Sohna Beautiful Tourist Places: गरम पानी के झरनों के साथ प्राकृतिक घाटी की सैर

Sohna Beautiful Tourist Places: दिल्ली से महज 64 किमी की दूरी पर इस खूबसूरत सोहना हिल्स का आनंद पर्यटक ले सकते हैं। सोहना शहर गर्म पानी के झरनों और शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

Sarojini Sriharsha
Published on: 5 Oct 2024 9:03 AM GMT
Sohna Beautiful Tourist Places: गरम पानी के झरनों के साथ प्राकृतिक घाटी की सैर
X

Sohna Tourist Place  (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Sohna Tourist Places: भारत के हरियाणा राज्य का सोहना शहर एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां गर्म पानी के झरनों के साथ हरी भरी घाटी का आनंद लिया जा सकता है। उत्तर भारत का टेक्नोलॉजी हब कहा जाने वाला गुरुग्राम जहां ऊंची इमारतों और बड़ी-बड़ी कंपनियों में हर दिन व्यस्त रहने वाले लोग इस प्राकृतिक सोहना हिल फोर्ट की सैर कर सकते हैं। दिल्ली से महज 64 किमी की दूरी पर इस खूबसूरत सोहना हिल्स का आनंद पर्यटक ले सकते हैं। सोहना शहर गर्म पानी के झरनों और शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

यहां पर्यटकों के देखने लायक कई शानदार जगह जैसे मंदिर, किले, झील, झरने हैं। इन सबके अलावा सोहना में हर साल होने वाला विनटेज कार फेस्टिवल भी एक आकर्षण का केंद्र रहता है।

यहां के मुख्य दर्शनीय स्थल हैं:

दमदमा झील :

यह झील सोहना के साथ पूरे हरियाणा की एक खूबसूरत जगह है। पहाड़ों और हरियाली के बीच मौजूद यह झील दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के लोगों के लिए खास पिकनिक स्थल है। यहां पर्यटक बोटिंग, ज़ोरबिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यह झील सोहना हिल्स से करीब 30 मिनट की दूरी पर है। दमदमा झील गुरुग्राम से 21 किमी की दूरी पर स्थित है।


एडवेंचर कैंप :

सोहना हिल्स के एक हिस्से में एक एडवेंचर कैंप है, जहां ट्रेकिंग से लेकर रॉक क्लाइम्बिंग तक का मज़ा सैलानी उठा सकते हैं। यहां दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का एक अलग ही आनंद आता है।


कम्बोज इमारत :

यह जगह कम्बोज इमारत या कम्बोज खंडहर के नाम से सोहना हिल्स में जाना जाता है। पहाड़ियों और जंगलों के बीच में मौजूद यह शांत जगह सैलानियों की पसंदीदा जगह है। कम्बोज इमारत से कुछ ही दूरी पर सोहना का पहाड़ी किला भी मौजूद है जहां आप घूम सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि कम्बोज लोग लोधी और मुगल साम्राज्य से संबंधित थे। अंग्रजों के आक्रमण के जमाने से ये खंडहर मौजूद हैं। इस पर्यटन को ऐतिहासिक तौर पर भी देख सकते हैं।


सोहना झील और झरना :

दमदमा झील के अलावा पर्यटक यहां सोहना झील और झरने की भी सैर कर सकते हैं। लोगों के अनुसार यहां की मिट्टी सोना उगलती थी इसलिए इस जगह का नाम सोहना पड़ा। लेकिन इस बात के कोई प्रमाण न होने से इसे काल्पनिक कह सकते हैं। सोहना का यह झरना अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। इस झरने का पानी त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने में कारगर है ऐसा लोगों का मानना है। यहां आने वाले पर्यटक झरने के इस खास पानी से नहाना जरूर चाहते हैं, इसलिए यहां स्टीम बाथ, मिनी स्विमिंग पूल आदि जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यहां आसपास खाने-पीने की भी व्यवस्था है।


सोहना पहाड़ी किला :

सोहना में सैलानी प्राकृतिक स्थलों के साथ ऐतिहासिक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। अरावली पहाड़ियों के पास स्थित सोहना हिल फोर्ट एक खास पर्यटन स्थल है जिसे भरतपुर हिल फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।

यह किला खंडहर के रूप में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है जहां पर्यटक मौज मस्ती का आनंद ले सकते हैं।


घामडोज :

अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसा घामडोज गांव गुरुग्राम के निकट है। पहाड़ की हरियाली के बीच बसे इस गांव का खूबसूरत झरना लोगों को सुकून का एहसास देता है। गर्मियों के दिन और मानसून के दौरान इस जगह का मज़ा दुगुना हो जाता है। गुरुग्राम से सोहना रोड की तरफ से होते हुए आप इस गांव तक पहुंच सकते हैं। आप रास्ते में गाड़ी रोककर समय बिता सकते हैं। यह सुरक्षित जगहों में माना जाता है।


कैसे पहुंचें ?

हवाई मार्ग से यहां पहुंचने के लिए दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है। दिल्ली से गुड़गांव होते हुए इस शहर की दूरी 55 किमी है। हवाई अड्डे से टैक्सी के जरिए सोहना पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग से यहां जाने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन निकटतम स्टेशन है। यहां उतर कर बस या टैक्सी के माध्यम से सोहना हिल्स जा सकते हैं। गुरुग्राम से सोहना हिल्स की दूरी लगभग 47 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग से हरियाणा राज्य के कोने-कोने से सोहना के लिए कई बस हैं। यह स्थान गुड़गांव और दिल्ली से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां अपनी गाड़ी, टैक्सी या बस के द्वारा पहुंचा जा सकता है।

( लेखिका वरिष्ठ पत्रकार हैं ।)

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story