×

क्या आपने देखा है ये खूबसूरत बॉटनिकल गार्डन, खूबसूरती बना देगी दीवाना

Botanical Gardens : भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। चलिए कुछ शानदार बॉटनिकल गार्डन के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 21 Feb 2024 5:54 AM GMT
Botanical Gardens
X

Botanical Gardens (Photos - Social Media)

Botanical Gardens :भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता हैं। यहां पर ऐतिहासिक से लेकर धार्मिक और प्राकृतिक सभी तरह के स्थान मौजूद है। अगर आप घूमने फिरने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां पर आपको कई सारी जगह मिल जाएगी। साल भर यहां अलग-अलग स्थान पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां पर देखने के लिए एक बहुत ही खूबसूरत बॉटनिकल गार्डन भी मौजूद है। भारत में एक नहीं बल्कि कई सारे बॉटनिकल गार्डन मौजूद है।नेचर लवर्स के लिए यहां पर प्राकृतिक स्थानों की कोई कमी नहीं है। इन गार्डन की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां पर ना सिर्फ पेड़ पौधे देखने को मिलते हैं। बल्कि इनके बारे में जानकारी भी दी जाती है। चलिए आज हम आपको भारत के कुछ शानदार बॉटनिकल गार्डन के बारे में बताते हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

लालबाग बेंगलुरु

लाल बाग का यह बॉटनिकल गार्डन देश के सबसे फेमस गार्डन में से एक है। 240 एकड़ के इस एरिया में आपको कई सारे पौधे और पक्षी देखने को मिलने वाले हैं। यहां पर एक ग्लास हाउस भी मौजूद है जहां पर जनवरी और अगस्त के महीने में फ्लावर शो का आयोजन होता है। इस फ्लावर शो की वजह से यह गार्डन दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

लालबाग बेंगलुरु


गवर्मनेंट गार्डन

दिखाइए बोटैनिकल गार्डन तमिलनाडु का सबसे प्रसिद्ध गार्डन है। 1848 में इसे पब्लिक गार्डन के रूप में स्थापित किया गया था। इसके बाद इसे गवर्नमेंट को सौंप दिया गया ताकि आम जनता यहां आकर कई चीजों के बारे में जानकारी जुटा सके। यहां पर न्यू गार्डन, इटालियन गार्डन, कंजर्वेटरी और नर्सरी मौजूद है। यहां जाने के बाद आपको बहुत अच्छा लगने वाला है।


जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल बॉटनिकल गार्डन

70 एकड़ में फैली हुई ये जगह श्रीनगर में मौजूद है। यहां पर 15 लाख से ज्यादा पौधे और फूल हैं। झील और झरना भी मौजूद है जो इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। यह लोगों के बीच एक पॉपुलर पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पर घूमने के साथ-साथ आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल बॉटनिकल गार्डन


आचार्य जगदीश चंद्र बोस गार्डन

इस शानदार जगह को 1787 में स्थापित किया गया था। यह सिर्फ ना देश बल्कि दुनिया भर के बेहतरीन बोटैनिकल गार्डन में से एक है। यहां पर कई सारे पौधे की प्रजाति है। यहां पर ग्रेट बरगद मौजूद है जिसकी उम्र 250 साल से ज्यादा है। 4 एकड़ क्षेत्र में यह पेड़ फैला हुआ है और प्रकृति प्रेमी बड़ी संख्या में यहां पर पहुंचते हैं। हरियाली और शांति के बीच यहां अच्छा समय गुजारा जा सकता है। दिसंबर से लेकर फरवरी तक यहां घूमने का बेस्ट समय होता है।

आचार्य जगदीश चंद्र बोस गार्डन


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story