×

Tourist Places in Mahabaleshwar: अपनी इन खुबसूरत जगहों के कारण दुनियाभर में फेमस है महाबलेश्वर

Tourist Places in Mahabaleshwar: महाबलेश्वर का नाम आपने जरूर सुना होगा। महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है महाबलेश्वर की खूबसूरती दुनियाभर में काफी फेमस है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 9 Nov 2022 12:34 PM GMT
Mahabaleshwar Tourist
X

Tourist places in Mahabaleshwar (Image: Social Media)

Tourist places in Mahabaleshwar: महाबलेश्वर का नाम आपने जरूर सुना होगा। महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है महाबलेश्वर की खूबसूरती दुनियाभर में काफी फेमस है। महाबलेश्वर को किंग ऑफ हिल स्टेशन कहा जाता है। बता दें समुद्र तल से 1372 मीटर की ऊंचाई पर स्थित महाबलेश्वर घूमने का प्लान सर्दियों में जरूर बनाना चाहिए। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। आइए जानते हैं महाबलेश्वर में घूमने के लिए जगहें:

महाबलेश्वर मंदिर (Mahabaleshwar Temple)

महाबलेश्वर मंदिर काफी फेमस और प्राचीन मंदिर है, जो महाबलेश्वर शहर से 6 किमी की दूरी पर स्थित है। जानकारी के लिए बता दें कि महाबली के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह भगवान शिव का मंदिर है, जो हिंदुओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। दरअसल इस मंदिर का मुख्य आकर्षण 6 फीट लंबा शिव लिंग है, जिसमें भगवान शिव के पत्थर के अवतार को दर्शाया गया है। पहाड़ी इलाकों के बीच स्थापित, यह खूबसूरत और सुरम्य मंदिर 16 वीं शताब्दी के दौरान चंदा राव मोर वंश द्वारा बनाया गया था, जो आज भी मराठा साम्राज्य को दर्शाता है।

Lord Shiva Temple Mahabaleshwar Temple

यहां भगवान शिव की शांत और शांत आभा देखने के लिए भक्त साल भर इस मंदिर आते हैं। इस मंदिर के पास दो और मंदिर हैं, जिनका नाम है अतीबलेश्वर मंदिर और पंचगंगा मंदिर। ये दोनों मंदिर काफी फेमस और खूबसूरत हैं।

लिंगमाला वॉटरफॉल पॉइंट (Lingmala Waterfall Point)

महाबलेश्वर में स्थित लिंगमाला वॉटरफॉल पॉइंट को देखने के लिए लाखों पर्यटक आते हैं। बता दें महाबलेश्वर बस स्टैंड से 6 किमी की दूरी पर स्थित लिंगमाला वॉटरफॉल समुद्र तल से 1278 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Lingmala Waterfall Point

एक बार जब आप लिंगमाला वॉटरफॉल के मेन गेट पर पहुंचेंगे तो लगभग 1.5 किमी का ट्रेक होता है जो आपको शानदार वॉटरफॉल की ओर ले जाता है। आप यहां छोटे वॉटरफॉल के अंदर तैरने का भी आनंद ले सकते हैं लेकिन बड़े वॉटरफॉल में ये संभव नहीं है।

पंचगनी (Panchgani)

महाराष्ट्र में स्थित पंचगनी हिल स्टेशन पर्यटकों के घूमने के लिए खूबसूरत जगह है। महाबलेश्वर से 18 किलोमीटर और पुणे से 104 किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है। पंचगनी महाराष्ट्र के सतारा जिले का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है।

Panchgani

यहां हिल स्टेशन के आसपास के नदी बांधों और प्राकृति का आनंद ले सकते हैं। इसके आसपास के छोटे गांवों की यात्रा भी कर सकते हैं और पौराणिक महत्व के बारे में जान सकते हैं।

सनसेट पॉइंट (Sunset Point)

महाबलेश्वर के इस सनसेट प्वाइंट को मुंबई पॉइंट के रूप से भी जाना जाता है। महाबलेश्वर बस स्टैंड से यह 3 किमी की दूरी पर स्थित है।

Sunset Point

बता दें ये महाबलेश्वर के सबसे लोकप्रिय नजारों में से एक है, क्योंकि यहां आकर्षक नजारे देखने को मिलते हैं।

चाइनामैन वॉटर फॉल (Chinaman Waterfall)

महाबलेश्वर में स्थित चाइनामैन वॉटर फॉल काफी फेमस जगहों में से एक है। दरअसल महाबलेश्वर हिल्स स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में स्थित चीनी जेल के नाम पर इस जगह का नाम रखा गया है।

Chinaman Waterfall

परिवार या दोस्तों के साथ हॉलीडे में घूमने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story