×

Top 5 Nihari Shop In Delhi: दिल जीत लेगा दिल्ली की निहारी का स्वाद, ये है यहां की बेस्ट शॉप्स

Top 5 Nihari Shop In Delhi: दिल्ली एक ऐसी जगह है जो अपने पर्यटक स्थलों के लिए पहचानी जाती है। यहां पर हम आपको निहारी की कुछ बेस्ट शॉप बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 25 March 2024 7:30 AM GMT (Updated on: 25 March 2024 7:30 AM GMT)
Top 5 Nihari Shop In Delhi
X

Top 5 Nihari Shop In Delhi (Photos - Social Media)

Top 5 Nihari Shop In Delhi : दिल्ली दिलवालों का शहर कहा जाता है। यहां ऐसी कई जगह है जो लोगों के बीच बहुत फेमस है। यहां के पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए अक्सर पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटक स्थलों के अलावा दिल्ली को बेहतरीन खाने के लिए भी पहचाना जाता है। न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी यहां आकर शानदार व्यंजनों का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। दिल्ली में मिलने वाली निहारी देशभर में पहचानी जाती है। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ खास दुकानों के बारे में बताते हैं।

जावेद फेमस निहारी

जावेद की नहारी दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और इसका स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ यहां पर लगती है। यह दुकान 1:30 बजे शुरू होती है और आज 10:30 बजे बंद हो जाती है।

पता - जाकिर नगर मेन रोड, मेहबूब नगर, जोगाबाई एक्सटेंशन, जाकिर नगर, ओखला, नई दिल्ली, दिल्ली

नूरा निहारी

यहां पर आपको स्पेशल नूर निहारी, बीफ निहारी, निहारी विथ तंदूरी, देसी घी तड़का निहारी, नल्ली निहारी जैसे ऑप्शन मिल जाएंगे। यह जगह सुबह 6:00 से 9:00 तक और शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक खुली रहती है।

पता - M664+HQ5, बाराहिंदू रोआ रोड, गली उमराव, पहाड़ी धीरज, सदर बाज़ार, नई दिल्ली,

कल्लू निहारी

यह दुकान बहुत ही फेमस है और आपके यहां अलग-अलग स्वाद और अंदाज की निहारी खाने को मिल जाएगी। यह दुकान सुबह 5:00 बजे खुल जाती है और शाम 6:00 बजे तक चलती है।

पता - 180, छत्ता लाल मेन रोड, डिलाइट सिनेमा के पीछे, बाजार चितली क़बर, छत्ता लाल मिया, चांदनी महल, दरियागंज, नई दिल्ली, दिल्ली, 110002

निहारी शॉप दरियागंज

दरियागंज की ये शॉप सुबह 9:00 बजे खुलती है और रात 9:00 बजे बंद होती है। यहां पर निहारी, चिकन, मटन, कबाब जैसी डिशेज मिलती है। अगर आप यहां ज्यादा लोगों के साथ जाना चाहते हैं तो पहले से रिजर्वेशन करवा सकते हैं।

पता - दरिया गंज, 919, हवेली आज़म खान, जामा मस्जिद,

सिद्दीकी निहारी

यह नॉन वेजिटेरियन फेमस रेस्टोरेंट है, जहां पर आपको निहारी की ढेर सारी वैरायटी मिल जाएगी। यहां डाइनिंग और टेक अवे दोनों ऑप्शन उपलब्ध है।

पता - 2619, बारादरी, बल्लीमारान, दिल्ली,

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story