×

Best Romantic Restaurants in Noida: नोएडा में कपल्स के लिए ये हैं बेस्ट रेस्टोरेंट-कैफे और बार, अपने पार्टनर के साथ यहां प्लान करें रोमांटिक डेट

Best Romantic Restaurants in Noida: अगर आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए नोएडा में बेस्ट रोमांटिक कैफे ढूंढ रहे हैं तो नोएडा में कपल्स के लिए कई सारे कैफे, रूफटॉप रेस्तरां, प्राइवेट केबिन कैफे और रोमांटिक रेस्तरां हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Feb 2023 3:45 AM GMT (Updated on: 10 Feb 2023 3:46 AM GMT)
imperfecto gardens galleria
X

नोएडा बेस्ट कैफे (फोटो- सोशल मीडिया)

Romantic Cafes Restaurants in Noida: नोएडा उत्तर प्रदेश का बहुत आधुनिक शहर है। यहां पर देशभर से लड़के-लड़कियां नौकरी के लिए आते हैं। जॉब हब के तौर पर मशहूर नोएडा में युवाओं की भरमार रहती है। जिसकी वजह से दोस्त-यार बनते हैं प्यार-मोहब्बत की भावना जागृत होती है। ऐसे में अब वैलेंटाइन वीक भी आने वाला है। कपल्स के लिए ये वैलेंटाइन वीक बहुत ही स्पेशल होता है। इस वीक में रोमांटिक लव डेट प्लान की जाती है। वैसे नोएडा में बहुत सारे वर्ल्ड क्लास कैफे और रेस्टोरेंट हैं। जो कपल्स के लिए रोमांटिक लव डेट का आनंद लेने के लिए बेस्ट है। साथ ही नोएडा में कई सारे खूबसूरत रेस्टोरेंट हैं जहां कपल्स रोमांटिक कैंडललाइट डिनर कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए नोएडा में बेस्ट रोमांटिक कैफे ढूंढ रहे हैं तो नोएडा में कपल्स के लिए कई सारे कैफे, रूफटॉप रेस्तरां, प्राइवेट केबिन कैफे और रोमांटिक रेस्तरां हैं। आइए आपको बताते हैं।

नोएडा में बेस्ट रोमांटिक कैफे रेस्टोरेंट
Most Romantic Cafes Restaurants in Noida For Couples

1. स्काईहाउस बार एंड कैफे
Skyhouse Bar & Cafe

(Image Credit- Social Media)

कपल्स के लिए शाम बिताने के लिए स्काईहाउस नोएडा के सबसे अच्छे कैफे में से एक है। इस कैफे में इनडोर और रूफटॉफ पर बैठने की व्यवस्था है। कैफे के रूफटॉप सीटिंग में बहुत ही रोमांटिक माहौल है। नोएडा में डेट करने के लिए स्काईहाउस एक बेस्ट रेस्टोरेंट है जहां आपको स्वादिष्ट लंच और डिनर की भी चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

पता: लॉजिक्स सिटी सेंटर, वेव सिटी सेंटर, सेक्टर 32, नोएडा, उत्तर प्रदेश।

2. केसर बुटीक
The Saffron Boutique

केसर बुटीक नोएडा, यूपी में एक सुंदर ऑल-व्हाइट कैफे है। ये एक कपल-फ्रेंडली रेस्टोरेंट है जो मेहमानों को उत्तर भारतीय, महाद्वीपीय और एशियाई व्यंजन परोसता है। अपने चाहनेवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए केसर बुटीक एक बेस्ट कैफे है।

पता: आशीर्वाद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हाजीपुर, सेक्टर 104, नोएडा, उत्तर प्रदेश

3. देसी वाइब्स
Desi Vibes

देसी वाइब्स नोएडा का एक बहुत ही सुंदर रेस्तरां है। जिसे एक गाँव के सदृश वायुमंडलीय सेटिंग में डिज़ाइन किया गया है। नोएडा में कपल्स के लिए डिनर डेट का आनंद लेने के लिए यह एक शानदार जगह है। रेस्‍तरां में अच्‍छे संगीत के साथ मुगलई और उत्‍तर भारतीय व्‍यंजन परोसे जाते हैं। यहां आप अपने चाहनेवालों के साथ जा सकते हैं।

पता: G-50, पहली मंजिल, सेक्टर 18, नोएडा, उत्तर प्रदेश।

4. इम्परफेक्टो गार्डन गैलेरिया
Imperfecto Gardens Galleria

(Image Credit- Social Media)

इम्परफेक्टो नोएडा-एनसीआर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रेस्टोरेंट में से एक है। यह नोएडा के सर्वश्रेष्ठ नाइट क्लबों में से एक है। इस जगह का अद्भुत माहौल, विदेशी व्यंजन, हाई क्वालिटी म्यूजिक आपको बहुत पसंद आएगा। कपल्स के लिए नोएडा में घूमने के लिए इम्परफेक्टो सबसे अच्छे कैफे में से एक है।

पता: गार्डन गैलेरिया मॉल, सेक्टर 38, नोएडा, उत्तर प्रदेश।

5. कोर्टयार्ड कैफे
The Courtyard Cafe

कोर्टयार्ड कैफे नोएडा शहर की भीड़-भाड़ से दूर एक सुंदर कैफे है। कोर्टयार्ड कैफे का माहौल बहुत ही आरामदायक है और इसमें बहुत हरियाली है। रात में इस जगह की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ये कपल्स के लिए डिनर डेट पर जाने वाले सबसे रोमांटिक रेस्टोरेंट में से एक है।

पता: एमिटी रोड, रायपुर खादर, सेक्टर 126, नोएडा, उत्तर प्रदेश।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story