TRENDING TAGS :
Top 5 Islamic Countries: दुनिया में इन देशों में है सबसे ज्यादा मुस्लिम
Top 5 Islamic Countries: भारत में आप हमेशा हमेशा हिंदू मुस्लिम करते लोगों को देखते होंगे, चलिए हम आपको बताते है कि पूरे विश्व में किन देशों में सबसे मुस्लिम संप्रदाय के लोग रहते है..
Country With Maximum Muslim Population (Pic Credit-Social Media)
Top 5 Islamic Countries: इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो दुनिया में तेज़ी से बढ़ रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2070 तक इस्लाम ईसाई धर्म को पीछे छोड़कर सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। भारत विभिन्न परंपराओं और संस्कृतियों के साथ कई धर्मो के लोगों को एक साथ रखकर चलने वाला लोकतांत्रिक देश है। दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा इस्लामिक आबादी वाला देश भारत है। भारत से अधिक मुस्लिम केवल पाकिस्तान और इंडोनेशिया में रहते हैं। यहां आज हम आपलोगों को दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश के बारे में बताने जा रहे हैं।
दुनिया के प्रमुख 10 मुस्लिम बाहुल्य देश(Top 10 Countries With Maximum Muslim Population)
पहले नंबर पर इंडोनेशिया है (Indonesia)
ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देशों में इंडोनेशिया टॉप पर है। यहां 23 करोड़ से अधिक मुस्लिम पॉपुलेशन हैं। ये कुल आबादी का 87 फीसदी से अधिक है। वर्ष 2022 में इंडोनेशिया में दुनिया भर में मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी हो गई है। जो लगभग 241.5 मिलियन है।
दूसरे पर पाकिस्तान(Pakistan)
भारत का पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां मुस्लिम जनसंख्या 21 करोड़ से अधिक है। ये कुल आबादी का 96 फीसदी है। इसके बाद पाकिस्तान में लगभग 225.6 मिलियन और भारत तीसरे नंबर पर 211.16 मिलियन मुसलमान की जनसंख्या बाहुल्य देश हैं।
तीसरे नंबर पर भारत(India)
दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी के मामले में तीसरे नंबर पर भारत है। यहां इनकी जनसंख्या 20 करोड़ के करीब है। यहां पर आपने अक्सर लोगों को मुस्लिम धर्म को अल्पसंख्यक में रखने की मांग सुनी होगी, लेकिन असल में भारत दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा मुस्लिम बाहुल्य देश है।
बांग्लादेश(Bangladesh)
ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देशों में बांग्लादेश चौथे नंबर पर है। यहां राष्ट्र की कुल आबादी के 91 फीसदी लोग इस्लाम को मानने वाले हैं। बांग्लादेश में मुस्लिम आबादी 15 करोड़ के करीब है।
नाइजीरिया(Nigeria)
विश्व में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी के मामले में नाइजीरिया विश्व स्तर पर 5वें स्थान पर है। नाइजीरिया में मुस्लिम आबादी 9 करोड़ 50 लाख के करीब है।
मिस्र(Misra)
मिस्र को मुसलमानों के लिए दुनिया का छठा सबसे अधिक आबादी वाला देश माना जाता है। मिस्र में मुसलमानों की आबादी 8.5 करोड़ से अधिक है।
ईरान(Iran)
ईरान मुस्लिम आबादी के मामले में सातवें नंबर पर है। यहां मुस्लिम आबादी 8 करोड़ 20 लाख से अधिक है।
तुर्की(Turkey)
सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देशों में तुर्की आठवें स्थान पर है। 7 करोड़ 40 लाख से अधिक लोग इस्लाम को मानते हैं।
अल्जीरिया(Alzeria)
दुनिया के अन्य देशों की तुलना में मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी वाले देशों के क्रम में अल्जीरिया 9वें स्थान पर है। यहां 4 करोड़ दस लाख के करीब मुस्लिम आबादी है।
सूडान(Sudan)
सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देशों की सूची में 10वां स्थान सूडान का है। यहां 3 करोड़ 90 लाख के करीब मुस्लिम आबादी है।