×

Famous Places in Delhi: दिल्ली में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगहें, इनका इतिहास है बहुत पुराना

Famous Tourist Places in Delhi:भारत की राजधानी दिल्ली घूमने की ख्वाहिश लगभग सभी को होती है।दिल्ली अपने समृद्ध संस्कृति,nightlife, टेस्टी भोजन और बाजार के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 18 Sep 2022 5:06 AM GMT
Tourist Places in Delhi
X

Famous Tourist places in Delhi (Image: Social Media)

Famous Tourist Places in Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली घूमने की ख्वाहिश लगभग सभी को होती है। दिल्ली अपने समृद्ध संस्कृति, nightlife, टेस्टी भोजन और बाजार के लिए दुनियाभर में मशहूर है। बता दे दिल्ली के जामा मस्जिद, निज़ामुद्दीन दरगाह, लाल किला, हिमायुँ का मकबरा, कुतुबमीनार, लोटस टेंपल आदि फेमस पर्यटक है। तो ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली के 10 खूबसूरत जगहों के बारे में:

इंडिया गेट (India Gate)

दिल्ली की बात हो इंडिया गेट का जिक्र ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दरअसल India Gate भारत के प्रसिद्ध इमारतों में से एक है जिसे 'अखिल भारतीय युद्ध स्मारक' के नाम से भी जाना जाता है।


बता दे दिल्ली के राजपथ मार्ग पर स्थित India Gate का निर्माण 1931 इस्वी में हुआ था और इसका निर्माण 90000 शहीदों की याद में हुआ था जिन्होंने फर्स्ट वर्ल्ड वॉर और एंग्लो-अफगान युद्ध में अपने प्राणों का आहुति दी थी।

कुतुब मीनार (Qutub Minar)

दिल्ली में स्थित क़ुतुब मीनार का गिनती दुनिया के सबसे ऊंचे इमारतों में किया जाता है जोकि दक्षिण दिल्ली में महरौली नामक स्थान पर है।


बता दे ये इमारत एक प्राचीन ईमारतो में से एक है , जिसके निर्माण के कार्य की शुरुआत 1192 इस्वी में "उद-दीन-एबक" के द्वारा किया गया था लेकिन बाद में कई शासको ने इसे अपने अपने शासन काल में पूरा करया था। बता दे क़ुतुब मीनार की कुल ऊंचाई लगभग 72.5 मीटर है और ये दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा इमारत है।

लोटस टैंपल (Lotus Temple)

दिल्ली में स्थित लोटस टैंपल काफी खूबसूरत है। दरअसल दिल्ली के नेहरु प्लेस में स्थित लोटस टेंपल ये फूल के समान दिखता है। बता दे इस खुबसूरत मंदिर का निर्माण 1986 इस्वी में कराया गया था।


दरअसल इसका वास्तुकार एक कनाडा का व्यक्ति था जिसका नाम फारिवोज साहबा था। हालांकि इस मंदिर के अंदर न तो कोई मूर्ति है और न ही पूजा पाठ होता है।

अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple)

दरअसल स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर दिल्ली में यमुना नदी के पास स्थित्त है। बता दे ये मंदिर एक विशाल हिन्दू मंदिर है, जिसकी स्थापना 6 नवम्बर 2005 को हुआ था। बता दे इस मंदिर के अंदर भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति स्थापित है, यह मंदिर संस्कृति और कलाकृतियों को भी दर्शाता है।


जानकारी के लिए बता दे ये मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है, जिसमें लगभग 234 पिलर, 9 गुम्बद और करीब 20000 साधुओं और आचार्य की मूर्तियाँ है। बता दे इसके अलावा इस मंदिर में कुल 148 हाथी बनाये गये है इस मंदिर का नाम "गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड" में भी है। दरअसल शाम के वक्त यहाँ वाटर और लाइट शो भी होता है।

हुमायूँ का मकबरा (Humayun Tomb)

दरअसल हुमायूँ के मकबरा का स्थापना 1569 इस्वी से 70 के बीच हुआ। बता दे हुमायूँ की बेगम हमीदा बानो ने इसका निर्माण करवाया था जो दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित है। दरअसल इस शानदार मकबरे का वास्तुकार 'मीराक मिर्ज़ा घियाथ' था जोकि एक फारसी था।


