TRENDING TAGS :
Top 5 Famous Jain Temples: भारत के पांच प्रसिद्ध जैन मंदिरों में जरूर करें दर्शन, जैन धर्म और संस्कृति से हों रूबरू
Top 5 Famous Jain Temples in India: हमारे देश में एक से बढ़कर एक अनगिनत मंदिर मौजूद है। चलिए आज हम आपको कुछ प्रसिद्ध जैन मंदिरों के बारे में बताते हैं।
Famous Jain Temples In India (Photos - Social Media)
Top 5 Famous Jain Temples In India: भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई सारे हिंदू मंदिर मौजूदहै। इन मंदिरों में जाने के बाद आपको अद्भुत शांति का एहसास होगा और आप भगवान को याद कर सकते हैं। ऐसे मगर आप जैन मंदिर के दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत के पांच फेमस जैन मंदिर के बारे में बताते हैं। इन मंदिरों का वास्तु शिल्प कलाकृतियां कमाल की है। यहां जाने के बाद आपको जैन धर्म के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
रणकपुर जैन मंदिर राजस्थान (Ranakpur Jain Temple Rajasthan)
भारत के दो सबसे फेमस जैन मंदिर राजस्थान में मौजूद है। पहले मंदिर रणकपुर जैन मंदिर है जो राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजस्थान की पाली जिले में अरावली पहाड़ियों के बीच बना हुआ है। यहां पर तीर्थंकर ऋषभ नाथ की पूजा की जाती है। इस मंदिर में 1444 खंबे हैं और इसकी सुंदरता देखने लायक है।
Ranakpur Jain Temple Rajasthan
आमेर जैन मन्दिर राजस्थान (Amer Jain Temple Rajasthan)
राजस्थान में दूसरा आमेर जैन मंदिर है, जो जयपुर के पास बना हुआ है। इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है और यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते है। यहां दीवारों पर बारीक नक्काशी देखने को मिलती है। यहां भगवान पार्श्वनाथ की खूबसूरत मूर्तियां मौजूद है।
Amer Jain Temple Rajasthan
कल्पकजी मंदिर तेलंगाना (Kalpakaji Temple Telangana)
तेलंगाना की नलगोंडा जिले में मौजूद ही मंदिर काफी प्रसिद्ध है। ऋषभदेव जी को समर्पित किया गया है। इसे कहीं शासको ने बनवाया है और इसका इतिहास काफी पुराना बताया जाता है।
Amer Jain Temple Rajasthan
पालिताना गुजरात (Palitana Gujarat)
पालिताना जैन मंदिर एक पवित्र तीर्थ स्थल है जो गुजरात के भावनगर जिले में मौजूद है। यहां शत्रुंजय पहाड़ी पर 863 से अधिक जैन मंदिर मौजूद है। यह जगह पूरी दुनिया के सबसे बड़े जैन मंदिरों में गिनी जाती है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहाड़ी पर चढ़ाई कर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
Palitana Gujarat
गोमतेश्वर जैन मंदिर कर्नाटक (Gomateshwara Jain Temple Karnataka)
कर्नाटक राज्य के श्रावण बेलगोला में मौजूद गोमतेश्वर जैन मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह भगवान बाहुबली को समर्पित किया गया है। यहां पर भगवान बाहुबली के 18 मीटर ऊंची मूर्ति मौजूद है जो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति मानी जाती है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।
Gomateshwara Jain Temple Karnataka