×

Romantic Places in Mumbai: अपने पार्टनर के साथ ये 15 चीजों का उठा सकते है लुत्फ

Romantic Places in Mumbai: यदि आप मुंबई में एक परफेक्ट डेट प्लान करने के बारे में सोच रहे है तो, यहां पर आपको 15 आइडिया के जरिए गाइड करने की कोशिश की गई है..

Network
Newstrack Network
Published on: 26 Jun 2024 11:22 AM GMT
Romantic Places in Mumbai: अपने पार्टनर के साथ ये 15 चीजों का उठा सकते है लुत्फ
X

Romantic Places in Mumbai: यदि आप मुंबई में है, या शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं तो आपको नए डॉट बनाने की जरूरत पड़ सकती है। या अगर आपके पहले से ही मुंबई में दोस्त है। जिनके साथ आप एक डेट का प्लान कर रहें है तो यहां पर कई खूबसूरत जगहों के बारे में बताया गया है। जहां आप एक डेट प्लान कर सकते हैं यहां पर मुंबई में कुल 15 चीज़ों के साथ यूनिक डेट आइडिया बताया गया है। जिसमे मुंबई फिल्म सिटी के टूर से लेकर, पॉटरी में मिट्टी के बर्तन बनाने और लाइव म्यूजिक परफॉर्म करने जैसे कई एक्टिविटी में भी शामिल हो सकते है। इसके लिए ये आर्टिकल पूरा पढ़ें।

मुंबई में डेट के लिए ये 15 चीजे करें ट्राई (15 Things To Do at Date In Mumbai)

1. मुंबई की पहली चॉकलेट फैक्ट्री द काकाओ मिल बाई सुबको पर जाएँ।

लोकेशन: 2nd पास्ता लेन, मार्केट, बधवार पार्क, अपोलो बंदर, कोलाबा, मुंबई, महाराष्ट्र

मुंबई में चॉकलेट के शौकीनों के लिए सबसे बढ़िया जगह, सुबको, एक कैफ़े के आकर्षण को चॉकलेट फैक्ट्री के आकर्षण के साथ सहजता से जोड़ती है। जैसे ही आप अंदर कदम रखते हैं, हवा ताज़ी बनी चॉकलेट की अनूठी खुशबू से भर जाती है। कैफ़े में एक स्वादिष्ट मेन्यू है जिसमें कारीगरों द्वारा बनाई गई चॉकलेट, स्वादिष्ट मिठाइया और स्वादिष्ट कॉफ़ी शामिल हैं। यह जगह आपके परफेक्ट मिठास भरे रिश्ते के लिए एक परफेक्ट डेट प्लान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।



2. कैफे में जूकबॉक्स पर पसंदीदा गानों की जंग

किसी भी कैफे में समय निकालकर साथ बैठे, जहां पर गानों की तेज धुन बज रही हूं। जिसमे आप दोनों अपने पसंदीदा गाना पर एक दूसरे के साथ सुर मिला पाए। साथ ही खुलकर अपने पसंद से अपने पार्टनर को रूबरू करा पाए। यह बहुत ही ज्यादा रोमांटिक हो सकता है।

3. रेखा गोयल की पॉटरी लैब में पॉटरी डेट

लोकेशन: 76, नरगिस दत्त रोड पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

रेखा एक बेहतरीन शिक्षिका हैं जो हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देती हैं और चीजों को इस तरह से समझाती हैं कि आप समझ सकें। बांद्रा के बीचों-बीच स्थित इस विशाल, हवादार शेड में मिट्टी के बर्तन बनाना एक अलग अनुभव होगा। जिसे आप अपनें पार्टनर के साथ शेयर कर सकते है। यह बहुत ही खास अनुभव होगा, जब आप यहां होंगे।



4. गेम पलासियो में आर्केड डेट

लोकेशन: G0001/B, क्रिस्टल बिल्डिंग 206, हक्कासन के नीचे, वाटरफील्ड रोड, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

गेम पलासियो में एक शानदार गेमिंग आर्केड और बॉलिंग एली है जो एक मजेदार दिन बिताने का वादा करता है। गेम पलासियो में खाना और ड्रिंक्स बेहतरीन क्वालिटी के थे और सर्विस भी बेहतरीन हैं। गेम पलासियो निश्चित रूप से उन लोगों के लिए घूमने लायक जगह है जो अच्छा समय बिताना चाहते हैं। गेमिंग आर्केड और बॉलिंग एली बेहतरीन हैं।



5. एडैगियो, चेंबूर में हर गुरुवार विनाइल रिकॉर्ड्स सुनें

लोकेशन: एडैगियो लाइट, 103बी, एंस्लेम विला 11/ए, चर्च स्ट्रीट, वरोडा रोड और चैपल रोड के बीच, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

