Top 5 Restaurants in Sultanpur: ये हैं सुल्तानपुर के टॉप 5 रेस्टोरेंट्स, गज़ब का है यहाँ का खाना

Top 5 Restaurants in Sultanpur: सुल्तानपुर में ये रेस्टोरेंट्स सबसे बेस्ट खाना परोसते हैं ऐसे में अगर आप सुल्तानपुर में हैं या यहाँ जा रहे हैं तो आपको इन रेस्टोरेंट्स में एक बार ज़रूर जाकर खाना ट्राय करना चाहिए।

Shweta Srivastava
Published on: 18 Sep 2024 2:03 AM GMT
Top 5 Restaurants in Sultanpur
X

Top 5 Restaurants in Sultanpur (Image Credit-Social Media)

Top 5 Restaurants in Sultanpur: उत्तर प्रदेश के शहर सुल्तानपुर में अगर आप हैं तो आप अच्छे से जानते होंगें कि यहाँ कहाँ आपको क्या सबसे बेस्ट मिलता है। वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यहाँ कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहाँ लाजवाब खाना मिलता है। यहाँ के खाने का स्वाद आपको बार-बार अपनी और खींच लेगा। आइये जानते हैं आखिर कौन से हैं सुलतानपुर के टॉप 5 रेस्टोरेंट।

सुल्तानपुर के टॉप 5 रेस्टोरेंट्स (Top 5 Restaurants in Sultanpur)

रॉयल कलिका (Royal Kalika)

ये रेस्टोरेंट सुल्तानपुर के टॉप मोस्ट रेस्टोटरेंट्स में ये एक है यहाँ का खाना और एंबियंस दोनों ही बेहद शानदार है। यहां का पता है, रोवनिया पूरब, असरोगा टोल प्लाजा के पास, NH-731, सुल्तानपुर।

एनएच 56 मोटल एंड रेस्टोरेंट (Nh 56 Motel And Restaurant)

यहाँ आपको अक्सर लोगों की भारी भीड़ नज़र आएगी साथ ही यहाँ का खाना बेहद स्वादिष्ट रहता है। यहाँ आपको अलग अलग तरह के क्यूज़ीन मिल जायेगा। रेस्टोरेंट की एक और खासियत है कि ये 24 घंटे खुला रहता है। ये वाराणसी रोड, सुल्तानपुर एचओ पर स्थित है।

रघुकुल रेस्टोरेंट (Raghukul Resturant)

ये एक मल्टीक्यूज़ीन रेस्टोरेंट है जहाँ आपको अलग अलग तरह का खान मिल जायेगा। यहाँ मुग़लई, पंजाबी, नार्थ इंडियन, चाइनीज और साउथ इंडिया सब कुछ मिलेगा। जिसकी वजह से लोग भी यहाँ का खाना खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि यहाँ जाने के लिए आप सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक जा सकते हैं। ये रेस्टोरेंट सिविल लाइन के पास है।

बारबेक्यू (Barbecue)

नॉन वेज खाना सुल्तानपुर में सबसे बेस्ट मिलता है बारबेक्यू नाम के इस रेस्टोरेंट में जो मेन सुल्तानपुर सिटी में स्थित है। यहाँ भी आपको मल्टीक्यूज़ीन मिलेगा जिसमे ढेरों वैराइटी मौजूद हैं।

सुल्तान चाइनीज चिकन (Sultan Chinese Chicken)

इस रेस्टोरेंट का खाना भी लोग खूब एन्जॉय करते हैं और यहाँ का चिकन उन्हें काफी पसंद आता है तो अगर आप सुल्तानपुर में हैं या यहाँ जा रहे हैं तो यहाँ का खाना एक बार ट्राय करना तो बनता है। इसके लिए आपको सुल्तानपुर के सिविल लाइन एरिया तक जाना होगा और इसका समय सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक है साथ ही ये मंगलवार को बंद रहता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story