×

Tamilnadu Famous Ram Mandir: रामनवमी पर तमिलनाडु के इन मंदिरों के करें दर्शन

Tamilnadu Famous Ram Mandir: रामनवमी के अवसर पर अधिकतर लोग राम मंदिर के दर्शन करने के लिए जाते हैं। चलिए हम आपको तमिलनाडु के कुछ मंदिरों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 12 April 2024 1:16 PM GMT
Tamilnadu Famous Ram Mandir
X

Tamilnadu Famous Ram Mandir (Photos - Social Media) 

Tamilnadu Famous Ram Mandir: 17 अप्रैल को देश में रामनवमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। रामनवमी का सभी को सभी से इंतजार होता है क्योंकि इस दिन राम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं और भक्त अपने आराध्य प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए मंदिरों में जाते हैं। देश भर में प्रभु श्री राम के कई सारे मंदिर मौजूद है जो भक्तों की आस्था का केंद्र है। फिलहाल गर्मी की छुट्टियां चल रही है और रामनवमी आने वाली है उसकी भी छुट्टी है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको भगवान राम से जुड़े कुछ ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में बताते हैं जहां घूमने के लिए जाया जा सकता है। हम भगवान राम के जिन मंदिर की बात कर रहे हैं वह तमिलनाडु में मौजूद है और अपने बेहतरीन इतिहास की वजह से पहचाने जाते हैं।

कोंडडारामा मंदिर

ये मंदिर तमिलनाडु के रामेश्वरम में मौजूद है। मुख्य शहर से इसकी दूरी 13 किलोमीटर है। यह भगवान श्री राम का सबसे खास मंदिर है और बताया जाता है कि यह वही स्थान है जहां से उन्होंने लंका जाने के लिए वानर सेवा की मदद से पुल तैयार करवाया था। यह चार धामों में से एक प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल है। यहां पर भगवान राम ने रावण के साथ हुए युद्ध के दौरान किए गए पापों की मुक्ति के लिए प्रार्थना की थी। जब आप यहां जाएंगे तो आपको भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, प्रभु हनुमान और विभूषण की मूर्तियां देखने को मिलेगी।

कोंडडारामा मंदिर

कोलाविल्ली मंदिर

कुंभकोणम से इसकी दूरी 17 किलोमीटर है। रामनवमी पर अगर आप दर्शन करने जाना चाहते हैं तो यह बेस्ट जगह है। जानकारी के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण 1400 साल पहले पल्लव राजवंश द्वारा किया गया था। इसके बाद विजयनगर और मराठा साम्राज्यों के राज में भी इसे विकसित किया गया।

कोलाविल्ली मंदिर

श्री योग रामर मंदिर

यह मंदिर तिरुवन्नामलाई शहर से 55 किलोमीटर दूर मौजूद है। यह भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान राम की बैठी हुई मूर्ति है। इस मूर्ति के पास ना कोई धनुष है ना ही कोई हथियार और यह बिल्कुल शांत अवस्था में मौजूद है। आज तक अपने श्री राम की ऐसी मूर्ति नहीं देखी होगी। यहां पर लक्ष्मण अपने हथियारों के साथ श्री राम के पीछे खड़े हुए हैं और माता सीता श्री राम के चरणों के पास कमल रख रही है। श्री राम की मूर्ति का दाहिना हाथ उनकी छाती पर है और उनकी आंखें बंद है। यह मंदिर आपको शांति का एहसास देने वाला है।

श्री योग रामर मंदिर


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story