×

दुनिया की वो जगहें जहां काम नहीं करता Gravity Law, तस्वीरें देख चकरा जाएगा सिर

कैलिफोर्निया (California) के मिस्ट्री स्पॉट की खोज साल 1939 में हुई थी। हालांकि साल 1940 में इसे आम लोगों के लिए खोला गया। यहां पहुंचकर आपको लगेगा कि गुरुत्वाकर्षण का नियम यहां काम ही नहीं करता।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 31 Aug 2021 12:31 PM GMT
mystery spot
X

मिस्ट्री स्पॉट (Photo- Social Media)

लखनऊ: गुरुत्वाकर्षण (Gravity) का बल हर चीज को पृथ्वी की सतह से बांधे रखता है। इसी की वजह से हम धरती पर चल पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें देखकर लगता है कि यहां शायद गुरुत्वाकर्षण नियम (Gravity Law) काम नहीं करता है। चुट्टानों, पर्वतों और ऊंचाइयों पर बसी इन जगहों का अद्भुत बैलेंस देखकर कोई भी आश्चर्य में पड़ सकता है। आईये जानते हैं उन जगहों के बारे में-

मिस्ट्री स्पॉट


कैलिफोर्निया (California) के मिस्ट्री स्पॉट की खोज साल 1939 में हुई थी। हालांकि साल 1940 में इसे आम लोगों के लिए खोला गया। यहां पहुंचकर आपको लगेगा कि गुरुत्वाकर्षण का नियम यहां काम ही नहीं करता। लोगों को यहां चलते देखकर आपको हैरानी होगी।

रिवर्स वाटरफॉल


कभी आपने ऐसा वाटरफॉल (waterfall) देखा है, जिसका पानी नीचे न जाकर ऊपर जा रहा हो? सोच में पड़ गए न? लेकिन Faroe Islands में ऐसा ही कुछ है। यहां पानी गुरुत्वाकर्षण के नियम से अलग ऊपर की तरफ जाता नजर आता है। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

हूवर डैम


हूवर डैम एक ऐसा डैम है जहां से फेंकी हुई चीज नीचे जाने के बजाय ऊपर जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप यहां एक बोतल पानी डैम के ऊपर से गिराते हैं, तो वो नीचे न जाकर उल्टा ऊपर की तरफ आने लगता है। दरअसल, इसकी वजह है डैम का स्ट्रक्चर। जिसकी वजह से बना शक्तिशाली अपड्राफ्ट है। हवा की वजह से पानी ऊपर आने लगता है।

Jezzine, लेबनान


लेबनान (Lebanon) के इस शहर को सिटी ऑफ फॉल्स (City ​​of Falls) कहा जाता है। यह शहर 131 फीट ऊंचे पहाड़ पर अपना संतुलन कायम किए हुए है। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस जगह पर चीड़ से ढके पहाड़ हैं। यहां की ऐतिहासिक हवेली, बाजार और चर्च भी पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story