×

Bihar Famous Places: बिहार के ये हैं 4 बेस्ट डेस्टिनेशन, जो दुनिया भर में हैं पॉपुलर

Bihar Famous Places: बिहार में ऐसी कई जगहें हैं जो दुनिया भर में काफी पॉपुलर हैं। जहां लाखों की संख्या में देश विदेश से पर्यटक आते हैं। यहां कई मशहूर जगहें हैं।

Anupma Raj
Published on: 19 Aug 2022 3:43 AM GMT
Mahabodhi Temple Bihar
X

Bihar Famous Places (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bihar Famous Places: बिहार में ऐसी कई जगहें हैं जो दुनिया भर में काफी पॉपुलर हैं। जहां लाखों की संख्या में देश विदेश से पर्यटक आते हैं। अगर आप भी अपनी अगली ट्रिप के लिए बिहार आना चाहते हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। दरअसल यहां बिहार के 4 बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताया गया है जो दुनिया भर में काफी पॉपुलर है। आइए जानते हैं विस्तार से:

नालंदा

बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में मशहूर है। भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय होने के कारण इसकी पहचान दुनिया भर में हैं। नालंदा बिहार में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण जगह है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि अंतिम और सबसे प्रसिद्ध जैन तीर्थंकर, महावीर ने यहां अपना जीवन बिताया था। इतना ही नहीं यहां बुद्ध ने नालंदा में आम के बाग के पास भाषण भी दिया था। आज नालंदा के अधिकांश हिस्से खंडहर में तब्दील हो गए हैं लेकिन यह जगह निश्चित रूप से देखने लायक आज भी है।

गया

बिहार में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है बोधगया, जो एक हिंदू तीर्थस्थल है और बोधगया बौद्ध तीर्थस्थल के लिए एक प्रमुख बिंदु है। ऐसा माना जाता है कि इसी पेड़ के नीचे बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। गया जो फल्गु नदी के तट पर स्थित है, यहां कई मंदिरों और ऐतिहासिक स्थल हैं, जो यहां मौर्य और गुप्त वंश के सफल शासन के प्रमाण देते हैं। बोधगया, महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर, मगला गौरी तीर्थ, डुंगेश्वरी गुफा मंदिर, बराबर गुफाएं, बोधि वृक्ष, चीनी मंदिर और मठ, थाई मंदिर और मठ आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

राजगीर

राजगीर घूमने के लिए बिहार में सबसे अच्छी जगह हैं। बता दे कि मध्य बिहार के धार्मिक और घूमने वाले स्थलों की सूची में शामिल राजगीर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अपने बौद्ध धर्म, जैन धर्म और हिंदू धर्म आदि के लिए लोकप्रिय है। "देवताओं के निवास" से जाने जाना वाला, राजगीर शहर लगभग 3000 साल पुराना है।

सासाराम

बिहार का सासाराम भी काफी पॉपुलर है। बिहार के सासाराम इलाके में शेर शाह सूरी का मकबरा भारत के सबसे प्रभावशाली मकबरों में से एक माना जाता है। इसे दूसरे "भारत के ताजमहल" के रूप में भी जाना जाता है। यह दिवंगत सम्राट शेर शाह सूरी को समर्पित एक विशाल मकबरा है। इस मकबरे का निर्माण 1540 और 1545 के बीच हुआ था,जो लाल पत्थर से बना है। यह मकबरा 122 फीट ऊंचा है और इसमें सुंदर गुंबद, स्तंभ, मीनार, छतरियां और भी बहुत कुछ है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story