×

Tourist Places Near Lucknow: राजधानी लखनऊ में आउटिंग पर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो इन बेस्ट जगहों पर जरूर जाएं

Tourist Places Near Lucknow: अगर आपको कहीं आउटिंग करने को दिल कर रहा है यानी लखनऊ से बाहर कहीं आस-पास घूमने का मन बना रहे हैं तो आइए आपको लखनऊ के थोड़ा नजदीक घूमने की जगहों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 11 Nov 2022 1:48 AM GMT
places to visit near Lucknow
X

लखनऊ के आस-पास घूमने की जगह (फोटो- सोशल मीडिया)

Tourist Places Near Lucknow: राजधानी लखनऊ अपनी नजाकत के शहर के रूप में प्रसिद्ध है। यहां एतिहासिक इमारतों, स्वादिष्ट पकवानों के साथ दशहरी आम और चिकन की कढ़ाई के चर्चे दुनियाभर में है। ऐसे में अगर यहां घूमने की जगहों के बारे में बात करें तो यहां पर घूमने की बहुत सारी जगहें हैं। जहां पर आप अपने दोस्तों, परिवार के साथ सुकूनभर समय बिता सकते हैं। लेकिन अगर आपको कहीं आउटिंग करने को दिल कर रहा है यानी लखनऊ से बाहर कहीं आस-पास घूमने का मन बना रहे हैं तो आइए आपको लखनऊ के थोड़ा नजदीक घूमने की जगहों के बारे में बताते हैं।

लखनऊ के आसपास घूमने की जगहें
Places to Visit near Lucknow

बिठूर (Bithoor)

लखनऊ से बाहर आउटिंग करने के लिए बिठूर बेस्ट जगह है। बिठूर लखनऊ से 84 किमी दूर है। इस जगह का इतिहास में कई बार जिक्र हुआ है। सही याद कर रहे हैं ये वही बिठूर है जहां पर रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता था। यहां पर स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंका गया था। साथ ही बिठूर में वाल्मीकि जी ने रामायण लिखी थी।

श्रावस्ती (Shravasti)

श्रावस्ती लखनऊ से 156 किमी दूर है। यहां आप आउटिंग का प्लान बना सकते हैं। यहां पर आप विभूतीनाथ मंदिर, सुहेलदेव वन्यजीव अभयारण्य और कच्ची कुटी समेत कई जगहों पर घूम सकते हैं। यहां पर बौद्ध व जैन दोनों धर्मों का तीर्थस्थल भी है।

नवाबगंज बर्ड सैंक्चुरी (Nawabganj Bird Sanctuary)

लखनऊ से थोड़ा दूर आउटिंग पर जाने के लिए नवाबगंज बर्ड सैेक्चुरी सबसे प्रसिद्ध है। ये लखनऊ और कानपूर राजमार्ग पर है। यहां हर गर्मी पर घूमने जब आप जाएंगे तो पेड़ों की ठंडी हवा और शीतल छाया आपको बहुत अच्छी लगेगी। सर्दियों में अगर आप जाएंगे, तो सुनहरी धूप आप मनोरम दृश्य कराएगी।

नवाबगंज बर्ड सैंक्चुरी में करीब 250 से भी ज्यादा प्रवासी पक्षियां निवास करते हैं। यहां पर अधिकतर साइबेरियन पक्षी हैं। इस सैंक्चुरी को शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है। जोकि लखनऊ से करीबन 50 किमी दूर है।

तिलहर (Tilhar)

तिलहर लखनऊ से करीबन 191 किमी दूर है। जोकि अकबर के काल में सेना के लिए तीर-कमान की आपूर्ति के लिए जाना जाता था। इस एतिहासिक-प्राचीन शहर में कई फोर्ट यानी किले हैं जो आपको इतिहास की याद दिला देंगे। यहां और भी घूमने की कई जगहें हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story