यदि आप दोनों संगीत के दीवाने हैं, या संघर्षरत कलाकार हैं और संगीत में अपनी रुचि को तलाशने के लिए कहा जाना है या नहीं जानते कि आपको कहाँ कुछ एक्सपोजर मिल सकता है, तो यह जगह आपके लिए है। संघर्षरत कलाकार यहां आयोजित ओपन माइक में प्रदर्शन करते हैं और इसका हिस्सा बनना वाकई मजेदार है, अत्यधिक अनुशंसित की जाती है।



6. मुंबई फिल्म सिटी टूर

लोकेशन: फिल्म सिटी रोड, फिल्म सिटी कॉम्प्लेक्स, आरे कॉलोनी, गोरेगांव, मुंबई, महाराष्ट्र

बॉलीवुड का इतिहास और वर्तमान दोनों एक ही स्थान पर देखे जा सकते हैं। यदि आप दोनों बॉलीवुड के फैन है तो ये जगह आपके डेट प्लान के लिए बेस्ट है। जहां आप अपने पसंदीदा मूवी के सीन को लाइव देख सकते है। उसके बारे में बात कर सकते है।

7. बोरीवली के टाइट हाउस में कराओके नाइट

लोकेशन: गोराई शांति सागर सीएचएसएल, प्लॉट नं.4, एलटी रोड, मैक्सस मॉल के पास, बोरीवली पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र

इसका आरामदायक माहौल और अच्छी तरह से तैयार किए गए कॉकटेल ने इसे दोस्तों के साथ एक सुकून भरी शाम के लिए एकदम सही जगह बना दिया। मुझे खास तौर पर माहौल और मौज-मस्ती कर रहे लोगों की सराहना मिली। कुल मिलाकर, आराम करने और अच्छे संगीत का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाना चयन करते है तो बेस्ट आइडिया हो सकता है।



8. एंटीसोशल में बुधवार लैटिन सोशल डांस पार्टी में भी आप पार्टिसिपेट कर खूब एंजॉय कर सकते है।

9. स्मैश में गोकार्टिंग

लोकेशन: गेट नं 4, ट्रेड व्यू बिल्डिंग, यूटोपिया सिटी, पांडुरंग बुधकर मार्ग, लोअर परेल, मुंबई, महाराष्ट्र

ये जगह एन्जॉयमेंट के लिए बहुत अच्छी है, यहाँ के स्टाफ बहुत अच्छे है, यहाँ बहुत सारे गेम्स हैं, जिसमे बॉलिंग, गो-कार्टिंग, VR गेम्स और क्रिकेट ये गेम्स बहुत पसंद आने वाले है। आप अपने पार्टनर के साथ फुल ऑन एंजॉय कर सकते है।



10. ओह माय डॉग PEFE, अंधेरी वेस्ट में प्यारे कुत्तों के साथ आनंद लें।

लोकेशन: प्रतिष्ठान बंगला, यमुना नगर, बैक रोड, फेयरी लैंड स्कूल के सामने, आरएनए एक्लाट के पास, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र

मुंबई में प्यारे प्यारे बच्चों के साथ समय बिताने की सबसे अच्छी जगह। यहां आने के बाद आपको पछतावा नहीं होगा। अगर आपको कुत्तों से डर भी लगता है, तो जरूर जाएं और आप कभी भी यहां से जाने के बारे में नहीं सोचेंगे।



प्रवेश शुल्क:

400 INR: केवल प्रवेश

600 INR: प्रवेश के लिए 300 और कैफे के अंदर भोजन ऑर्डर के लिए 300 का प्रयोग किया जा सकता है।

999 INR: सब कुछ शामिल है।

11. गेटवे पर उबो के साथ ई-बग्गी की सवारी करें जो बहुत ही यादगार अनुभव देगा। वहां जाना आपके लिए शहर को पास से देखने जैसा भी होगा।

12. राजभवन में सनराइज डेट; राजभवन से आपको एक परफेक्ट सनराइज का नजारा देखने को मिलता है। जहां आप एक डेट भी प्लान कर सकते है।

13. कैंडीज, बांद्रा में कॉफी डेट

लोकेशन: 5एए पाली हिल, बांद्रा (पश्चिम), लर्नर्स अकादमी स्कूल के बगल में, मुंबई, महाराष्ट्र

यह जगह उतनी ही अद्भुत है जितनी इंस्टाग्राम पर बताई गई है... लेकिन ध्यान रखें कि सप्ताहांत पर न जाएं क्योंकि यह बहुत भीड़भाड़ वाला होता है।आप सप्ताह के दिनों में कोई भी दिन चुन सकते हैं। माहौल और खाना सब बेहतरीन है।

14. किसी भी नागोरी आउटलेट पर चाय बन मस्का का आनंद लें। यह बहुत ही मजेदार आइडिया हो सकता है। चाय के साथ नई दोस्ती व प्यार की शुरुआत बहुत ही अलग अनुभव देगा।

15. शिल्प वेलनेस में स्पा डेट भी आप प्लान कर सकते है। जो बहुत ही ज्यादा रिलैक्सफुल हो सकता है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story