×

Skydiving in India: स्काई डाइविंग के लिए आप भारत की इन जगहों पर जा सकते हैं, पंतग की तरह खूब ऊंचा उड़ा सकते हैं

Skydiving in India: अगर आप स्काई डाइविंग को करना चाहते हैं तो स्काई डाइविंग आपको यादगार अनुभव दे सकती है। आइए आपको बताते हैं कि भारत में कहां पर स्काई डाइविंग होती है।

Vidushi Mishra
Published on: 31 Jan 2023 11:43 AM GMT
skydiving
X

स्काइडाइविंग (फोटो- सोशल मीडिया)

Skydiving in India: एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्काई डाइविंग बहुत ही रोमांच भर देने वाला साहसिक और शानदार अनुभव है। ये एडवेंचर दुनिया का सबसे रोमांचक एडवेंचर माना जाता है। जिसमें आप खुले आसमान के नीचे एक आजाद पंक्षी की तरह उड़ सकते हैं। स्काई डाइविंग के दौरान आप खुद को एक अलग ही दुनिया में महसूस करेंगे। पूरी तरह से सुरक्षा से बंधे होने की वजह से आपको डरने की जरूरत नहीं होती है। बस जब आप इस एडवेंचर को करें तो खुद को टेंशन फ्री कर दें। ऐसे में अगर आप स्काई डाइविंग को करना चाहते हैं तो स्काई डाइविंग आपको यादगार अनुभव दे सकती है। आइए आपको बताते हैं कि भारत में कहां पर स्काई डाइविंग होती है।

भारत में स्काइडाइविंग के लिए 8 जगहें

एंबी वैली, महाराष्ट्र
Aamby Valley, Maharashtra

(Image Credit- Social Media)

महाराष्ट्र में एम्बी वैली भारत में टॉप स्काई डाइविंग स्पॉट है। यदि आप एक उत्साही स्काइडाइवर हैं, तो आप यहां जाकर इस एडवेंचर को कर सकते हैं। यहां साल में कभी भी आप स्काइडाइविंग के लिए जा सकते हैं।

10,000 फीट की टेंडेम जंप यहां की स्पेशियलिटी है। यहां प्रशिक्षक के साथ लगभग एक घंटे का प्रशिक्षण सत्र होगा, जिसमें आपको स्काइडाइविंग में क्या करें और क्या न करें के बारे में बताया जाएगा। ब्रीफिंग के बाद, एक विमान स्काईडाइवर को लगभग 10,000 फीट के शुरुआती बिंदु पर ले जाएगा। जहां आप अपने प्रशिक्षक के साथ पैराशूट पहनकर तैयार हो जाएंगें। फिर एम्बी वैली के आसपास के वातावरण में आप आजादी से उड़ सकते हैं।

गिरने की ऊंचाई: 10000 फुट।

मूल्य: 20, 000 रुपए से 25,000 रुपए तक

नोटेबल ऑपरेटर्स: थ्रिल्सएक्सट्रीम

सर्वोत्तम समय: मानसून और तेज हवाओं के मौसम को छोड़कर साल में किसी भी समय

दीसा, गुजरात
Deesa, Gujarat

गुजरात के दीसा से ही भारत में स्काई डाइविंग की शुरूआत हुई। झील के किनारे बसे सुंदर शहर गुजरात के डीसा में, भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक साहसिक खेल के रूप में स्काइडाइविंग को विकसित किया है। हर साल, शहर कई स्काइडाइविंग कार्यक्रमों की मेजबान करता है।

गिरने की ऊंचाई: 3,500 से 4,000 फीट।

मूल्य: रुपए 16,500 से 37,500 तक

नोटेबल संचालक: इंडियन पैराशूटिंग फेडरेशन

सबसे अच्छा समय: साल भर

धाना, मध्य प्रदेश
Dhana, Madhya Pradesh

(Image Credit- Social Media)

मध्य प्रदेश के सागर जिले में धाना एक शांत शहर है। ये जगह भोपाल से करीबन 186 किलोमीटर दूर है। ऐसे में अगर आप यहां जाते हैं तो आप स्काई डाइविंग का शौक पूरा कर सकते हैं। यहां आपको पहले स्काई डाइविंग के बारे में 1 से आधे घंटे तक बताया जाता है। फिर इसके बाद 4000 फीट की ऊंचाई से आपको नीचे छोड़ दिया जाता है।

