×

Sonbhadra: यूपी में मिनी स्विट्जरलैंड, सोनभद्र में घूमने के लिए दिलचस्प हैं ये जगहें

SonbhadraTourist Place: आपका भी स्विट्जरलैंड घूमने का मन है, लेकिन बजट कम है तो आप भारत के मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland) की सैर कर सकते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 July 2022 10:46 AM GMT (Updated on: 22 Oct 2022 2:09 PM GMT)
Sonbhadra: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, सोनभद्र में घूमने के लिए दिलचस्प हैं ये जगहें
X

भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mini Switzerland In Sonbhadra: स्विट्जरलैंड यूरोप का सबसे खूबसूरत देश कहलाता है। इस देश की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। दूर दूर तक फैली हरियाली, हसीन वादियां, नदियां और झहरने स्विट्जरलैंड को स्वर्ग बनाते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में हर साल पर्यटक यहां छुट्टियां मनाने आते हैं। अगर आपका भी स्विट्जरलैंड घूमने का मन है, लेकिन बजट कम है तो आप दुनिया के अन्य मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland) की सैर कर सकते हैं।

जी हां, मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland)। दुनियाभर में करीब 160 टूरिस्ट प्लेस को मिनी स्विट्जरलैंड की उपाधि दी गई है। भारत में भी कई जगहें हैं जिसे 'भारत का स्विट्जरलैंड' (Switzerland Of India) कहा जाता है। इनमें से एक उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला (Sonbhadra) भी है। इस जनपद को देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने सबसे पहले भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। वह 1954 में सोनभद्र पहुंचे थे, तब वह सोनभद्र की प्राकृतिक बनावट और सुंदरता से इतने मोहित हुए थे कि उन्होंने कहा था कि यह स्थान भारत का स्विट्जरलैंड बनेगा। इसके अलावा सोनभद्र को मिनी गोवा (Mini Goa) भी कहा जाता है।

क्यों फेमस है सोनभद्र?

बता दें सोनभद्र अपने टूरिस्ट प्लेस और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। इस जिले की आबादी 18,62,559 है, जिसका बॉर्डर चार राज्यों से जुड़ा हुआ है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए सोनभद्र एक अच्छी जगह मानी जाती है, क्योंकि यहां पर बड़े-बड़े झरने, पहाड़ और नदियां हैं, जो इसकी खूबसूरती में और भी इजाफा करते हैं। इसके अलावा इस जिले में प्राचीन मंदिर और किले भी हैं, जो महाभारत के समय से है।

सोनभद्र में घूमने लायक जगह (Tourist Places In Sonbhadra)

अगर आप भारत के मिनी स्विट्जरलैंड आ रहे हैं तो फिर सोनभद्र में कई पर्यटन स्थल (Tourist Places) फेमस हैं, जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में-

फॉसिल्स पार्क सलखन (Salkhan Fossils Park)

खोड़वा पहाड़ (Khodwa Mountain)

शिवद्वार मंदिर घोरावल (Shivdwar Temple)

अगोरी किला (Agori Fort)

अगोरी मंदिर गोठानी (Agori Temple)

रिहंद बांध, पिपरी (Rihand Dam)

वीर लोरिक पत्थर (Veer Lorik Stone)

मुक्खा फॉल (Mukkha Fall)

विजयगढ़ किला (Vijaygarh Fort)

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए हमें Google News पर फॉलो करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story