×

Simsa Mata Mandir: संतान सुख से हैं वंचित, तो हिमाचल के इस मंदिर में सच्चे मन से करें दर्शन, होगी कृपा

Simsa Mata Mandir: सन्तान सुख देना वाला ये सिद्ध मंदिर हिमाचल प्रदेश में है। आइए आपको इस मंदिर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Dec 2022 1:59 AM GMT
simsa mata mandir kaise jaye
X

संतानदात्री मंदिर (फोटो- सोशल मीडिया)

Simsa Mata Mandir: भारत में धार्मिक आस्था से ओत-प्रेत बहुत सारे मान-मानताओं वाले मंदिर हैं। लोग अपनी मनोकामनापूर्ति के लिए इन मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। ऐसे ही एक सिद्धिप्राप्त मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहां पर सच्चे मन से दर्शन करने वालों के घर में किलकारियां गूंज उठती हैं। जीं हां सन्तान सुख देना वाला ये सिद्ध मंदिर हिमाचल प्रदेश में है। आइए आपको इस मंदिर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

संतान सुख देने वाला सिमसा माता मंदिर

हिमाचल प्रदेश के सिमसा में सिमसा माता मंदिर है। मान-मान्यताओँ वाला ये मंदिर सन्तान सुख के लिए माना जाता है। इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां पर जो महिलाएं सच्चे मन से मां के दर्शन करती हैं और मां का आर्शीवाद लेती हैं उनके घर में जल्दी ही बच्चे के किलकारियां गूंजती हैं। सिमसा मां के प्राचीन मंदिर से लोगों की बहुत आस्था जुड़ी हुई है।

संतान देने वाला मंदिर

संतान देने वाला मंदिर जिसे संतानदात्री नाम से भी जाना जाता है। यहां पर नवरात्रों में भक्तों की बहुत भारी भीड़ लगती है। साथ ही इस प्रसिद्ध मंदिर में नवरात्रों के दौरान बहुत ही बड़ा उत्सव किया जाता है जिसे "सलिन्दरा" कहा जाता है।

आपको बता दें, कि सलिन्दरा का अर्थ स्वप्न (सपना) होता है। ऐसा बताया जाता है कि नवरात्रों में चलने वाले इस उत्सव के दौरान जो महिलाओं फर्श पर सोती हैं उन्हें जल्द ही खुशखबरी मिलती हैं। ऐसा बताया जाता है कि मां स्वयं अपने भक्तों को सपने में आकर सन्तान सुख का आर्शीवाद देती हैं।

ये भी मान्यता है कि अगर कोई महिला सपने में कोई कंद-मूल या फल देखती है तो इसका मतलब होता है कि उसे आशीर्वाद मिल गया है। सपने में अमरूद का फल देखने पर लड़के की सन्तान प्राप्ति और भिन्डी देखने पर लड़की होने का संकेत मिलता है। वहीं अगर आपने सपने में धातु, लकड़ी या पत्थर से बना कोई सामान देखा है तो इस समय संतान का सुख नहीं है। भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सिमसा माता मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story