×

Thandai in Lucknow: क्यों फेमस यहाँ की ठंडाई, आइए जाने डिटेल में, लाजबाब है इसका जायका

Thandai in Lucknow: चौक में राजा ठंडाई, ठंडाई पीने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यह दुकान गोले दरवाजा चौक, संतोषी माता मंदिर के सामने, मच्छी भवन में स्थित है। राजा ठंडाई सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 2 Oct 2023 9:15 AM GMT (Updated on: 2 Oct 2023 9:15 AM GMT)
Thandai in Lucknow
X

Thandai in Lucknow (Image credit: social media)

Thandai in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अपनी पाक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर अपने कबाब, बिरयानी और विभिन्न पारंपरिक मिठाइयों और पेय के लिए प्रसिद्ध है। ठंडाई अक्सर इस क्षेत्र से जुड़ी होती है, और इसकी स्थानीय विविधताएं और प्रतिष्ठान हैं जो इस पेय को तैयार करने और परोसने में विशेषज्ञ हैं।


राजा ठंडाई चौक

चौक में राजा ठंडाई, ठंडाई पीने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यह दुकान गोले दरवाजा चौक, संतोषी माता मंदिर के सामने, मच्छी भवन में स्थित है। राजा ठंडाई सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। यहाँ एक बड़े गिलास ठंडाई की कीमत 50 रुपये तो वहीँ छोटे गिलास की कीमत 40 रुपये है। भांग वाली ठंडाई आपको 60 से 75 रुपये देने होंगे। यहाँ सिर्फ दो तरह की ठंडाई मिलती है। एक भांग वाली और दूसरी बिना भांग वाली।

राजा ठंडाई का इतिहास

जानकारी के अनुसार उन्नाव से आये दो भाइयों-शिव आधार और राम आधार- ने 1947 में लखनऊ में गोल दरवाज़ा के पास ठंडाई बेचना शुरू किया। बाद में इनमे से एक बेटे ने राजा ने दुकान नंबर 16 पर ठंडाई बेचने शुरू किया। चुकि उनका नाम राजा था इसलिए इस दुकान का नाम भी राजा ठंडाई पड़ गया। वर्तमान में दुकान के मालिक आशीष त्रिपाठी हैं जो राजा के बेटे हैं। बताया जाता है कि यहाँ की ठंडाई का स्वाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, फिरोज गाँधी और इंदिरा गाँधी ने भी चखा है। दुकान के साइनबोर्ड पर आपको 'पौस्टिकम मधुरम स्वादु मिष्ठानम' लिखा मिलेगा जिसका अर्थ है 'स्वस्थ आनंददायक स्वाद मीठा' होता है।


क्या खास होता है यहाँ की ठंडाई में

आशीष बताते हैं कि उनकी ठंडाई बाकि जगहों से बिलकुल अलग होती है। उनका कहना है कि वो अपने ठंडाई में काजू, पिस्ता और इलाइची के अलावा पांच मग़ज़--तरबूज के बीज, खरबूजे के बीज, कद्दू के बीज, खीरे के बीज और कद्दू के बीज--को भी मिलाते हैं जिससे इसका जायका एकदम शानदार बन जाता है। उनका कहना है कि हमारे यहाँ की ठंडाई की विशेषता है कि यह गर्मी में आपको ठंडा और ठण्ड में आपको गर्म कर देगा।

क्या होती है ठंडाई

ठंडाई एक लोकप्रिय पारंपरिक भारतीय पेय है, खासकर होली और महा शिवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान। यह दूध, मेवे, बीज और मसालों सहित विभिन्न सामग्रियों के मिश्रण से बना एक ठंडा पेय है। ठंडाई अपने भरपूर और ताज़ा स्वाद के लिए जानी जाती है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story