×

Top 10 Devi Mata Temples: नवरात्रि में देश के इन प्रसिद्ध देवी मंदिरों में करें दर्शन

Top 10 Devi Mata Temples: नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। चलिए आज कुछ मंदिरों के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 12 April 2024 1:10 PM GMT
Top 10 Devi Mata Temples
X

Top 10 Devi Mata Temples (Photos - Social Media) 

10 Famous Temples Of India : 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही देवी मंदिरों में पूजन अर्चन का दौर शुरू हो चुका है और हर तरफ भक्ति छाई हुई दिखाई दे रही है। नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती हुई दिखाई देती है। साल भर में चार नवरात्रि पड़ती है जिसमें से पहले नवरात्रि क्षेत्र की कहलाती है। चलिए नवरात्रि के खास मौके पर हम आपको कुछ प्रसिद्ध देवी मंदिरों की जानकारी देते हैं।

कालकाजी मंदिर

इस नवरात्रि पर आप अपने परिवार के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। माता काली का यह मंदिर दिल्ली में मौजूद है। नवरात्रि के दौरान यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। जानकारी के मुताबिक यह मंदिर 3000 साल पुराना है। ऐसा बताया जाता है कि महाभारत काल से ही यहां पर मौजूदहै। इसे 51 शक्ति पीठ में से एक माना जाता है।

कालकाजी मंदिर


झंडेवाला मंदिर

आप दिल्ली के झंडे वाला मंदिर के दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं। यह करोल बाग में मौजूद एक प्राचीन मंदिर है जो 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। नवरात्रि में यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है।

झंडेवाला मंदिर


वैष्णोंं देवी

आप चाहे तो परिवार के साथ वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं। यह मंदिर समुद्र तल से 15000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर त्रिकूट पहाड़ियों में स्थित है। यह जम्मू कश्मीर के कटरा में पड़ता है और नवरात्रि के दौरान यह देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं।

वैष्णोंं देवी


कामाख्या देवी

कामाख्या देवी का मंदिर असम में निलावल पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। यह देवी का पवित्र धाम है जहां दर्शन के लिए दुनिया भर के श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह 51 शक्ति पीठ में से एक है और कई लोगों की आस्था का केंद्र है।

कामाख्या देवी


नैना देवी

उत्तराखंड के मल्लीताल की मनोरम घाटियों में नैना देवी का मंदिर मौजूद है। बताया जाता है कि किसी समय यहां पर ऋषि अत्रि, पलस्य और पुलह की साधना स्थली हुआ करती थी। नवरात्रि के मौके पर यहां विशेष आयोजन किए जाते हैं।

नैना देवी


ज्वाला देवी

नवरात्रि की मां के पर आप चाहे तो हिमाचल के कांगड़ में मौजूद ज्वाला देवी मंदिर जा सकते हैं। यह माता का प्रसिद्ध सिद्ध पीठ है जहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया जाता है कि यहां पर देवी सती की जीभ गिरी थी और इस स्थान पर आदि काल से पृथ्वी के भीतर से अग्नि निकल रही है। नवरात्रि में यहां दर्शन किए जा सकते हैं।

नैना देवी


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story