साथ ही इस मकबरे के आस पास कई बाग बगीचे स्थित है। इतना ही नहीं यहाँ मुग़ल शासक हुमायूँ के साथ साथ कई सारे शासको की कब्रे भी उपस्थित हैं।

जंतर मंतर (Jantar Mantar)

दिल्ली में स्थित जंतर मंतर एक बहुत ही विशाल खगोलीय observatory है, जिसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1724इस्वी में किया था।


बता दे दिल्ली के अलावा देश के कई चार जंतर मंतर का निर्माण भी महाराजा जय सिंह के द्वारा ही करवाया था,जो जयपुर, मथुरा, वाराणसी और उज्जैन में भी स्थित है। दरअसल जयसिंह ने इस observatory का निर्माण समय और ग्रहों के गति का अध्ययन करने के लिए करया था।

इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple)

दिल्ली में स्थित इस्कॉन मंदिर काफी खूबसूरत है। दरअसल दिल्ली के पूरव में स्थित प्रसिद्ध इस्कोन मंदिर को "हरे राम हरे कृष्णा मंदिर" के नाम से भी जाता है, जोकी भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। बता दे इसकी स्थापना 1998 इस्वी में अच्युत कनिव्द ने किया था।


दरअसल इस मंदिर का वास्तुकला काफी बारीकी से किया गया है जो देखने लायक है। बता दे मंदिर के परिक्रमा परिसर में भगवान श्री कृष्ण और राधा मां की मूर्तियाँ है। इस मंदिर में आपको हर समय हरे राम हरे कृष्ण की ध्वनि सुनाई देगा जिसे सुनकर आप पूरी तरह से भगवान की भक्ति में लिन हो जाएंगे।

पुराना किला (Purana Qila)

दरअसल नई दिल्ली में यमुना नदी के पास स्थित इस किले का निर्माण शेरशाह सूरी ने 1538 इस्वी से 1545 ईस्वी के बीच में करवाया था, जोकि दिल्ली का सबसे प्राचीन किला है बता दे इसके बारे में ऐसा माना जाता है कि ये वर्तमान में इन्द्रप्रस्थ नामक स्थान पर था जोकी महाभारत काल में कभी पांडाओ की राजधानी हुआ करती थी।


दरअसल इस किले में कुल तीन मुख्य दरवाजे है जिसमे हुमायूँ गेट, तलाकी गेट और बड़ा दरवाज़ा भी शामिल है, यहाँ शाम के समय किले में लाइट शो भी किया जाता है।

गुरुद्वारा बंगला साहिब (Gurudwara Bangla Sahib)

दिल्ली में यह खुबसूरत बंगला साहिब स्थित है। दरअसल गुरुद्वारा बंगला साहिब, नई दिल्ली में स्थित सिख्खों का एक बहुत ही प्रमुख धार्मिक स्थल है जोकि सिख्खो के आठवें गुरु हरी कृष्ण साहब को समर्पित किया गया है।


बता दे इस गुरूद्वारे को साल 1783 में सिख जनरल सरदार भागल सिंह जी ने करवाया था। दरअसल यहाँ पानी का एक विशाल तालाब भी है जिसमें आपको कई रंग बिरंगी मछलियाँ दिखाई देंगी। इतना ही नहीं इस गुरूद्वारे में आने वाले भक्तों के लिए लंगर की सुविधा है जहाँ हजारो लोग भोजन करते है और अपने आप को तृप्त करते है।

राष्ट्रपति भवन (Rastrapati Bhawan)

दरअसल दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन एक अद्भुत और विशाल भवन है जिसे लोग राष्टपति निवास के नाम से भी जानते है। बता दे ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान है करीब 330 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। दरअसल राष्ट्रपति भवन का निर्माण का कार्य लगभग 1912 से शुरू हुआ था और 1929 में ये बनकर तैयार हो गया था।


इसे वास्तुकार 'सर एडविन लुटियन्स' ने बनाया थे। जानकारी के लिए बता दे इस ईमारत में लगभग 340 कमरें है और 700 से भी ज्यादा कर्मचारी है, जो इस भवन में काम करते है। वहीं राष्ट्रपति भवन के बैनकवेट हॉल में एक साथ 104 लोग बैठते है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story