×

UP Famous Sweets: उत्तर प्रदेश की सबसे पसंदीदा मिठाईयां हैं ये, जिनका स्वाद आपके मीठे का दीवाना बना देगा

Famous Sweets of Uttar Pradesh: आज हम उत्तर प्रदेश के सबसे पसंदीदा मिष्ठान के बारे में बात करते हैं। जिसके चर्चे विदेशों तक हैं। यहां आने वाले पर्यटक इन मिठाईओं के स्वाद को भूल ही नहीं पाते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Jan 2023 2:07 AM GMT
famous sweets of uttar pradesh
X

उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध मिठाई (फोटो- सोशल मीडिया)

 

Famous Sweets of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है। उत्तर प्रदेश को मंदिरों, सांस्कृतिक विरासत, संगीत, गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, राम जन्म भूमि, कृष्ण जन्म भूमि समेत बहुत खूबियों के लिए जानता है, और यहां देखने लायक कई ऐतिहासिक चीजें हैं। ऐसे में आज हम उत्तर प्रदेश के सबसे पसंदीदा मिष्ठान के बारे में बात करते हैं। जिसके चर्चे विदेशों तक हैं। यहां आने वाले पर्यटक इन मिठाईओं के स्वाद को भूल ही नहीं पाते हैं।

उत्तर प्रदेश की मशहूर मिठाई
Famous sweets of Uttar Pradesh

मालपुआ

मालपुआ एक स्वादिष्ट मीठा व्यंजन है। जोकि गेहूं का महीन आटा या मैदा, चावल का आटा, सौंफ, चीनी, दूध, नारियल का आटा और बादाम को सही मात्रा में मिलाकर बनाई जाती है। इसे पेनकेक्स भी कह सकते हैं। यह बहुत ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट होता है। इस मिठाई को भगवान का भोग भी लगाया जाता है।

कलाकंद

कलाकंद या मिल्क केक एक स्वादिष्ट मिठाई है। इसकी मुख्य सामग्री दूध, पनीर या छेना, चीनी, इलायची, चीनी होती है। जिसे ऊपर से गार्निशिंग के लिए बादाम डाला जाता है। यह चौकोर और बहुत मुलायम होता है और खाते ही मुंह में पिघल जाता है। यह मुँह में पानी लाने वाली मिठाई है। यह उत्तर प्रदेश और कई उत्तरी और पूर्वी राज्यों में सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है।

(Image Credit- Social Media)

पेठा

यह एक नमकीन चीनी में लिपटी मिठाई है। पेठा कई वैराइटीज में मिलता है। जैसे केसर पेठा, अंगूरी पेठा, सूखा पेठा, चॉकलेट पेठा, पान पेठा और गुलाब पेठा और भी बहुत सारे। यह रसदार, मुलायम और स्वादिष्ट होता है।

पेड़ा

पेड़ा उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में प्रसिद्ध है। इसकी मुख्य सामग्री खोया या मावा, चीनी, इलायची के बीज, केसर और बादाम हैं। यह बहुत ही मुलायम होता है। यह भगवान कृष्ण का प्रसाद है। इसे खाते ही और खाने का मन करता है।

गोंद के लड्डू

गोंद का लड्डू शक्कर का लेप किया हुआ लड्डू होता है। इसकी मुख्य सामग्री खाद्य गोंद या बेसन या सूजी, चीनी और बादाम हैं। यह गोलाकार और मीठा होता है। यह भगवान का प्रसाद है और भगवान गणेश की पसंदीदा मिठाई है। खाने में यह बेहद ताकतवर और स्वादिष्ट होता है।




Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story