Top Makeup Artist In Lucknow: लखनऊ में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, सजने पर दिखेंगी रानियों और परियों जैसी

Top Makeup Artist In Lucknow: अगर आप राजधानी लखनऊ में हैं और अपनी शादी में रानियों जैसा सजना-संवरना तो यहां की रगों में है। इसलिए लखनऊ में अपने मेकअप के लिए आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

Vidushi Mishra
Published on: 5 Jan 2023 2:58 AM GMT
makeup artist in lucknow
X

लखनऊ में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

Top Makeup Artist In Lucknow: हर दुल्हन का सपना होता है कि अपनी शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे। उसके रानी-महारानियों जैसे ठाठ-बाट और पहनावा हो। इसीलिए शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास और जिंदगीभर का सबसे यादगार दिन माना जाता है। जिस तरह शादी के दिन शादी के जोड़े का खास महत्व होता है उसी तरह मेकअप भी दुल्हनों के लिए अहम भूमिका निभाता है। मेकअप न केवल दुल्हन की चमक बढ़ाता है बल्कि उसके स्वाभिमान को भी बढ़ाता है। महारानी जैसा सजना उनके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं होता है।

अब कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन आने वाला है। ऐसे में अगर आप राजधानी लखनऊ में हैं और अपनी शादी में रानियों जैसा सजना-संवरना तो यहां की रगों में है। इसलिए लखनऊ में अपने मेकअप के लिए आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको लखनऊ में टॉप मेकअप ऑर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे तैयार होकर हुस्न की मल्लिका नजर आएंगी।

लखनऊ की मशहूर मेकअप ऑर्टिस्ट
Famous makeup artist of Lucknow

भव्या कपूर
BHAAVYA KAPUR

भव्या कपूर लखनऊ की सबसे मशहूर मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपना मेकअप स्टूडियो वर्ष 2011 में लॉन्च किया था। भव्या कपूर मेकअप स्टूडियो भव्या कपूर और उनके पति श्री आदित्य कपूर के सह-स्वामित्व में है। वे शहर की टॉप रेटेड मेकअप आर्टिस्ट हैं। मेकअप के लिए अपने स्टूडियो में वे हाई ब्रांड ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करती हैं- लैनकम पेरिस, डर्माकोल, हुडा ब्यूटी, बेनिफिट कॉस्मेटिक्स, एस्टी लॉडर, बॉबी ब्राउन और मैक। अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आप भव्या कपूर स्टूडियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इंस्टाग्राम- @bkmakeupstudioandacademy

वेबसाइट- www.bhaavyakapur.com

कीर्ति जोतवानी
KIRTI JOTWANI

कीर्ति जोतवानी लखनऊ की बहुत मशहूर मेकअप आर्टिस्ट हैं। जो लगभग सभी तरह की मेकअप सुविधाएं प्रदान करती हैं- ब्राइडल, एंगेजमेंट और पार्टी मेकअप। ब्राइडल के साथ ही आप परिवार के सदस्यों का मेकअप भी करा सकती हैं। कीर्ति जोतवानी के स्टूडियो में मैक, हुडा ब्यूटी जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड यूज किए जाते हैं। स्टूडियो उचित और सस्ती कीमतों पर कई प्रकार के मेकअप जैसे एयरब्रश, एचडी मेकअप आदि करता है।

इंस्टाग्राम- @kirtijotwanimua

वेबसाइट- www.kirtimakeuptudio.com

प्रेरणा सिंह
PRERNA SINGH

प्रेरणा सिंह मेकअप स्टूडियो 2016 में लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थापित किया गया था। प्रेरणा को लखनऊ की सबसे टॉप रेटेड और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मेकअप आर्टिस्ट में से एक हैं। जो अपने जादुई हाथों की कारीगरी के लिए जानी जाती है। यहां पर बेहद सस्ते दामों पर कई प्री-ब्राइडल और ब्राइडल सुविधाएं मिलती हैं। वे शादी के हर फंक्शन के लिए मेकअप करने को तैयार रहते हैं। चाहे वह हल्दी, संगीत, मेहंदी, रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी हो।

इंस्टाग्राम- @prernasinghmakeover

वेबसाइट- www.prernasinghmakeovers.com

(Image Credit- Social media)

पूनम रंजन चौधरी (KNK SALON)

POONAM RANJAN CHOWDHARY

पूनम रंजन चौधरी VLCC प्रमाणित कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं, जो अपने मेकअप कौशल के लिए जानी जाती हैं। KNK सैलून की स्थापना उनके द्वारा की गई थी और यह लखनऊ के महानगर में है। वे मेकअप सिखाने के लिए क्लासेज का आयोजन भी करती हैं। अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आप केएनके सैलून की वेबसाइट देख सकते हैं।

इंस्टाग्राम- @knksalon_

वेबसाइट- www.knksalon.in

आदित्य कुमार शर्मा
ADITYA KUMAR SHARMA

आदित्य कुमार शर्मा लखनऊ के एक बहुत जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने 2018 में बेस्ट ब्राइडल और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट का खिताब जीता था।

(Image Credit- Social media)

उन्होंने अपना मेकअप स्टूडियो- आदित्य मेकअप स्टूडियो और यूनिसेक्स सैलून स्थापित किया है। उन्होंने रवीना टंडन, नेहा कक्कड़, रिद्धि डोगरा, हिमेश रेशमिया, कंगना रनौत और कई अन्य हस्तियों के साथ काम किया है। वे मेकअप में इन ब्रांड्स का यूज करते हैं- मैक, बॉबी ब्राउन, हुडा ब्यूटी, नार्स, चैनल, टू-फेस्ड, अनास्तासिया बेवर्ली हिल्स, एस्टी लॉडर और अर्बन डेके।

इंस्टाग्राम- @adityaadi1995

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story