×

Most Love Tourist Place: ये है भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन, आप भी कर सकते हैं सैर

Most Love Tourist Place : भारत एक ऐसा देश है जो अपने अंदर अलग-अलग परंपराओं और संस्कृतियों को समेटे हुए हैं। यहां पर घूमने फिरने के लिए भी एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। चलिए आज उन जगहों के बारे में जानते हैं जो लोगों के बीच सबसे ज्यादा फेमस है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 24 Dec 2023 4:15 AM GMT (Updated on: 24 Dec 2023 4:15 AM GMT)
Most Love Tourist Place
X

Most Love Tourist Place (Photos - Social Media)

Most Love Tourist Place : इंडिया एक ऐसी जगह जो अपने अंदर विभिन्न संस्कृति और परंपराओं का मिश्रण समेटे हुए है। यहां पर एक नहीं बल्कि कहीं धर्म के लोग रहते हैं जिनकी परंपराएं मान्यताएं और संस्कृति सब कुछ अलग-अलग है। हालांकि विविधताओं से भरा हुआ यह देश दुनिया भर में खास पहचान रखता है। भारत में घूमने के लिए भी एक्सीडेंट कर एक जगह मौजूद है जो ना सिर्फ देश बल्कि विदेशी लोगों के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

ताजमहल

ताजमहल को दुनिया के सातवें अजूबे के रूप में पहचाना जाता है। यह एक ऐसा मास्टरपीस है जिसे देखने के लिए दुनिया भर के लोग पहुंचते हैं। शाहजहां से अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। जिसे प्रेम का प्रतीक भी कहा जाता है और हर साल लाखों करोड़ों लोग इसका दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। यह प्रसिद्ध जगह उत्तर प्रदेश के आगरा में मौजूद है।

ताजमहल


जयपुर

पिंक सिटी के तौर पर पहचाने जाने वाला जयपुर राजस्थान का एक प्रसिद्ध शहर है। यहां पर आपको राजस्थानी परंपरा को पास से जानने का मौका मिलेगा। जब आप यहां जाएंगे तो आपको कई सारे ऐतिहासिक स्थल देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां कई मार्केट भी है जहां से पारंपरिक चीजों की खरीदारी की जा सकती है।

जयपुर


वाराणसी

वाराणसी उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी के रूप में पहचाना जाता है। यहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर विराजित है। अब यहां पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण भी कर दिया गया है जिसके चलते आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। गंगा नदी के किनारे यहां कई सारे घाट बने हुए हैं जहां लोग पहुंचते हैं और गंगा आरती का आनंद लेकर डुबकी लगाते हैं।

वाराणसी


केरल

अगर आप भारत की प्राकृतिक खूबसूरती का असली आनंद रहना चाहते हैं तो आपको केरल बैकवॉटर्स घूमने के लिए जान चाहिए। यहां के कोल्लम एलेप्पी और कोच्चि ऐसे स्थान है जो पर्यटन के लिए हाथ से परफेक्ट माने जाते हैं। यहां पर कई सारे नदी तालाब और कैनाल है जहां पर वोटिंग की जा सकती है और आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है। आप यहां हाउसबोट क्रूज का आनंद उठा सकते हैं।

केरल


गोवा

गोवा एक ऐसी जगह है जो लोगों के बीच सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। बच्चे हो, यंगस्टर्स या फिर बूढ़े समय के साथ यह जगह सब की फेवरेट बन गई है। जब भी कहीं घूमने फिरने का नाम आता है तो सबसे पहले लोग गोवा को याद करते हैं। यहां पर आपको दूर-दूर तक पहले समुद्र और ढेर सारे बीच मिल जाएंगे। इसके अलावा अगर आप एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद उठाना चाहते हैं तो यहां पर आपको वह भी करने के लिए मिल जाएगी। गोवा खूबसूरत जगह है जहां पर अक्सर लोग जश्न मनाते हुए दिखाई देते हैं।

गोवा


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story