×

Romantic Places In Noida: नोएडा में कपल्स के घूमने के लिए बहुत सारी रोमांटिक जगहें, वैलेंटाइन पर यहां जाने का बनाइएं प्लान

Romantic Places In Noida For Couples: नोएडा में बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। जहां दोस्तों-यारों के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। साथ ही कपल्स के लिए भी नोएडा में काफी अच्छी और रोमांटिक जगहें हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Feb 2023 2:05 AM GMT
Romantic Places in Noida For Couples
X

कपल्स के लिए नोएडा में रोमांटिक जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Most Popular Romantic Places In Noida For Couples: नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित आधुनिक औद्योगिक शहर है। नोएडा भारत की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का एक हिस्सा है। नोएडा को जॉब हब के तौर पर भी जाना जाता है। यहां पर देशभर से युवा लड़के और लड़कियां शिक्षा और रोजगार के लिए आते हैं। इसके वजह से ये युवाओं के शहर के तौर पर भी जाना जाता है।

नोएडा में बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। जहां दोस्तों-यारों के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। साथ ही कपल्स के लिए भी नोएडा में काफी अच्छी और रोमांटिक जगहें हैं। जैसे किसी स्पेशल ओकेशन पर, वैलेंटाइन वीक पर आप अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए आपको नोएडा की इन बेस्ट रोमांटिक जगहों के बारे में बताते हैं।

नोएडा में कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहें
Best Romantic Places for Couples in Noida

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया
DLF Mall of India

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया नोएडा के सबसे बड़े मॉल में से एक है। नोएडा में जोड़ों के घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। खरीदारी करने के लिए, लंच-डिनर के लिए और मूवी देखने या फन करने के लिए भी ये सबसे बेस्ट जगह है। यहां एक ही जगह पर आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इस मॉल के चौथे फ्लोर पर एक वर्चुअल स्नो वर्ल्ड भी है जो नोएडा के कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

पता: प्लॉट नंबर- एम 03, सेक्टर 18, नोएडा, उत्तर प्रदेश

वर्ल्ड ऑफ वंडर
Worlds of Wonder


वर्ल्ड ऑफ वंडर नोएडा में कपल्स के लिए एक फन लविंग डेस्टिनेशन है। रोमांच पसंद करने वाले जोड़ों के लिए यह मनोरंजन का एक पूरा पैकेज है। वर्ल्ड्स ऑफ़ वंडर में एक मनोरंजन पार्क, एक वाटर पार्क और एक गो-कार्टिंग ट्रैक है। यहां पर अपने पार्टनर के साथ इंजॉए कर सकते हैं।

पता: जीआईपी मॉल, गेट नंबर 11, सेक्टर -38 ए, नोएडा, उत्तर प्रदेश

बॉटनिकल गार्डन
Botanical Garden

बॉटनिकल गार्डन नोएडा का एक काफी सुंदर लैंडस्केप गार्डन है जो देश के सबसे विशिष्ट पौधों की अधिकता से भरा हुआ है। यह जोड़ों के लिए नोएडा में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने और शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बगीचे में प्रवेश करने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

पता: कैप्टन विजयंत थापर मार्ग, सेक्टर 38, नोएडा, उत्तर प्रदेश

ओखला पक्षी अभयारण्य
Okhla Bird Sanctuary


नोएडा में जोड़ों के घूमने के लिए ओखला पक्षी अभयारण्य एक बेहतरीन जगह है। ओखला पक्षी अभयारण्य 300 से अधिक पक्षी प्रजातियों का घर है। यह दिल्ली-उत्तर प्रदेश राज्य सीमा पर नोएडा, गौतम बौद्ध नगर जिले में यमुना नदी पर ओखला बैराज पर स्थित है। यदि आप प्रकृति से भरपूर एक रोमांटिक और शांतिपूर्ण जगह की तलाश कर रहे हैं तो यह नोएडा में एक शानदार जगह साबित हो सकती है।

पता: नोएडा प्लाजा, एन ब्लॉक, पॉकेट के, सेक्टर 95, नोएडा, उत्तर प्रदेश

ग्रेट इंडिया प्लेस (जीआईपी मॉल)
Great India Place (GIP Mall)

द ग्रेट इंडिया प्लेस नोएडा का फेमस शॉपिंग और मनोरंजन मॉल है जो जीआईपी मॉल के नाम से प्रसिद्ध है। यह भारत के सबसे बड़े मॉल में से एक है। नोएडा में कपल्स के घूमने के लिए यह एक लोकप्रिय जगह है। यह नोएडा में सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित है।

पता: द ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल, सेक्टर 38, नोएडा, उत्तर प्रदेश

इम्परफेक्टो गार्डन गैलेरिया
Imperfecto Gardens Galleria

नोएडा में दोस्तों और प्रियजनों के साथ घूमने के लिए इम्परफेक्टो एक बेहतरीन जगह है। यह नोएडा में सबसे अच्छे कैफे/क्लब/रेस्तरां में से एक है। यहां शाम/रात में बहुत ही अच्छा लगता है। जैसे ही आप प्रवेश द्वार से गुजरते हैं, तो आप हैरान हो जाएंगे कि किस तरह से जगह से हर कोने को मंद रोशनी के साथ डिजाइन किया गया है। ये बहुत ही सुंदर मॉल है।

पता: गार्डन गैलेरिया मॉल, सेक्टर 38, नोएडा, उत्तर प्रदेश

नोएडा गोल्फ कोर्स
Noida Golf Course


नोएडा गोल्फ कोर्स 97 एकड़ में है। जहां आप अपने साथी के साथ गोल्फ खेलकर यादगार पलों को संजो सकते हैं। नोएडा के हलचल भरे शहर के अंदर ये एक बहुत ही शांतिपूर्ण जगह है।

पता: कैप्टन शशिकांत शर्मा मार्ग, नोएडा गोल्फ कोर्स, सेक्टर 38, नोएडा, उत्तर प्रदेश

ग्रैंड वेनिस मॉल
The Grand Venice Mall

ग्रैंड वेनिस मॉल ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा मॉल है और नोएडा के सबसे खूबसूरत मॉल में से एक है। ग्रैंड वेनिस मॉल कपल्स के लिए सबसे अच्छा मॉल है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।

पता: प्लॉट नंबर SH3, साइट IV, परी चौक के पास, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश

लॉजिक्स मॉल
Logix Mall

लॉजिक्स मॉल नोएडा यूपी में बेस्ट मूवी एक्सपीरियंस देता है। यह 25,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें आप खरीदारी करने के साथ इंजॉए भी कर सकते हैं। इसमें एक 5 स्टार डीलक्स होटल है। यह नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। मॉल में वह सब कुछ है जो आमतौर पर आपको चाहिए होती हैं। यहां जाकर आप अपनी डेट को यादगार बना सकते हैं।

पता: प्लॉट नंबर BW-58, सेक्टर 32, नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो के पास, नोएडा, उत्तर प्रदेश

इस्कॉन मंदिर
ISKCON Temple

नोएडा में इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण और राधारानी को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए श्री राधा कृष्ण के मंदिर से अच्छी जगह और क्या हो सकती है। ट्रू लवर्स के लिए श्री राधा कृष्ण भगवान के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां आ सकते हैं।

पता: A-5, महाराजा अग्रसेन मार्ग, ब्लॉक A, सेक्टर 33, नोएडा, उत्तर प्रदेश



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story