Royal Palaces Of India: भारत के इन शाही महलों में करवाएं फोटोशूट, आएगी शाही फीलिंग

Royal Palaces Of India: भारत अपने अंदर समृद्ध इतिहास और विरासत को समेटे हुए हैं। अगर आप यहां के किलों को देखना चाहते हैं तो यहां कई सारे पैलेस हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 Feb 2024 10:27 AM GMT
Royal Palaces Of India
X

Royal Palaces Of India (Photos - Social Media)

Royal Palaces Of India : भारत एक ऐसा देश है जिसे अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, इतिहास, रहन-सहन और वैभव के लिए पहचाना जाता है। यहां का हर राज्य अपने आप में बहुत ही खास है और इन खासियतों की वजह से इन्हें हर जगह पहचाना जाता है। भारत अपने अंदर बेहतरीन इतिहास को समेटे हुए है। आप यहां पर कई सारी ऐतिहासिक इमारतें और वास्तु कला के अद्भुत नमूने देख सकते हैं। लगभग हर राज्य में आप खूबसूरत इमारत का दीदार कर सकते हैं। आप घूमने फिरने की शौकीन हैं और इसी के साथ फोटो शूट करवाना आपको पसंद है। तो आज हम आपको भारत के ऐसे ऐतिहासिक किलों बारे में बताते हैं। जहां जाने के बाद आपको राजा महाराजाओं वाला एहसास होने वाला है। जब आप यहां फोटो शूट करवाएंगे तो आपको राजा रानी जैसा महसूस होगा।

कर्नाटक का अंबा विलास पैलेस

कर्नाटक के मैसूर में मौजूद अंबा विलास पैलेस भारत के सबसे खूबसूरत और समृद्धि किलो में से एक है। इस मैसूर पैलेस के नाम से भी पहचाना जाता है और बड़ी संख्या में पर्यटक किसका दीदार करने के लिए पहुंचते हैं।

कर्नाटक का अंबा विलास पैलेस

उज्ज्यंत पैलेस

ये त्रिपुरा का सबसे सुंदर स्थान है और भारत के मान्यता प्राप्त शानदार किलो में से एक है। महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने इसके लिए को नाम दिया था और यहां पर कई शासको ने शासन किया। अगरतला में मौजूद इस किले को अब संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है।

उज्ज्यंत पैलेस

लक्ष्मी विलास पैलेस

वडोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस बहुत प्रसिद्ध है और यह बकिंगहैम पैलेस से चार गुना बढ़ा है। ये बड़ौदा गायकवाड के राजवंश का घर है। इसे इंडो सारासेनिक शैली में तैयार किया गया है। इसे अब संग्रहालय में बदल दिया गया है।

लक्ष्मी विलास पैलेस

जयपुर सिटी पैलेस

महाराजा सवाई जयसिंह 2 को उत्कृष्ट वास्तुकला से बनाए जाने वाले महलों के लिए पहचाना जाता था। जयपुर का सिटी पैलेस उन्हीं शानदार रचनाओं में से एक है। यह बहुत खूबसूरत है और पर्यटकों के बीच चर्चा का केंद्र रहता है।

जयपुर सिटी पैलेस

जय विलास पैलेस

1874 में महाराज जयाजी राव सिंधिया ने जय विलास पैलेस का निर्माण कराया था। माइकल फिलोस ने इसकी भव्य संरचना को डिजाइन किया था। यूरोपीय वास्तुकला को अपने में समेटे हुए यह किला ग्वालियर में मौजूद है।

जय विलास पैलेस


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story