते हैं।

कम पैसों में मिलती है अच्छी व्यवस्था


परमार्थ निकेतन

वैसे तो ऋषिकेश में कई आश्रम हैं, जहां आप अपने रुकने की व्यवस्था कर सकते हैं। लेकिन यहां का परमार्थ निकेतन एक ऐसा आवास है, जहां ज्यादातर आध्यात्मिक लोग जाते हैं। इस आश्रम में आपको काफी कुछ अनुभव करने के लिए मिल सकता है, जहां आप सुबह की प्रार्थना से लेकर ध्यान लगाने तक और योग की हर गतिविधि यहां कर सकते हैं। यह एक्टिविटीज आपको आश्रम में ही करवाई जाती है। जिससे आपका तनाव भी दूर हो जाता है, और मन को ताजा करने में भी मदद मिलती है।

समय: सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक

कीमत: 2000 रुपए से शुरू


शिवानंद योग वेदांत केंद्र

भीड़-भाड़ से दूर तनाव से मुक्त रहने के लिए आप ऋषिकेश के इस आश्रम को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस आश्रम में ठहरने के आपको किसी तरह की एडवांस पेमेंट करने की आवश्यकता भी नहीं होगी। क्योंकि यहां ठहरना आपके एकदम फ्री है, यहां तक की खाना भी आपको यहां पर मुफ्त में मिलता है। यदि आप कुछ समय के लिए आध्यात्मिक चीजों से जुड़ना चाहते हैं तो यह आश्रम आपके लिए बेस्ट है।

समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक

कीमत: फ्री

फूल चट्टी आश्रम

इस स्थान पर सात दिवसीय योगा रिट्रीट कार्यक्रम किया जाता है, जोकि काफी प्रसिद्ध है। शांति के लिए इस स्थान पर लोग दूर-दूर से आते हैं। यह आश्रम 1800 के दशक में स्थापित किया गया था और तब से यह लोगों को उनकी शांति खोजने में मदद कर रहा है।

समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

कीमत: 11,000 से शुरू


आनंद प्रकाश योग आश्रम

यह आश्रम ऋषिकेश के प्रसिद्ध आश्रमों में गिना जाता है, इस आश्रम में प्रेमी जोड़ो का सबसे पहले स्वागत किया जाता है। यदि आप भी योग को गहराई से जानने की चाहत रखते हैं, तो एक पर इस आश्रम में ठहरने का प्लान कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं होगी।

समय: सुबह 7:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कीमत: 800 रुपए प्रति रात

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story