Best Travel Apps: आपकी यात्रा को आसान बनाएंगे यह ट्रैवल एप्स, यहां मिल जाएगी सारी जानकारी और सुविधा

Best Travel Apps: यात्रा करने के दौरान हम सभी सुविधाजनक ऑप्शन तलाश करते हैं। हम चाहते हैं कि ट्रैवल करने के दौरान या फिर जिस जगह हमें घूमना है वहां रुकने के दौरान या खाने पीने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 9 Aug 2024 5:41 AM GMT
Travel Apps Will Make Your Journey Easy
X

Travel Apps Will Make Your Journey Easy (Photos - Social Media)

Travel Apps Will Make Your Journey Easy : टेक्नोलॉजी ने चीजों का आसान बना दिया है। पूरी दुनिया हमारे मोबाइल में समाहित हो गई है। चंद सेकेंड भी नहीं लगता और हमें दुनियाभर की जगहों के बारे में जानकारी मिल जाती है। बात अगर ट्रैवल की करें तो टेक्नोलॉजी ने इसे पहले से और ज्यादा आसान बना दिया है। एक एप के जरिए आपको यह पता चल जाता है कि कहां कैसे जाएं? इतना ही नहीं उस जगह जाने के रास्ते से लेकर वहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी भी एप्स के जरिए ही हमें मिल जाती है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको पांच ऐसे एप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको आपके जरूरत की सारी चीजें बताएंगी। कुछ एप्लीकेशंस आपकी इन चीजों को पूरा कर यात्रा को आसान बना सकती है।

ट्रिप प्लानर (Trip Planner)

इस एप के जरिए भारत में जिन जगहों पर आप घूमना चाहते हैं उनके बारे में आपको जानकारी मिलेगी। इस एप की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके जरिए आपको यह पता चल जाएगा कि आपको किन शहरों में प्रायोरिटी से घूमना चाहिए। इस एप के जरिए आपको बेस्ट होटल्स की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यह एप आपको रेस्टोरेंट की जानकारी भी देता है।

Trip Planner App


वेब ट्रैवल सोलो (Web Travel Solo)

यह ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट भारतीय एप है। अगर आप सोलो ट्रैवलिंग कर रहे हैं तो इस एप को अपने मोबाइल में जरूर रखें। इसकी वजह से आपकी आधी परेशानियां तो ऐसे ही दूर हो जाएंगी। यह एक एंड्रॉइड एप जहां आपको मल्टीपल ऑप्शन मिलेंगे। यहां आपको यूनिक ट्रिप आइडिया से लेकर ट्रैवल की सही जगहों के बारे में जानकारी मिलेगी।

मेक माई ट्रिप (Make My Trip)

इस एप को आप हर मोबाइल प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप भारत में बेस्ट फ्लाइट्स और होटल्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन टिकट बुकिंग और फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में भी इस एप के जरिए आपको जानकारी मिलेगी।

Make My Trip


ट्रिपसो (Tripso)

यह ट्रैवल गाइड एप है। ट्रिपसो (Triposo) एप के जरिए आपको यह पता चलेगा कि आपको भारत के किन शहरों में घूमना चाहिए और किन शहरों में क्या देखना चाहिए। इसके जरिए आपको यह भी जानकारी मिलेगी की अगर आप किसी शहर में ट्रैवल कर रहे हैं तो वहां कहां विश्राम करें। इसके अलावा ट्रैवलिंग के दौरान कहां खाना खाए और किन शहरों में कहां से शॉपिंग करें, ये सारी चीजें आपको इस एप पर मिल जाएंगी।

ट्रैवलखाना (Travelkhana)

यह बेस्ट ट्रेन ट्रैवल एप है। इस एप के जरिए आप ट्रेन में किसी भी वक्त खाना मंगा सकते हैं। अगर आप ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं तो इस एप को जरूर अपने मोबाइल में रखें। यात्रा के दौरान यात्रियों को फूड सर्व करने के लिए यह सबसे बेस्ट एप हैं।

Travelkhana


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story