×

Shopping in Lucknow: लखनऊ में महिलाओं के लिए यहां मिलते हैं सबसे सस्ते ब्रांडेड कपड़े

Shopping in Lucknow: लखनऊ शहर के यह चर्चित बाजार जो लड़कियों के कपड़ो के लिए बेहद फेमश हैं। महिलाओं की पहली पसंद लवलेन, मंगल बाजार, अमीनाबाद बाजार, भूतनाथ बाजार आदि।यहां मिलते हैं सबसे सस्ते ब्रांडेड कपड़े।

Hema Shrivastava
Published on: 1 Jan 2023 12:47 PM GMT (Updated on: 1 Jan 2023 12:47 PM GMT)
Shopping in Lucknow
X

Shopping in Lucknow(SOCIAL MEDIA)

Shopping in Lucknow: दुनिया का कोई भी ऐतिहासिक शहर अपनी विरासत, संस्कृति और जीवन शैली के कारण अलग दिखता है। वैसे ही लखनऊ शहर अपने पहनावे को लेकर हमेंशा सुर्खियों में रहा है फिर बात चाहे चिकनकारी की हो या कोई और वैराइटी। यहाँ सस्ते और फैशन में चल रहे सभी प्रकार के कपड़े मिलते हैं।

लड़कियों की पहली पसंद लवलेन

हजरतगंज का लव लेन दशकों से ही फैशन का हब माना गया है। यह संकरी गली शहर के युवाओं में इतनी लोकप्रिय है कि अब इसे हजरतगंज का दिल होने का दर्जा दिया जा सकता है। यहाँ पर लोग फैशन के कपड़े, जूते और सामान की खरीदारी करने के लिए आते हैं। यहां ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक में कई वैराइटी बहुत ही कम दामो में देखने को मिलती है। फैशन के दौर में सब अपने आप को बेहतर दिखाना चाहते हैं। लखनऊ का सबसे फेमश और सबसे सस्ता फुटपाथ लवलेन बाजार है यहाँ एक ही छत के नीचे सब कुछ मिल जाता है वो भी इच्छा के मुताबिक। लवलेन मार्केट एसी जगह है जहाँ जाने के बाद हम खरीद्दारी में कंट्रोल नही कर पाते। वहाँ की चकाचौंध, आकर्षक कपड़े, स्टाइलिस्ट जूते वो भी इतने सस्ते दामों में कि कब पर्श खाली हो गई पता ही नही चलता। महंगे-महंगे ब्रांड़ के जूते, कपड़े जो सिर्फ मॉल और शोरुम में दिखते हैं वो भि यहाँ सस्ते रेट में मिल जाते हैं। सस्ते में शॉपिंग करने के लिए लखनऊ का लवलेन मार्केट्स सबसे बेस्ट हैं।

लव लेन, बाजार

लाइसेंस बिल्डिंग, हजरतगंज

फेमश- लड़कियों की फैशन बाजार

समय- सुबह 11 बजे से रात 8बजे तक

मंगल बाजार


लखनऊ में मंगलबाजार सस्ती सामानो के लिए काफी फेमस है। आपको यहां अच्छी क्वालिटी वाले चिकनकारी कपड़े, मॉडर्न और ट्रेडिशनल कपड़े के डिजाइन, कढ़ाई वाले कपड़े, कुर्ता, रेडीमेड ड्रेस, साड़ी और बच्चों के ड्रेसेज बहुत ही कम रेट में मिल जाएंगे। कपड़े ही नहीं यहां सभी अवसरों के लिए अच्छी सामाने कम दामों में मिल जाती हैं। धरेलू उपयोग का सब सामान यहाँ मिल जाता है।

सेक्टर बी- बरगवां

एलडीए कॉलोनी, लखनऊ

फेमश- कपड़े व घरेलू सामान

अमीनाबाद बाजार

लखनऊ का सबसे पुराना स्ट्रीट शॉपिंग हब रहा अमीनाबाद। इस मार्केट में कपड़े से लेकर आभूषण, फुटवेयर्स, फैब्रिक्स, स्टेशनरी आदि चीज़ों की खरीद्दारी काफी सस्ते में कर सकते हैं। यहां घर की जरूरत की चीजें भी बहुत कम बजट में मिल जाएंगे। यहां दुपट्टा महल और विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन और रंगों की खरीदारी के लिए काफी फेमस शॉप्स हैं। अमीनाबाद मार्केट में खरीदारी के साथ-साथ स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी फेमस है। यहां का टुन्डे कबाब विदेशों तक फेमश है। वहीं कालिका चाट और वाहिद बिरयानी के अलावा कई टेस्टी डिश का आनंद आप ले सकते हैं।

पता- अमीनाबाद बाजार

समय: सुबह 11.00 बजे से रात 10.30 बजे

बृहस्पती को बंद रहता है।

फेमस चीजें: चिकन कुर्ते, जूते, साड़ी, बेडशीट

भूतनाथ बाजार


भूतनाथ मार्केट लखनऊ की बेहद लोकप्रिय बाजारों में से एक है जो अपने फेमश भूतनाथ मंदिर और खरीदारी के लिए जाना-माना जाता है। इस बाज़ार में आपको सभी तरह का सामान एक जगह पर ही मिल जाता है जिसमें फल, गहने, कपड़े, रसोई के बर्तन, मसाले, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूल शामिल हैं। इस बाजार में मिठाई के स्टॉल भी है जो शहर में फेमश भारतीय व्यंजन के रुप में जाने जाते हैं।

पता - इंदिरा नगर, सेक्टर 5

समय- सुबह 11.00 बजे से रात 10.00 बजे तक

फेमस - ज्वेलरी, गारमेंट्स, फैब्रिक, बर्तन, मसाले, पूजा का सामान, घरेलू सामान

Hema Shrivastava

Hema Shrivastava

Next Story