×

Top Tourist Places in Pune: पुणे में घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन जगहों पर कर सकते हैं खूब मौज मस्ती

Top Tourist Places in Pune: अगर आप घूमने फिरने की शौकीन हैं और महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां की सांस्कृतिक राजधानी पुणे जरूर जाना चाहिए। पुणे में ऐतिहासिक स्थलों से लेकर प्राकृतिक स्थान भी मौजूद है जो आपका मन मोह लेंगे।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 Dec 2023 7:45 AM GMT (Updated on: 1 Dec 2023 7:45 AM GMT)
Top Tourist Places in Pune
X

Top Tourist Places in Pune

Top Tourist Places in Pune : घूमने फिरने के हिसाब से पुणे एक प्रसिद्ध जगह है और महाराष्ट्र टूर का प्लान बनाने वाले लोग अक्सर यहां जाना पसंद करते हैं। महाराष्ट्र जाने वाले अधिकतर लोग पुणे का दीदार करना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं। जिन लोगों को प्रकृति से प्यार है उनके लिए तो पुणे घूमने के लिए बिल्कुल बेस्ट जगह है। अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको पुणे की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर जमकर मौज मस्ती की जा सकती है। पुणे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के तौर पर पहचाना जाता है। जब आप यहां की सैर करने के लिए जाएंगे तो आपको मराठी कल्चर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। चलिए यहां की कुछ खूबसूरत जगह के बारे में जानते हैं।

सिंहगढ़ फोर्ट

सिंहगढ़ फोर्ट महाराष्ट्र के सबसे पुराने किलों में से एक है। इस जगह पर कई सारी लड़ाइयां भी लड़ी गई है और यह घूमने के बेहतरीन जगहों में से एक है।

शनिवारवाड़ा

अगर आप ऐतिहासिक स्थल देखना चाहते हैं तो पुणे के शनिवारवाड़ा जा सकते हैं। इस किले का निर्माण पेशवा बाजीराव प्रथम ने करवाया था। 625 एकड़ में पहले शनिवार बाद किसी समय पूरे शहर को कवर करता। 1828 में इसे जला दिया गया था जिसके बाद इसके कुछ ही अवशेष बचे हैं।

दगडूशेठ हलवाई मंदिर

दगडूशेठ हलवाई मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। इस मंदिर के अंदर भगवान गणेश की 40 किलो की सोने की मूर्ति विराजित है। यहां पर हर साल 10 दिन तक गणेश उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया जाता है। पुणे में सैर सपाटे पर जाने के दौरान आप इस मंदिर का दीदार कर सकते हैं।

पार्वती हिल्स

अगर आपको पुणे के शानदार नजारे देखने हैं तो आप पार्वती हिल्स का दीदार कर सकते हैं। यह जगह 2000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। 17वीं शताब्दी में पेशवा बाजीराव ने इसका निर्माण करवाया था। यहां पर एक मंदिर भी है जो भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story