TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Shadi ki Ajab Rasm: भारत में एक ऐसी जगह जहाँ दुल्हन शादी के बाद सात दिनों तक नहीं पहनती कपड़े, दूल्हा करता है ये काम

Shadi Ki Ajab Rasm Pini Village: भारत में एक ऐसी जगह है जहाँ शादी के बाद सात दिनों तक दुल्हन बिना कपड़ों के रहती है आइये जानते हैं इसकी वजह।

Shweta Srivastava
Published on: 23 Sep 2024 12:20 PM GMT
Shadi ki Ajab Rasm
X

Shadi ki Ajab Rasm (Image Credit-Social Media)

Shadi Ki Ajab Rasm Pini Village: भारत देश में अलग-अलग मज़हब और रीति-रिवाज़ के लोग रहते हैं जो त्योहार से लेकर शादी तक अलग-अलग रस्मों को निभाते हैं। वहीँ भारत में एक ऐसी जगह भी है जहाँ के लोगों के शादी से जुड़े काफी अलग रिवाज़ हैं दरअसल यहाँ पर शादी के बाद दुल्हन सात दिनों तक कपडे नहीं पहनती। आइये जानते हैं ऐसी प्रथा क्यों है और आखिर कहाँ होता है ऐसा।

यहाँ शादी के बाद सात दिनों तक दुल्हन नहीं पहनती कपड़े

भारत में शादी को लेकर अलग अलग तरह के रिवाज़ हैं कहीं-कहीं पर शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों को फाड़ने का रिवाज़ है तो कहीं पर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है तो कहीं एक पुरुष दो लड़कियॉं से शादी कर लेते हैं वहीँ अब एक और रिवाज़ है जिसे जो भी सुनता है हैरत में पड़ जाता है। दरअसल यहाँ दुल्हन शादी के बाद सात दिनों तक कपड़े ही नहीं पहनतीं।

भारत में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है जहाँ लड़का-लड़की की शादी तय होने से लेकर शादी होने तक कई तरह के रिवाज़ होते हैं। उन्हें कई अलग अलग रस्में करनी होती है। ज़्यादातर रस्में जैसे हल्दी, मेहँदी, जूता चुराई, सात फेरों और कसमों से तो हैं परिचित हैं लेकिन कई जगहों में काफी अलग तरह की रस्में भी होतीं हैं। जिसमे शादी के पहले और बाद में अलग-अलग तरह की रस्में की जातीं हैं।

आज हम आपको भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ शादी के बाद शुरूआती सात दिनों तक दुल्हन कोई भी कपड़ा नहीं पहन सकती है। इस समय दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे से मज़ाक तो कर सकते हैं लेकिन दूर रहकर। क्योंकि इस दौरान दोनों को क दूसरे से दूर रखा जाता है।

ये रस्म हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी के पिणी गांव में होती है। वहीँ दूल्हे के लिए भी शादी के बाद कुछ प्रमुख नियम है। वहीँ शादी के बाद केवल दुल्हन ही बिना कपड़ों के रहती है। ऐसे में दुल्हन सिर्फ ऊन से बने पट्टे पहन सकती है, ऐसा उसे लगातार सात दिनों तक करना होता है।

आपको बता दें कि पिणी गांव में एक और प्रथा ऐसी ही है जब महिलाएं कपड़े नहीं पहनती है। ऐसा वो सावन के पांच दिनों तक करतीं हैं और वहीँ पुरुष पांच दोनों तक शराब का सेवन नहीं करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर इन नियमों को किया जाता है तो उन्हें अपनी शादी-शुदा ज़िन्दगी में सौभाग्य भी प्राप्त होता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story