×

Seven Wonder of India: दुनिया ही नहीं भारत में भी है 7 अजूबे, आप भी है अनजान! तो आज कर लें पहचान

Seven Wonder of India: भारत के रंग देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। यहां हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और परंपरा है। हर राज्य में कई फेमस पर्यटन स्थल भी बनाए गए हैं, जो देखने में न सिर्फ काफी सुंदर हैं, बल्कि ऐतिहासिक भी हैं।

Kajal Sharma
Published on: 8 March 2023 1:41 AM GMT
hindi news
X

seven wonder (Photo-Social media)

Seven Wonder of India: अपनी विविधता के लिए जाना बजाने वाले देश भारत की सुंदरता और परंपरा के चर्चे दुनियाभर में फैले हुए हैं। यही कारण है कि भारत के रंग देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। यहां हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और परंपरा है। हर राज्य में कई फेमस पर्यटन स्थल भी बनाए गए हैं, जो देखने में न सिर्फ काफी सुंदर हैं, बल्कि ऐतिहासिक भी हैं। इनमें से कई की तुलना दुनिया के मशहूर पर्यटन स्थलों से की जाती है। ज्यादातर पर्यटन स्थल लोगों को आश्चर्य में डाल देते हैं। जिन्हे देखने के लिए न सिर्फ भारतवासियों में रूचि देखी जाती है, बल्कि दुनियाभर के लोग इन्हें देखने के लिए आते हैं। आपको हम भारत के 7 अजूबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको भी शायद ही पता हो।

दिल्ली के सात अजूबे


नालंदा यूनिवर्सिटी, बिहार- Nalanda, University, Bihar

नालंदा यूनिवर्सिटी को दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी के रूप में जाना जाता है। जोकि बिहार से लगभग 95 किमी की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि इस यूनिवर्सिटी की स्थापना गुप्त काल यानी पांचवीं सदी में ही कर दी गई थी। लेकिन 1193 में हुए आक्रमण के बाद इसे नष्ट कर दिया गया था। आज यह यूनिवर्सिटी खंडहर बन चुकी है लेकिन इसे देखने के लिए लोगों में खासा रूचि देखी जाती है।


सूर्य मंदिर, कोणार्क - Surya Temple, Konark

कोणार्क में स्थित सूर्य मंदिर अपनी नक्काशी और अद्भुत वास्तुकला के लिए दुनियाभर में चर्चित है। इस मंदिर को ब्लैक पैगोडा के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से श्रद्धालु सूर्यदेव के दर्शन के लिए कोर्णाक के सूर्य मंदिर में आते हैं।

मोनोलिथिक गोमतेश्वर स्टैच्यू, श्रवणबेलगोला - Gomateshwara Statue

श्रवणबेलगोला दुनियाभर में अपनी अखंड प्रतिमा के लिए जाना जाता है। यहां पर गोमतेश्वर की 60 फीट ऊंची विशाल मूर्ति बनी हुई है। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर 3347 फीट की ऊंचाई पर बना है। पर्यटकों को पहाड़ी की चोटी तक पहुंचने के लिए करीब 600 सीढ़ियां पार करनी पड़ती हैं। कहा जाता है कि इस जगह पर भगवान बाहुबली ने एक साल तक मोक्ष प्राप्त किया था।


खजुराहो मंदिर - Khajuraho Temple

खजुराहो जैन हिंदू मंदिरों का सबसे बड़ा मंदिर है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। इन सभी स्मारकों का निर्माण 9वीं शताब्दी में चंदेल वंश के राजाओं द्वारा किया गया है। यह जगह नागर वास्तुकला और कामुक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है।


हंपी मंदिर, हंपी - Hampi Temple, Hampi

मंदिरों के लिए जाना जाने वाला हंपी शहर कर्नाटक के विजयनगर का छोटा सा गांव है। लेकिन इस जगह ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना रखी है। एक तरह से यह जगह प्राचीन हिंदू मंदिरों का एक अनोखा संग्रह कही जाती है। इस शहर की खुदाई करने पर कई भव्य महल, मंदिर और कई बुनियादी ढांचे मिले थे। जिन्हें देखने के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं।


स्वर्ण मंदिर, अमृतसर- Golden Temple, Amritsar

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को श्री हरमंदिर साहिब या गोल्डन टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख समुदाय के लोगों का एक पवित्र पूजा स्थल है। इस गुरूद्वारे का निर्माण साल 1585 से 1604 के दौरान किया गया था।


ताजमहल

आगरा में स्थित ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। जिसे प्यार की निशानी के तौर पर जाना जाता है। साल 1653 में मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए ताजमहल का निर्माण करवाया था। कहा जाता है कि 20 हजार कारीगरों ने मिलकर इस महल को बनाया था। इसकी खूबसूरती के कारण यह भारतीय और विदेशी पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story