×

National Parks In India: इंडिया के 5 सबसे बड़े नेशनल पार्क, यहां जानें खासियत

Biggest National Parks: वन्यजीवों या विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने और इनका संरक्षण करने के लिए सरकार द्वारा नेशनल पार्क यानी राष्ट्रीय उद्यान बनाया जाता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 22 Jun 2024 10:23 AM GMT
National Parks In India: इंडिया के 5 सबसे बड़े नेशनल पार्क, यहां जानें खासियत
X

National Parks In India (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top National Parks Of India: दुनिया में मनुष्य की बढ़ती आबादी के साथ ही धीरे-धीरे जंगल विलुप्त होते जा रहे हैं। जिसके चलते पशु-पक्षी और जानवरों की कई प्रजातियां भी धरती से विलुप्त हो चुकी हैं। जीव-जंतुओं की विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने और इनका संरक्षण करने के लिए सरकार और एनजीओ द्वारा नेशनल पार्क (National Parks) बनाए जाते हैं। भारत में भी इनके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई नेशनल पार्क (National Parks In India) बनाए गए हैं। मौजूदा समय में भारत में ऐसे कुल पार्कों की संख्या 106 है। भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) है, जिसे 1936 में बनाया गया था। आज हम जानेंगे भारत के सबसे बड़े 5 नेशनल पार्कों (Biggest National Parks in India) के बारे में।

इंडिया के 5 सबसे बड़े नेशनल पार्क (5 Biggest National Parks in India)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- हेमिस नेशनल पार्क (Hemis National Park)

यह राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क (India's Biggest National Park) है, जो कि लेह में स्थित है। साल 1981 में इसे 44,00 वर्ग किलोमीटर एरिया में स्थापित किया गया था। यह पार्क भारत का ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया का भी सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। उत्तर भारत में हिमालय की चोटियों में स्थित हेमिस नेशनल पार्क प्रमुख रूप से Snow Leopard के लिए जाना जाता है। यह तेंदुएं बाकी तेंदुएं से अलग होते हैं, जो केवल ठंडी जगहों पर ही देखे जाते हैं। इसके अलावा यहां पर आप भेड़िया, भालू, लोमड़ी और भेड़ समेत अन्य जानवर भी देख सकते हैं। इस पार्क में लोग ट्रैकिंग के लिए भी पहुंचते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- डेजर्ट नेशनल पार्क (Desert National Park)

भारत का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान डेजर्ट नेशनल पार्क (Desert National Park) है, जो कि राजस्थान में स्थित है। इसकी स्थापना भी 1981 में हुई थी, जिसका क्षेत्रफल 3,162 वर्ग किलोमीटर है। यह जैसलमेर और बाड़मेर जिलों की सीमा पर थार रेगिस्तान में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Great Indian Bustard) यानी सोन चिरैया जैसी दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है। यह क्षेत्र रेगिस्तान के प्रवासी और निवासी पक्षियों के लिए स्वर्ग है। नवंबर और जनवरी के बीच का समय यहां आने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान (Gangotri National Park)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का नाम। यह उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। इस पार्क को 1989 में स्थापित किया गया था, जिसका एरिया 2,390 वर्ग किलोमीटर है। यहां आने का सबसे अच्छा समय है अप्रैल से अक्टूबर के महीने में। इस दौरान इस राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन अपने चरम पर होता है। ये पार्क पशुओं की 15 प्रजातियों और पक्षियों की 150 प्रजातियों का घर है। यहां आप हिम तेंदुए, भूरे भालू, कस्तूरी मृग, ताहर, बाघ और हिमालय क्षेत्र में पाये जाने वाले कई पक्षियों को देख सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान (Namdapha National Park)

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित नमदाफा नेशनल पार्क (Namdapha National Park) भारत का चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इसका क्षेत्रफल 1,985.2 वर्ग किलोमीटर है। इस पार्क में 1,000 से अधिक पौधों की प्रजातियां, 1400 जानवरों की प्रजातियां और अन्य दुर्लभ व स्थानिक प्रजातियां हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है, जब मौसम काफी सुहावना होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- कंचनजंगा नेशनल पार्क (Khangchendzonga National Park)

सिक्किम में 1,784 वर्ग किमी में फैले कंचनजंगा नेशनल पार्क को भारत के पांचवें सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थान दिया गया है। इसकी स्थापना साल 1977 में हुई थी। यह 2016 से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) है। यह पार्क जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है। यहां आप बाघ, तेंदुए और चित्तीदार हिरण, हिमालयी काला भालू, जंगली गधा, फ्लाइंग गिलहरी और लाल पांडा सहित विविध वन्यजीवों को देख सकते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story