×

Street Food In Mumbai: मुंह में पानी ला देंगे मुंबई के ये फेमस स्ट्रीट फूड, बेहतरीन स्वाद के लिए लगती है लोगों की भीड़

Street Food In Mumbai : माया नगरी मुंबई सबसे ज्यादा अपनी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए पहचानी जाती है। इसके अलावा अगर कोई दूसरा कारण है जो इस जगह को सबसे फेमस बनता है तो वह यहां पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 Dec 2023 3:30 AM GMT (Updated on: 3 Dec 2023 3:30 AM GMT)
Street Food In Mumbai: मुंह में पानी ला देंगे मुंबई के ये फेमस स्ट्रीट फूड, बेहतरीन स्वाद के लिए लगती है लोगों की भीड़
X

Street Food In Mumbai : मुंबई यह एक ऐसी जगह है जो न जाने कितने लोगों का ड्रीम प्लेस है। कोई यहां जाकर अपना करियर बनाना चाहता है तो किसी को यहां पर बसा है और कोई घूमने के हिसाब से यहां पर जाना चाहता है। अब भला व्यक्ति यहां करना जो भी चाहे लेकिन उसका सामना यहां की स्वादिष्ट खाने पीने की चीजों से जरूर होता है। यह शहर पहले तो बॉलीवुड के लिए फेमस है और दूसरा अपने टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए इसे पहचाना जाता है। इस शहर के हर गली, मोहल्ले, फुटपाथ स्कूलों और ऑफिसेज के बाहर आपको स्टाल लगे हुए दिखाई दे जाएंगे। मुंबई के इस स्ट्रीट फूड को सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जाता है। तो चलिए आज आपको कुछ फेमस स्ट्रीट फूड आइटम के बारे में बताते हैं।

वड़ा पाव

वड़ा पाव मुंबई का सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। यह एक ऐसा फूड है जो आपको रेस्टोरेंट के मेन्यू में भी देखने को मिल जाएगा। हालांकि रेस्टोरेंट में खाने से ज्यादा स्वाद आपको इस स्ट्रीट फूड के स्टाल में मिलेगा। यह एक तरह से आलू से बनाए जाने वाला पैटी है जिसे बेसन के साथ डीप फ्राई कर बनाया जाता है। मुंबई में आपको सिर्फ ₹10 में यह फूड आइटम मिल जाएगा।

सेव बटाटा पूरी

यह मुंबई में मिलने वाला एक ऐसा स्वादिष्ट आइटम है जो स्थानीय लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। से बटाटा पुरी को आलू और टमाटर के मिश्रण के साथ प्याज डालकर भरोसा जाता है। इसके साथ मसालेदार पुदीने की चटनी भी डाली जाती है। ये एक तरह से पानी पुरी की तरह प्लेट में परोसा जाता है और चाय के साथ नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। आप दही सेव बटाटा पुरी का आनंद सिर्फ ₹60 में ले सकते हैं।

रगड़ा पैटीस

यह एक यूनिक आइटम है जिसे सफेद मटर, ढेर सारी ग्रेवी और आलू टिक्की के साथ परोसा जाता है। इसमें ऊपर से धनिया और स्पेशल चटनी डाली जाती है जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। रगड़ा पेटिस आपको मुंबई में कहीं पर भी मिल जाएगा और अधिकतर लोग इसे लंच के समय खाते हैं।

फ्रेंकी स्ट्रीट फूड

यह मुंबई में मिलने वाला एक फेमस रोल है जो नॉनवेज और वेज दोनों तरह के ऑप्शन में उपलब्ध है। फ्रैंकी के सभी स्टॉल की गाड़ियां लाल रंग में रंगी होती है और 30 से 60 रुपए में मिलने वाले इस स्ट्रीट फूड को लोग बहुत पसंद करते हैं।

जूस और फालूदा

जूस और फालूदा भी मुंबई के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है। जूस से ज्यादा यहां के लोग फालूदा पसंद करते हैं। आपके यहां एक से बढ़कर एक वैरायटी के जूस और फालूदा खाने के लिए मिल जाएंगे जो आपके मुंह का स्वाद बदल कर रख देंगे।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story