×

Summer Vacation Plan: समर वेकेशन का बना रहे हैं प्लान, बेस्ट है भारत की ये जगह

Summer Vacation Trip Plan: भारत में एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। जहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। चलिए आज समर वेकेशन के हिसाब से कुछ जगहों के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 March 2024 4:58 AM GMT
Best Places For Summer Vacation
X

Best Places For Summer Vacation (Photos - Social Media)

Summer Vacation : हिन्दुस्तान दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। इसकी सुंदरता सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर मुल्क में लोकप्रिय है। यहां की सुंदरता, खूबसूरत जगह हर सैलानी के लिए घूमने के लिए बेहतर जगह है। हिंदुस्तान में आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए निकल सकते है। यहां हर मौसम के अनुसार आपको कई जगह मिल जाएगी। भारत पहाड़, झरना, समुद्र और नदियों का संगम है। यहां सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का खूबसूरत मिलन है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि वह कौनसी-कौनसी खूबसूरत जगह है। जहां हम समर यानी गर्मी की छुट्टियों में सैर यानी घूमने के लिए जा सकते है। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगह है, जहाँ आप खुद को तपते सूरज के दरमियान ठंडक दे सकते है। जहाँ आप खुद को एक अलग आनंद की अनुभूति करा सकते है।

समर वेकेशन के लिए पांच खूबसूरत जगह

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों की ऊँचाईयां आपको खुद में लीन कर सकती है। दार्जिलिंग "पहाड़ियों की रानी" के रूप में जाना जाता है, दार्जिलिंग अपने चाय बागानों, हिमालय के मनोरम दृश्यों और यूनेस्को की विश्व धरोहर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के लिए काफी लोकप्रिय है।

शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला, यह एक वक़्त पर ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। आज भी समर वेकेशन में शिमला सभी की सूचि में पहले पायदान पर होता है। शिमला अपनी सुन्दर वास्तुकला, सफ़ेद बर्फ के साथ हरी-भरी हरियाली और सुखद जलवायु से सैलानियों को आकर्षित करती है।

ऊटी तमिलनाडु

ऊटी को लोकप्रिय रूप से "हिल स्टेशनों की रानी" के रूप में जाना जाता है, यहां के हरे-भरे चाय के बागान, शांत झीलें और सुखद मौसम, सभी टूरिस्ट को बढे आकर्षित करते है। समर वेकेशन के लिए यह भारत की सबसे सुन्दर जगहों में से एक है।

कश्मीर

अपनी सुन्दर घाटियों, शांत झीलों और सुखद उद्यानों के साथ, कश्मीर प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक मनोहर और आकर्षित जगह है। इसे 'भारत का स्विट्ज़रलैंड' तक कहा जाता है। हर भारतीय सैलानी कम से कम एक बार यहां आना चाहता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश, "विश्व की योग राजधानी" और हिमालय के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाने वाला शहर है। ऋषिकेश आध्यात्मिकता, रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग जैसे खेलों और प्राकृतिक सुंदरता का एक बेहतर मिश्रण है। यहां आपको सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिलती है। बच्चों के साथ जाने के लिए यह सबसे बेहतर जगहों में से एक है।


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story