×

Safe Cities Index 2021: जानिए कौन है दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर, भारत के इन शहरों को भी लिस्ट में मिली जगह

Safe Cities Index 2021: द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (The Economist Intelligence Unit) ने सबसे सुरक्षित शहरों (Safe Cities Index 2021) की लिस्ट जारी की है।

Dharmendra Singh
Written By Dharmendra Singh
Published on: 28 Aug 2021 5:08 PM GMT (Updated on: 28 Aug 2021 5:10 PM GMT)
Safe Cities Index 2021
X

इंडिया गेट (फोटो: सोशल मीडिया)

Safe Cities Index 2021: द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (The Economist Intelligence Unit) ने सबसे सुरक्षित शहरों (Safe Cities Index 2021) की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनिया के 60 सबसे सुरक्षित शहरों की जानकारी दी गई है। इस में दो भारतीय शहर भी शामिल हैं। इन शहरों को डिजिटल, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्सनल और एनवायरमेंट सिक्योरिटी समेत 76 मापदंडों के आधार पर इस लिस्ट में शामिल किया गया है। आईए उन टॉप-10 शहरों के बारे में जानते हैं जिन्होंने इस लिस्ट में जगह बनाई है।

दुनिया भर में सुरक्षित शहरों की लिस्ट में नई दिल्ली को 48 वें और मुंबई को 50 वें स्थान पर रखा गया है। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर बताया है जिसे नंबर एक पर रखा गया है। कोपहेनगन को 82.4 अंक दिए गए हैं।

कनाडा के ओंटारियो प्रांत की राजधानी टोरंटो को लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखा गया है। टोरंटो को इस मामले में 82.2 अंक मिले हैं।

सिंगापुर ने सबसे सुरक्षित शहरों में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस पहले यह दूसरे स्थान पर था। इस बार सिंगापुर को 80.7 अंक मिले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहरों में शामिल सिडनी को चौथा स्थान दिया गया। इस लिस्ट में सिडनी को 80.1 अंक प्राप्त हुआ है।

जापान की राजधानी टोक्यो को पांचवा स्थान मिला है। टोक्यो साल 2019 में पहले स्थान पर था। इस बार इसे 80.0 अंक मिला है।

नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम को 79.3 अंक प्राप्त हुए हैं। एम्स्टर्डम को दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में छठे स्थान पर रखा गया है।

दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन को सातवा स्थान मिला है। वेलिंगटन को 79 अंक दिए गए हैं।

दुनिया के टॉप 10 सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में हांगकांग आठवें स्थान पर है। इस शहर को 78.6 अंक मिले हैं।

मेलबर्न को सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में नौवां स्थान मिला है। इसे 78.6 अंक दिए गए हैं।

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम 10 वें स्थान पर है। स्टॉकहोम को इस लिस्ट में 78 अंक दिए गए हैं।

भारत के दो शहरों नई दिल्ली को 48 वें और मुंबई को 50 वें स्थान पर रखा गया है।





Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story