×

Famous Place in Deoria: देवों की नगरी देवरिया में घूमने का बनाएं प्लान, तो इन जगहों पर जरूर जाएं

Deoria Mein Ghumne Ki Jagah: आइए आपको देवरिया में घूमने की जगहों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 6 Aug 2022 1:09 PM GMT
Famous Place in Deoria: देवों की नगरी देवरिया में घूमने का बनाएं प्लान, तो इन जगहों पर जरूर जाएं
X

Famous Place in Deoria: उत्तर प्रदेश का देवरिया जिला काफी मशहूर है। देवरिया का पुराना नाम देवारण्‍य था। यूपी के इस जिले को देवों की नगरी के नाम से जाना जाता है। जोकि राजधानी लखनऊ से करीबन 317 किमी की दूरी पर है। इस जिले में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधी है। देवरिया की प्रमुख नदियां तपती और छोटी गंडक है। इस जिले की भूमि के बारे में कहा जाता है कि ये प्राचीन काल से ही देवताओं और आर्यों की भूमि रही है। ये जिला चीनी मिल और गन्ने की खेती के लिए बहुत मशहूर है। पर्यटक यहां आने पर घूमने की जगहों के अलावा चीनी मिलों में भी जाना पसंद करते हैं। आइए आपको देवरिया में घूमने की जगहों के बारे में बताते हैं।

देवरिया में घूमने की जगह (Places to Visit in Deoria)

आदिशक्ति मां देवरही मंदिर देवरिया (Adishakti Maa Deorahi Temple Deoria)

आध्यत्मिक आस्था रखने वाले देवरिया जिले में आदिशक्ति मां देवरही का प्रसिद्ध मंदिर है। जिले में देवरही माता का मंदिर एक शक्तिपीठ है। इस मंदिर का गर्भ ग्रह चांदी से निर्मित है। यहीं पर मां देवरिया माता का मंदिर है।

श्री सोमनाथ मंदिर देवरिया (Shri Somnath Mandir Deoria)


देवरिया में भगवान शिव को समर्पित श्री सोमनाथ मंदिर काफी प्रसिद्ध है। ये देवरिया के कासिया बाईपास में है। इस भव्य मंदिर के गर्भ ग्रह में भगवान शिव का शिवलिंग विराजमान है।

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर देवरिया (Sri Tirupati Balaji Mandir Deoria)

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर देवरिया के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में गर्भगृह में भगवान तिरुपति बालाजी विराजमान हैं।

श्री हनुमान जी मंदिर देवरिया (Shri Hanuman Ji Mandir Deoria)

देवरिया में श्री हनुमान जी का मंदिर काफी सिद्ध मंदिर है। यहां पर सच्चे मन से हनुमान जी का ध्यान लगाने से मनकामना पूर्ति होती है। हनुमान जी को समर्पित इस मंदिर में एक तालाब भी है। जिसके किनारे बैठने की काफी जगह है।

अष्टभुजा माता मंदिर (Ashtabhuja Mata Temple Deoria)

देवरिया में मां दुर्गा को समर्पित अष्टभुजा माता का मंदिर है। माता का ये मंदिर जो कि देवरिया के अगस्तपार में हैं। यहां पर हर साल मंदिर के पास की यज्ञशालाओं में यज्ञ होते हैं। बहुत ही भव्यता और भगवान की भक्ति में लीन होने का सबसे शानदार अवसर मिलता है। नवरात्रि में माता अष्टभुजा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगती है।

महाराज जी की कुटी देवरिया (Maharaj ji ki Kuti Deoria)

देवरिया में महाराज जी की कुटी काफी प्रसिद्ध और सिद्धि प्राप्त मंदिर है। यहां पर हरियाली के साथ ही आपको खूबसूरत पक्षियों से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में आप शिवभक्ति में लीन हो सकते हैं।

छोटा पार्क देवरिया (Chota Park Deoria)

यह पार्क देवरिया जिले के न्यू कॉलोनी में स्थित है जो देवरिया रेलवे स्टेशन से लगभग 2-3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है इस पार्क में चारो तरफ आपको हरियाली देखने को मिलेंगी तथा इस पार्क के दाहिने तरफ आपको एक बहुत ही खुबसूरत गुरु द्वारा देखने को मिलेगा जहां आप जाकर अपने मन को शांत कर सकते है और माथा भी टेक सकते है इस पार्क में बच्चो को खेलने के लिए झुला , स्लाईडिंग , भी मौजूद है

गायत्री माता मंदिर देवरिया (Gaytri Mata temple Deoria)

देवरिया में कुशीनगर बाई पास के पास गायत्री माता मंदिर है। यह मंदिर देवरिया रेलवे स्टेशन से करीब 2 किमी की दूरी पर तिरुपति बालाजी मंदिर के सामने है। यहां से हर साल कलश यात्रा निकाली जाती है। इस कलश यात्रा में हजारों की तादात में श्रद्धालु रहते हैं। गायत्री माता के मंदिर को शक्तिपीठ माना जाता है।

श्याम मंदिर देवरिया (Shayam Temple Deoria)


श्याम मंदिर देवरिया के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर देवरिया रेलवे स्टेशन से करीबन 1 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर में हर रोज सुबहु-शाम आरती है। यहां पर दर्शन मात्र से ही मन को बहुत शांति मिलती है।

देवरहा बाबा आश्रम देवरीया (Devraha Baba Deoria)

देवरिया में देवरहा बाबा बहुत ही सिद्ध प्राप्त संत थे। बाबा का आश्रम देवरिया के सलेमपुर के मईल गांव में सरयू नदी के किनारे है। ऐसा बताया जाता है कि बाबा 900 से जीवित थे, तो कोई कहता की 500 तो कोई 250 साल। बताया जाता है कि बाबा भगवान श्री राम और श्री कृष्ण को एक ही मानते थे।

अहिल्यापुर मंदिर देवरिया (Ahilyapur Temple Deoria)

माता अहिल्यापुर मंदिर देवरिया जिले के अहिल्यापुर गाँव में है। माता के इस मंदिर में नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़ लगती है।

दुगेश्वरनाथ मंदिर रुद्रपुर देवरिया (Dugdheshwarnath Temple In Rudrapur Deoria)

देवरिया के रुद्रपुर में दुगेश्वरनाथ मंदिर है। रेलवे स्टेशन से मात्र 35 किमी की दूर पर स्थित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मंदिर में शिवलिंग की लंबाई धरती से लेकर पाताल लोक तक है। बताया जाता है धरती से खुद ही ये शिवलिंग उत्पन्न हुई थी।

जस्ट चिल्ल वाटर पार्क (Just Chill Waterpark Deoria)

देवरिया के क्युकी में वाटर पार्क है। हरियाली और स्ट्रेस मिटाने के लिए ये वाटर पार्क घूमने की बेस्ट जगहों में से है। एक आदमी की एंट्री फीस करीब 450रूपये है। दोस्तों-यार, परिवार-बच्चों के साथ समय बीताने के लिए वाटर पार्क बेस्ट जगह है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story