×

Shopping in South India: दक्षिण भारत में खरीदारी करने का बहुत ही अनोखा अनुभव, इन बाजारों में जाना न भूलें

Shopping in South India: दक्षिण भारत भारत का एक खूबसूरत हिस्सा है जहां हर राज्य एक दूसरे से अलग है और हर एक राज्य की अपनी अलग अनोखी विशेषता है।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Aug 2022 7:09 AM GMT
Shopping in South India
X

दक्षिण भारत में खरीदारी करने के लिए बेस्ट मार्केट (फोटो- सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Shopping in South India: दक्षिणी भारत एक विशाल सांस्कृतिक विरासतों से भरी-पूरी जगह है। यहां आप कई अलग-अलग राज्यों में एक छोटे से स्थान के भीतर बहुत अधिक भिन्नता को देख सकते हैं। जिनमें प्रत्येक राज्य अलग है जो समाज के विभिन्न प्रभावों को प्रकट करते हैं। दक्षिणी भारत में यूरोपीय सांस्कृतिक स्थल भी हैं। इस तरह की विविधता वाले देश में अद्वितीय भोजन, विशेष कलाकृतियां और विरासतों का इतिहास छुपा हुआ है।

दक्षिण भारत भारत का एक खूबसूरत हिस्सा है जहां हर राज्य एक दूसरे से अलग है और हर एक राज्य की अपनी अलग अनोखी विशेषता है। ऐसे में जब खरीदारी की बात आती है, तो यह एक बहुत ही अच्छा और रोमांचक अनुभव सिद्ध हो सकता है। पारंपरिक हस्तशिल्प, कॉयर उत्पाद, दस्तकारी के आभूषण विशेष रूप से सोना, कांस्य की वस्तुएं, लकड़ी और पत्थर की नक्काशी दक्षिण भारत में खरीदने के लिए लोकप्रिय वस्तुओं में से कुछ हैं। यदि आप दक्षिण भारत की यात्रा करते हैं तो रेशम की साड़ियाँ निश्चित रूप से अवश्य ही खरीदनी चाहिए।

आइए दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से खरीदारी करने के लिए कुछ सबसे प्रमुख बाजारों के बारे में आपको बताते हैं।

लाड बाजार, हैदराबाद, तेलंगाना
Laad Bazaar, Hyderabad, Telangana


दक्षिण भारत में हैदराबाद का लाड बाज़ार एक पुराना स्ट्रीट मार्केट है। जो मोती उत्पादों और चूड़ियों की कई अद्भुत अनोखी डिजाइन और वैराइटीज बेचने के लिए विख्यात है। यहां से ध्यान देते हुए सुगंधित परफ्यूम खरीदना बिल्कुल न भूलें।

चाय के लिए ऊटी, तमिलनाडु
Ooty for tea, Tamil Nadu

ऊटी तमिलनाडु का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो चाय की शानदार और आकर्षक किस्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, मसाले, आवश्यक तेल, लोशन और क्रीम बेचने वाले कई फेमस स्टोर भी यहां हैं। जिनसे आप अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं।

कांजीवरम साड़ी, चेन्नई, तमिलनाडु
Kanjeevaram sarees, Chennai, Tamil Nadu


सिल्क कांजीवरम साड़ी भारतीय महिलाओं की पहली पसंद होती है। सैकड़ों रंगों और डिज़ाइनों में रेशम की सुंदरता को पिराए हुए ये नौ गज की साड़ी यहां की सबसे मशहूर चीजों में से एक है। अगर आपने एक बार साड़ी कलेक्शन में पैर रख दिया तो आपका मन यहां से बिना साड़ी खरीदे निकलने का नहीं करेगा। ये खूबसूरती है इस जगह की।

कोनेमारा मार्केट, त्रिवेंद्रम, केरल
Connemara Market, Trivandrum, Kerala


कोनेमारा मार्केट त्रिवेंद्रम शहर का एक प्रमुख शॉपिंग हब है। पलायम जंक्शन पर स्थित, बाजार बहुत ही फेमस है। यहां जरूरत के लगभग सभी सामाने मिलते हैं।

कमर्शियल स्ट्रीट, बेंगलुरु, कर्नाटक
Commercial Street, Bengaluru, Karnataka

बेंगलुरु में कमर्शियल स्ट्रीट दक्षिण भारत के प्रमुख शॉपिंग सेंटरों में से एक है। सड़क किनारे बने इस बाजार की चहल-पहल भरी सड़कें रेहड़ी-पटरी वालों से भरी रहती हैं, जो कपड़े, आभूषण, जूते और जरूरत के बहुत से सामान को बेचा करते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story