Sawan Somwar 2024: बहुत अनोखा है भारत में मौजूद यह शिव मंदिर, नहीं दिखती इसकी परछाई

Brihadeeswara Shiv Temple Thanjavur : देशभर में भगवान शिव के कई सारे मंदिर मौजूद हैं। आज हम आपको तमिलनाडु के एक प्रसिद्ध मंदिर के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 25 July 2024 11:57 AM GMT
Brihadeeswara Shiv Temple Thanjavur
X

Brihadeeswara Shiv Temple Thanjavur (Photos - Social Media)

Brihadeeswara Shiv Temple Thanjavur : 22 जुलाई 2014 से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। सावन के महीने में लोगों को विशेष तौर पर भगवान शिव की आराधना करते हुए देखा जाता है। इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग शिव मंदिरों में जाते हैं और पूजन अर्चन कर अपनी मनोकामना मांगते हैं। देशभर में कई सारे शिव मंदिर है जिनकी अपनी-अपनी मान्यता और चमत्कार है। आपने कहीं शिव मंदिरों के बारे में सुना होगा और इन्हें देख भी होगा लेकिन आज हम आपको तमिलनाडु के एक शिव मंदिर के बारे में बताते हैं। हम बात कर रहे हैं थंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर की। यह मंदिर बहुत ही खास है और इसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। चलिए आज इसके दिलचस्प तथ्यों के बारे में जानते हैं।

जमीन पर नहीं आती मंदिर की परछाई (Shadow Of The Temple Not Fall On Ground)

यह मंदिर कई कर्म से बहुत मशहूर है। यह बहुत ऊंचा है लेकिन इसके बावजूद भी इसकी परछाई कभी भी जमीन पर नहीं पड़ती। इसका कारण मंदिर की संरचना बताया जाता है। यहां पर पत्थर कुछ इस तरह से लगाए गए हैं कि मंदिर की परछाई जमीन पर आते-आते रुक जाती है।

Brihadeeswara Shiv Temple Thanjavur


20टन का है भगवान शिव लिंगम (Lord Shiva Lingam Is 20 Tons)

बृहदेश्वर मंदिर में स्थित लिंगम एक बड़ा पत्थर है जो भगवान शिव की दिव्य शक्ति का प्रतीक है। बता दें कि यह एक ही पत्थर के टुकड़े से बना हुआ है और इसका वजन 20 टन है। इसे भारत के सबसे बड़े लिंगम में से एक माना जाता है।

मंदिर की दीवारों पर नक्काशी में भारतनाट्यम देखने को मिलता है। (Bharatanatyam Can Be Seen In The Walls Of The Temple)

बृहदेश्वर मंदिर की बाहरी दीवार देखने लायक है। यहां की दीवारों पर जटिल नक्काशी है जो भरतनाट्यम की 81 मुद्राओं को दर्शाती है। भरतनाट्यम दक्षिण भारत का एक शास्त्रीय नृत्य है जो यहां के नक्काशी में देखने को मिलता है।

Brihadeeswara Shiv Temple Thanjavur


प्राकृतिक रंगों की दीवार हैं मंदिर की ( Walls Of The Temple are Made By Natural Colors)

इस मंदिर की जो दीवारें हैं उन पर मसाले और पत्तियों से बने प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके पेंटिंग बनाई गई है। एक तरह से यह इको फ्रेंडली है जो मंदिर के भव्यता और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाता है।

मंदिर में है 80 टन का चौंका देने वाला गुंबद (Temple Has a Stunning Dome Weighing 80 Tons)

इस मंदिर की सबसे हैरान कर देने वाली चीज इसका चौक का देने वाला गुंबद है जो 80 टन का है। यह ग्रेनाइट से बना हुआ है और इसके निर्माण में किसी भी आधुनिक इंजीनियरिंग उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Brihadeeswara Shiv Temple Thanjavur


मंदिर के निर्माण में नहीं हुआ सीमेंट मिट्टी का इस्तेमाल (Cement & soil Not Used For Construction of The Temple.)

हैरान कर देने वाली बात यह है कि आधुनिक इमारत के विपरीत इस मंदिर के निर्माण में किसी भी तरह से सीमेंट बाइंडिंग एजेंट या मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह मंदिर आपस में जुड़े हुए पत्थरों से तैयार हुआ है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story