×

Safe Tourist Place For Girls: लड़कियों के लिए बेहद सुरक्षित हैं ये जगहें, दोस्तों के साथ घूमने का बना सकती हैं प्लान

Safe Tourist Place For Girls: अजनबी शहरों में बिना किसी डर के बेखौफ होकर अकेले घूमना मानो हर लड़की का सपना होता है।

Kajal Sharma
Published on: 3 March 2023 2:13 AM GMT
girs safety
X

Tourist place for girls(Social media)

Safe Tourist Place For Girls: देश में महिलाएं आज स्वतंत्र हैं आत्मनिर्भर है जो दुनिया जीतने का चाह रखती हैं। लेकिन सबसे पहले वह अपने लिए एक सुरक्षित माहौल चाहती है, जो हमारे देश में बिल्कुल नहीं हैं। सड़कों, गलियों और अजनबी शहरों में बिना किसी डर के बेखौफ होकर अकेले घूमना मानो हर लड़की का सपना होता है। हालाकिं मन में डर लिए कई बार महिलाएं आगे बढ़ने की कोशिश भी करती हैं, लेकिन अजनबी शहर में कोई उन्हें गुमराह न कर दे, इस बात का डर हमेशा रहता है। लेकिन देश में कुछ जगहे ऐसी हैं जो लड़कियों के बिल्कुल सुरक्षित हैं, यदि वह चाहें तो यहां अपनी सहेलियों के साथ सोलो ट्रिप का प्लान कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए सुरक्षित है ये जगहें


जैसलमेर, राजस्‍थान- Jaisalmer, Rajasthan

राजस्थान में स्थित जैसलमेर एक ऐसा शहर है जहां महिलाएं बेखौफ घूम सकती हैं। ज्यादातर महिलाएं यहां अकेले ही यात्रा करती हैं। बता दें कि जैसलमेर को गोल्‍डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जहां ऊंट की सवारी सबसे ज्‍यादा मशहुर है। यहां घूमने आने वाले प्रवासी ऊंट की सवारी करना नहीं भूलते। यहां रहने वाले लोग न केवल मददगार हैं, बल्कि बेहद ही कोमल स्वभाव वाले भी हैं।


शिमला- Shimla

बर्फीला शिमला भी उन्ही जगहों में गिना जाता है, जहां महिलाएं बिना किसी चिंता और डर के बेखौफ घूम सकती हैं। कुछ ही पलों में आपका दिल जीत लेना तो मानों इस शहर की आदत है। बहुत कम समय में आप भी यहां कि दिवाने हो जाएंगे। बर्फ से ढके यहां के पहाड़, हरियाली और ऐतिहासिक संग्रहालय की सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। अगर एक महिला यहां अकेली जा रही है, तो उसे निश्चित रूप से कालका शिमला टॉय ट्रेन की यात्रा जरूर करनी चाहिए।


मनाली- Manali

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हर साल लाखों पर्टयक आते हैं। कोई भी महिला यहां अपने फ्रेंड्स के साथ यहां घूमने का प्लान मना सकती है। किसी सोलो ट्रिप के लिए यह हिल स्टेशन सबसे बेस्ट प्लेस हैं। खासतौर पर अगर आप एडवेंचर लवर हैं, तो आप मनाली की ट्रिप आपके लिए बेहद फायदे का सौदा हो सकती है। इसके साथ ही आपको यहां ट्रेकिंग के साथ रिवर राफ्टिंग का मजा भी ले सकती हैं।


वाराणसी - Varanasi

भारत के प्राचीन शहरों में गिना जाने वाला शहर वाराणसी किसी भी सोलो ट्रिप के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। यहां नदी किनारे बैठकर आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां गंगा आरती में शामिल होना बेहद ही अच्छा अनुभव हो सकता है।


नैनीताल- Nainital

हर साल नैनीताल में सबसे ज्‍यादा पर्यटक जाते हैं, यह पर्यटकों द्वारा पसंद किए जाने वाला हिल स्टेशन है। सर्दी हो या गर्मी यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। लोग यहां पर दोस्‍त और अपने परिवार के साथ आते हैं। लेकिन सोलो ट्रिप करने वाली महिलाओं के लिए नैनीताल काफी सेफ प्लेस है। यहां सड़क पर अकेली चल रही महिला को न तो किसी का डर होता है और न ही कोई चिंता।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story