×

Snowfall in India: इन जगहों पर बर्फबारी का भीषण कहर, जगह-जगह बंद हुए नेशनल हाईवे

Snowfall in india : वादियों में भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) का सिलसिला जारी है। वहीं उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाइवे बंद किए गए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 9 Jan 2022 7:37 AM GMT
Snowfall in India: इन जगहों पर बर्फबारी का भीषण कहर, जगह-जगह बंद हुए नेशनल हाईवे
X

Snowfall in India : जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। पर्यटक भी बर्फबारी का मजा लेने यहां घूमने आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2-3 हिमपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाइवे बंद किए गए हैं। आइए आगे देखते हैंं।

बर्फ की चादर वादियां

कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक के पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। अगर आप भी यहां जाएंगे तो देख सकेंगे की यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ है। बर्फ की सफेद चादर का दिलकश नजारा दिखाई दे रहा है। तमाम हिल स्टेशनों पर Snowfall देखने को मिल रहा है। एक तरफ तो ये नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है, लेकिन दूसरी तरफ बर्फबारी के कारण उत्तराखंड से लेकर कश्मीर बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

उत्तराखंड के पहाड़ भी भारी बर्फबारी से हर तरफ से बर्फ की चादर से ढके हैं। बर्फबारी के कारण चोपता-बद्रीनाथ हाईवे पर आवाजाही ठप है, लेकिन सैलानी खुश हैं। बर्फबारी के दौरान कुदरत का नजारा बहुत दिलकश लग रहा है, लेकिन इसके कारण लोगों को थोड़ा मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाइवे बंद किए गए हैं।


आम जन जीवन अस्त व्यस्त

बता दें कि बद्रीनाथ में तीन फुट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी से यमुनोत्री और गंगोत्री नेशनल हाइवे प्रभाविक हैं। लोगों को भी यहां से जाने के लिये मना किया जा रहा है और अपील की जा रहीं है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से यमुनाघाटी का सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है।


निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें । हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story