×

MP Tourism : मध्य प्रदेश की खूबसूरती का बेहतरीन नमूना है इंदौर के ये टूरिस्ट प्लेस, प्राकृतिक वादियां कर देगी मंत्रमुग्ध

MP Tourism : ट्रैवल करने के हिसाब से मध्य प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप यहां पर किसी खूबसूरत जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 Nov 2023 2:12 PM GMT
MP Tourism
X

MP Tourism 

MP Tourism : घूमने फिरने के लिहाज से भारत में एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। हिंदुस्तान के दिल के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश में भी ऐसी कई जगह है जो पर्यटन के लिहाज से काफी खास मानी जाती है। अगर आप मध्य प्रदेश घूमना चाहते हैं और यह सोच रहे हैं की आपको कहां जाना चाहिए तो आज हम आपको ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताते हैं, जगह घूमने के बाद यहां के नजारे आपके मन में बस जाएंगे।

मांडू

ये मध्य प्रदेश की एक खूबसूरत सी जगह है जहां आपको एक से बढ़कर ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलेंगे। इस जगह पर जाने के बाद आपको ऐसा एहसास होगा कि आप पुराने समय में वापस पहुंच गए हैं। दो झीलों के बीच बसा यहां का जहाज महल आप जब देखेंगे तो इसकी सुंदरता में खो जाएंगे। इसके अलावा हिंडोला महल, रानी रूपमती का किला, मार्बल से बना हुआ बाज बहादुर का मकबरा ये सारी चीजें बहुत ही खूबसूरत है।




महेश्वर

महेश्वर मध्य प्रदेश की एक ऐसी जगह है जिसे एमपी का वाराणसी कहा जाता है। यहां पर कई सारे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। नर्मदा नदी के तट पर मौजूद इस जगह की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यह जगह मालवा राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की राजधानी थी इसलिए यहां पर मराठा काल के कई नमूने देखने को मिलते हैं। यहां भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी है और इस जगह का इतिहास जानने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। यहां आप होल्कर फोर्ट, मंडलेश्वर, राजवाड़ा, जलेश्वर मंदिर, नर्मदा घाट,पंडरीनाथ मंदिर, खरगोन, अहिल्येश्वर मंदिर,कसरावद, अहिल्या किला जैसी जगह घूम सकते हैं।





ओंकारेश्वर

पवित्र नर्मदा नदी के तट पर शांत माहौल में दिव्य ओंकारेश्वर मंदिर है। पूरे वर्ष भर देश भर यहां तीर्थयात्रियों की भीड़ लगी रहती है। ओंकारेश्वर देश के 12 प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंगों में से एक है। जुलाई और अगस्त के महीनों के दौरान भगवान शिव के इस आध्यात्मिक निवास में हजारों भक्त आते हैं। पहाड़ियों और हरे-भरे खेतों से घिरे ओंकारेश्वर की प्राकृतिक सुंदरता आंखों को उतना ही सुख देती है जितनी आध्यात्मिक तरंगें लोगों की आत्मा को देती है। यहां दर्शन करने के साथ नौकविहार का आनंद भी लिया जा सकता है।




उज्जैन

उज्जैन मध्य प्रदेश की एक धार्मिक नगरी है जहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी बाबा महाकाल विराजित हैं। 51 शक्तिपीठ में से एक मां हरसिद्धि का दरबार भी है। इसके अलावा यहां पर काल भैरव, गढ़कालिका, मंगलनाथ जैसे प्रसिद्ध मंदिर भी है। भगवान श्री कृष्ण ने यहां महर्षि सांदीपनि से शिक्षा ग्रहण की थी। उज्जैन में में 12 साल में एक बार कुंभ मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु और साधु संत पहुंचते हैं।




जानापाव हिल्स

इंदौर के पास स्थित जानापाव हिल्स एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जिसे भगवान परशुराम की जन्मस्थली कहा जाता है। ये खूबसूरत जगह इंदौर से 45 किलोमीटर दूर मौजूद है और बरसात के समय में यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। 854 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये पर्वत विंध्याचल पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है। ट्रैकर्स के बीच यह जगह बहुत फेमस है। यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।




Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story