×

Luxurious Holiday Destinations : लग्जरी यात्रियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 सबसे महंगी जगहें

Luxurious Holiday Destinations:आप भारत के सबसे महंगी जगहों पर घूमने पसंद करते हैं तो आप के लिए कई विकल्प हैं। आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इन महंगी जगहों का लुफ्त उठा सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 19 Aug 2022 10:25 AM GMT
Luxury Destination in india
X

Luxury Destination in India (Image: Social Media)

Luxurious Holiday Destinations: अगर आप भारत के सबसे महंगी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इन महंगी जगहों का लुफ्त उठा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारत के 5 सबसे महंगी जगहों के बारे में जहां आप हॉलीडे एंजॉय कर सकते हैं:


अंडमान

अंडमान का नाम तो आपने जरूर सुना ही होगा। भारत के अंडमान को अगर आइलैंड कहे तो शायद गलत नहीं होगा। आईलैंड का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में मालदीव्स जैसी कई खूबसूरत जगहों का ख्याल जरूर आता ही है लेकिन भारत में बसा अंडमान भी मालदीव्स से कम नहीं है। अंडमान में करीब 300 द्वीप हैं, जो हजारों साल पुराने हैं। यहां कई आकर्षक स्थान, समुद्री तट, खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स जैसी जगहें हैं, जिसका आप आनंद उठा सकते हैं। अंडमान में, स्थानीय यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है क्योंकि बहुत कम कैब उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां बहुत सारे लक्जरी रिसॉर्ट और स्पा हैं, जो आपको रॉयल फील कराएंगे।


कुमारकोम, केरल

केरल का कुमारकोम अपनी खुबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। कुमारकोम बैकवाटर के लिए लोकप्रिय है। कुमारकोम के ज्यादातर लक्ज़री रिसॉर्ट और होटल बेस्ट आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट देते हैं। कुमारकोम में आप बीच, क्राफ्ट म्यूज़ियम, वेम्बनाड झील,कुमारकोम बर्ड सैंक्चुरी ऑबसर्वेट्री टावर आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। रहने के लिए आप यहां की महंगी और बेस्ट रिजॉर्ट को चुन सकते हैं, जैसे: आप द ज़ूरी कुमारकोम केरल रिज़ॉर्ट, सीजीएच अर्थ आदि ये सारी रिजॉर्ट बेस्ट है।


उदयपुर, राजस्थान

खूबसूरत महलों और अपने ट्रेडिशनल संस्कृति के लिए मशहूर उदयपुर घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। वैसे लोग जिन्हें रॉयल्टी और राजाघरानों जैसा जीवन पसंद होता है, उनके लिए उदयपुर एक बेहतर विकल्प है। रॉयल्टी जैसा फील करने के लिए खूबसूरत हेरिटेज होटल यहां मौजूद हैं। उदयपुर भारत में सबसे पॉपुलर और पसंदीदा विवाह स्थलों में से एक है। ओबेरॉय होटल, ताज पैलेस और ललित लक्ष्मी पैलेस जैसी कई अन्य होटल और पैलेस एक लक्जरी छुट्टी के लिए एकदम सही विकल्प हैं।


गोवा

गोवा घूमना किसे पसंद नहीं होगा। यहां की बीच और नेचर का कॉम्बिनेशन आपको बहुत पसंद आएगा। हालांकि गोवा ज्यादातर युवाओं के लिए एक पसंदीदा जगह है। लेकिन गोवा लक्जरी यात्रियों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। खासकर दक्षिण गोवा, यहां कई लक्ज़री रिसॉर्ट हैं। शांत वातावरण और कम भीड़-भाड़ वाले समुद्र तटों के कारण, जो लोग शांत जगह पर रहकर छुट्टी की तलाश में हैं, उनके लिए इन शानदार दक्षिण गोवा रिसॉर्ट्स विकल्प बेहतर हैं। ज़ूरी व्हाइट सैंड्स (रिज़ॉर्ट और कैसीनो), लीला गोवा और रमाडा कारवेला बीच रिज़ॉर्ट आदि कुछ बेहतरीन विकल्प हैं, जो आपको बेहद पसंद आएंगे।


कश्मीर

कश्मीर यानी जन्नत, कश्मीर भारत में सबसे लोकप्रिय हनीमून स्थलों में से एक है,जो सही भी है। सर्दियों के मौसम में, कश्मीर की खूबसूरती देखने लायक होती है। कश्मीर एक Skinning Destination है, जहां अधिकांश रिसॉर्ट बेहतरीन स्कीइंग का एक्सपीरियंस देते हैं। ये थोड़े महंगे होते हैं लेकिन आप इसका आनंद उठा सकते हैं। हिमालयन रिज़ॉर्ट एंड स्पा, द ललित ग्रैंड पैलेस श्रीनगर, विवांता दल व्यू और श्रीनगर में द ऑर्चर्ड रिट्रीट एंड स्पा कश्मीर में कई लक्जरी रिजॉर्ट हैं, जो आपको बहुत पसंद आएगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story