×

Places Named by Number: नंबर पर हैं भारत की इन जगहों के नाम, यहां जानें कौन सी है ये जगह

Places Named by Number : भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। चलिए आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जो लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और इनका नाम नंबरों के नाम पर है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 16 Jan 2024 1:45 AM GMT (Updated on: 16 Jan 2024 1:45 AM GMT)
Places Named by Number
X

Places Named by Number (Photos - Social Media)

Places Named by Number : भारत एक ऐसी जगह है जहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद हैं। ये सारी जगह अपनी किसी ना किसी खासियत के चलते लोगों के बीच प्रसिद्ध है। भारत में ऐसी बहुत सी जगह मौजूद है जो अपनी खासियत उनके चलते पहचानी जाती है। अगर आप घूमने फिरने की शौकीन हो तो जाहिर सी बात है आपने अब तक कहीं जगह का दीदार किया होगा। अगर आप कहीं भी गए होंगे तो अब तक आपने वहां के नाम वहां की भौगोलिक स्थिति के मुताबिक देखे होंगे। कभी-कभी किसी जगह पर होने वाली घटना के नाम पर भी वहां का नाम रख दिया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जिनका नाम नंबरों के ऊपर रखा गया है। चलिए आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जिनका नाम नंबरों पर है और यह बहुत प्रसिद्ध है।

सतारा

महाराष्ट्र की ये जगह अपना ऐतिहासिक महत्व के चलते पहचानी जाती है। यह कभी मराठा साम्राज्य की राजधानी थी और पूरी तरह से 7 किलों से घिरी हुई थी। सतारा मुंबई और पुणे में रहने वाले लोगों के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है।

सतारा


पंचगनी

महाराष्ट्र का यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के चलते पहचाना जाता है। पंचगनी का वास्तविक अर्थ पांच गांव के बीच स्थित जगह होता है। यह बहुत पहले हिल स्टेशन नहीं हुआ करती थी। लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। हालांकि, बदलते हुए समय के साथ यह जगह काफी प्रसिद्ध हो गई और अब एक हिल स्टेशन के तौर पर पहचानी जाती है। अधिकतर लोग अपनी छुट्टियां बताने के लिए यही पहुंचते हैं।

पंचगनी


सेवन सिस्टर्स फॉल

यह जगह मेघालय के चेरापूंजी में स्थित है जो बहुत ही प्रसिद्ध है। पूर्वी खासी हिल के मावसमाई गांव में स्थित है। लोगों के बीच ये जगह नोहसंगिथियांग के नाम से प्रसिद्ध है। ये सात खंडों वाला वॉटरफॉल है यही कारण है कि इसे इस नाम से पहचाना जाता है। पूरे साल इस वॉटरफॉल की खूबसूरती देखने लायक होती है। मानसून के समय ये और भी शानदार लगता है।

सेवन सिस्टर्स फॉल


नौकुचियाताल

नैनीताल और भीमताल के बीच मौजूद ये जगह बहुत ही प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। यह जगह नैनीताल के जितनी प्रसिद्ध तो नहीं है लेकिन यहां पर शांति भरा समय बिताने के लिए अधिकतर लोग पहुंचते हैं।

नौकुचियाताल


अष्टमुडी झील

केरल की अष्टमुडी झील एक बहुत ही पॉपुलर लोकेशन है जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। ये झील एक ऐसी जगह पर मौजूद है जहां पर 8 नदी मिलती है। यही वजह है कि इस जगह को अष्टमुडी झील नाम दिया गया है। इस जगह को केरल बैक वाटर की शुरुआत माना जाता है।

अष्टमुडी झील


जीरो प्वाइंट

जगह सिक्किम की युमथांग वैली से 25 किलोमीटर दूर मौजूद है जो बहुत ही प्रसिद्ध है और खूबसूरत भी है। इस जगह को जीरो पॉइंट इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इस बिंदु के बाद नागरिकों के लिए इलाके में 0 सिविलियन सड़कें हैं।

जीरो प्वाइंट


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story