History of Anasagar Lake In Rajasthan : राजस्थान में है खूबसूरत आनासागर झील, रोचक है इसका इतिहास

राजस्थान में आनासागर झील मौजूद है जो बहुत ही खूबसूरत है और इसके आसपास मुगल वास्तुकला की अद्भुत नमूने देखने को मिलते हैं। चलिए आज झील के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 2 Sep 2024 8:30 AM GMT (Updated on: 2 Sep 2024 8:30 AM GMT)
Anasagar Lake In Rajasthan
X

Anasagar Lake In Rajasthan (Photos - Social Media) 

History of Anasagar Lake In Rajasthan : राजस्थान एक ऐसी जगह है, जो पूरी दुनिया के सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करता है। यहां के हर शहर की बात निराली है और यहां पर राजपूताना और शाही खाना हर किसी को लुभाता है। यहां के पुराने महलों और उनकी वास्तुकला को देखना एक एक्साइटिंग एक्सपीरियंस होता है राजस्थान के जीवंत संस्कृति और ट्रेडिशनल लाइफस्टाइल महिलाओं को अपनी और आकर्षित करने का काम करती है। अगर आप राजस्थान के जयपुर और उदयपुर जैसे स्थानों पर जा चुके हैं तो अब आपके यहां की ऑफ भी डेस्टिनेशंस पर जाना चाहिए। चलिए आज हम आपके यहां की एक खूबसूरत झील के बारे में बताते हैं।

आनासागर झील का इतिहास (History of Anasagar Lake)

इस झील का निर्माण 12वीं शताब्दी में चौहान राजा अनाजी ने करवाया था। यह पृथ्वीराज चौहान के दादा थे और इस झील का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। इस भाषा का पानी संग्रहित करने और अजमेर शहर की जाल आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से बनाया गया था। यह मानव निर्मित जिलों में से एक है और इसे बनाने में 4 से 5 साल का समय लगा था। सबसे खास बात यह है कि इससे अभी तक संरक्षित रखा गया है और यह काफी खूबसूरत नजर आती है।

Anasagar Lake In Rajasthan


ऐसी आनासागर झील है कि संरचना (The structure of Anasagar Lake)

यह झील 13 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है लेकिन इसका वास्तविक क्षेत्रफल समय और वर्षा पर निर्भर करता है। मौसम के मुताबिक की गहराई बदलती रहती है यह औसत 4.42 मीटर गहरी है। इस झील के चारों तरफ कुछ संरचनाएं हैं। जिनमें बारादरी भी मौजूद है जो मुगल बादशाह शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था। इसके अलावा इस झील के किनारे पर मुगल वास्तु कला के कई बेहतरीन उदाहरण मौजूद है।

Anasagar Lake In Rajasthan


घूमने के लिए बेस्ट है आनासागर झील (Anasagar Lake is Best To Visit)

इस झील पर सफेद संगमरमर की छतरियां बनी हुई है जो पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करती है। यह मुग़ल वास्तुकला का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है और पूरे दृश्य को सुंदर बनती है। यहां पर दौलत बाग मौजूद है जिसे बादशाह जहांगीर ने बनवाया था। इसे सुभाष उद्यान के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और सूर्यास्त का नजारा यहां काफी शानदार होता है।

Anasagar Lake In Rajasthan


आनासागर झील घूमने के नियम (Rules For Visiting Anasagar Lake)

इस झील पर घूमने के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है। यहां के जो नियम है उसके मुताबिक नदी नाले झील और तालाब की जमीन पर जब तक पानी भरा हुआ है तब तक उसे सरकार की है। पानी सूख जाने पर इसे काश्तकार की मानी जाती है। काश्तकार झील तालाब नदी नाले की जमीन को बेच नहीं सकते। हालांकि इसके बावजूद भी कहीं जमीन काश्तकारों ने बेच दी है। जिस कारण इस झील का दायरा लगातार घटता चला गया।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story