×

Rishikesh Famous Food: ऋषिकेश में में पहाड़ी स्टाइल अरेबिक प्लैटर का आनंद, खुश हो जाएगा आपका दिल

Rishikesh Famous Food Place: देवभूमि उत्तराखंड अपने हसीन नजारों के लिए पहचानी जाती है। यहां पर एक शानदार कैफे अरेबिक डिशेज परोसता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 27 May 2024 12:23 PM GMT
Rishikesh Famous Pahadi Style Arabic Mazze Platter |
X

Rishikesh Famous Pahadi Style Arabic Mazze Platter (Photos - Social Media)

Rishikesh Famous Food Place: उत्तराखंड एक बहुत ही खूबसूरत इलाका है और ऋषिकेश को यहां की योग नगरी और धार्मिक स्थल के तौर पर पहचाना जाता है। पर्यटकों के बीच ये जगह काफी प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां के सभी चीज पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करती है। ऋषिकेश जाने के बाद आपको सुंदर नजारे तो देखने को मिलेंगे लेकिन यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू और स्वाद भी आपका दिल जीत लेगी। चलिए आज हम आपके यहां की एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर आपको एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन खाने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर आपको एक अरेबिक मेज प्लेटर भी मिलेगा जो बहुत शानदार है।

पहाड़ी स्टाइल का आनंद (Rishikesh Pahadi Style Food)

वैसे तो यह एक अरेबिक डिश है लेकिन उसे पूरी तरह से पहाड़ी स्टाइल में परोसा जाता है। इस कैफे का नाम VJ's कैफे है। यहां के मालिक खुद एक शहर है और वह देश विदेश के कई बड़े रेस्टोरेंट में काम कर चुके हैं। उन्हें नई नई चीज बनाना पसंद है और इसी शॉप के चलते उन्होंने अरेबिक मेज प्लैटर तैयार किया है जो लोगों को बहुत पसंद आया।


पहाड़ी स्टाइल में किया है तैयार (Preparations Done By Pahari Style)

इस प्लैटर में फलाफल, पीटा ब्रेड, हमस को बड़े ही अलग अंदाज से तैयार कर परोसा जाता है। इसे पूरी तरह से पहाड़ी ढंग से बनाने की कोशिश की गई है। इसमें पहाड़ों में मुख्य रूप से उपयोग किए जाने वाले दाल और अन्य उत्पादों का प्रयोग किया गया है। फलाफल को गहत की डाल से बनाया जाता है। पीटा ब्रेड मडुआ के आटे से बनती है। हमस पहाड़ी खीरे से तैयार किया जाता है।। यह प्लैटर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है और लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

Rishikesh Famous Pahadi Style Arabic Mazze Platter |


पता - बद्रीनाथ रोड, ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास, तपोवन, सराय, उत्तराखंड 249192

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story