यहां स्काई डाइविंग करने का मूल्य 35,000 से 37,500 रुपए है।

गिरने की ऊंचाई: 9000-10000 फीट।

मूल्य: 35,000 से 37,500 रुपए

नोटेबल संचालक: थ्रिल्सएक्सट्रीम, चाइम्स एविएशन एकेडमी

सर्वोत्तम समय: मानसून और तेज हवाओं के मौसम को छोड़कर साल के किसी भी समय

नारनौल, हरियाणा
Narnaul, Haryana

नारनौल में स्थित बाछोड़ हवाई पट्टी, भारत का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्काइडाइविंग क्षेत्र है। नई दिल्ली से दो घंटे की दूरी पर स्थित, यह साहसिक उत्साही लोगों के बीच एक लोकप्रिय स्थान है। यहां पर आपको स्काई डाइविंग के बारे में पूरी जानकारी देने के बाद 10,000 फुट की ऊंचाई से छोड़ दिया जाएगा।

गिरने की ऊंचाई: 10000 फुट

मूल्य: रुपए 27,500

नोटेबल ऑपरेटर: स्काईहाई

सर्वोत्तम समय: मानसून का मौसम अच्छा नहीं है।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
Bir Billing, Himachal Pradesh

बीड़-बिलिंग को दुनिया के टॉप तीन पैराग्लाइडिंग स्थलों में से एक माना जाता है। बीर बिलिंग को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में जाना जाता है। बीर पूरे देश और दुनिया के एडवेंचर चाहने वालों को आकर्षित करता है।

बता दें, बीर बिलिंग में अक्टूबर में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करता है। हरे-भरे घास के मैदानों के बीच पैराग्लाइडिंग की रोमांचक गतिविधि होती है।

मैसूर, कर्नाटक
Mysore, Karnataka

मैसूर भारत में टॉप स्काई डाइविंग स्थलों में से एक है। यहां पर 9000 से 10000 फीट की ऊंचाई से डाइव करने पर आप बहुत खूबसूरती से नजारा देख सकते हैं। यहां स्काईडाइवर के साथ दो प्रशिक्षक भी साथ में कूदते हैं। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक है।

गिरने की ऊंचाई: 9000-10000 फीट।

मूल्य: 25,000 रुपए से लेकर 35,000 तक

नोटेबल संचालक: स्काईराइडर्स

सबसे अच्छा समय: साल भर

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
Aligarh, Uttar Pradesh

(Image Credit- Social Media)

अलीगढ़ हवाई पट्टी में स्काईडाइविंग की सुविधा है जहां आप रोमांचकारी ऊंची छलांग लगा सकते हैं। यहां ये एडवेंचर करने से पहले आपको फिटनेस परीक्षण से गुजरना होगा। जिसमें आप चिकित्सकीय रूप से फिट होने चाहिए। यह चिकित्सा प्रमाणपत्र एक सामान्य चिकित्सक द्वारा प्रदान किया जाता है। टेस्ट पास होने के बाद यहां रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। अलीगढ़ हवाई पट्टी में एक दिन में 5 स्लॉट होते हैं। जिसमें आपको टाइमिंग के हिसाब स्काई डाइविंग करने का मौका मिलता है।

गिरने की ऊंचाई: 9000-10000 फीट।

मूल्य: 27025 रुपए से 31625 तक

नोटेबल संचालक: स्काईहाई

सबसे अच्छा समय: साल में कभी भी लेकिन भारी बारिश के दौरान योजना बनाने से बचें

पांडिचेरी, तमिलनाडु
Pondicherry, Tamil Nadu

पांडिचेरी कई वजहों से घूमने की एक पसंदीदा जगह है। इन्ही वजहों में से एक स्काइडाइविंग है। यहां आप स्काई डाइविंग के दौरान समुद्र को ऊपर से जमीन को चूमते हुए देख सकते हैं। पतंग की खुले आसमान में उड़ सकते है।

गिरने की ऊंचाई: 10000 फुट

मूल्य: 27,000 रुपए

नोटेबल संचालक: वाल्टेयर एस्केपेड थ्रिल, स्काईराइडर्स

सर्वोत्तम समय: मानसून एडवेंचर करने के लिए सही समय नहीं है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story