Traditional Dishes Of Odisha: ओडिशा के पारंपरिक व्यंजन जीत लेंगे आपका दिल, एक बार जरूर करें ट्राई

Traditional Dishes Of Odisha: ओडीशा भारत का एक सुंदर राज्य है। यह जगह हमेशा से ही अपनी संस्कृति और खान-पान के लिए प्रसिद्ध रही है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 July 2024 3:22 PM GMT
Traditional Dishes Of Odisha
X

Traditional Dishes Of Odisha (Photos - Social Media)

Traditional Dishes Of Odisha : भारत अलग-अलग राज्यों से बना हुआ एक खूबसूरत देश है। यहां के हर राज्य की अपनी संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन, खान-पान और पहचान है। यही चीज उसे दूसरी जगह से अलग बनाने का काम करती है। हर राज्य की अपनी कोई ना कोई विशेषता है। कहीं की संस्कृति तो कहीं का रहन-सहन और खानपान लोगों को आकर्षित करता है। अगर आप भी घूमने फिरने और खाने पीने के शौकीन है तो एक बार आपको ओडिशा जरूर जाना चाहिए। ओडिशा पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह आठवां सबसे बड़ा राज्य है, और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है, जिसमें 4.1 करोड़ से अधिक निवासी रहते हैं। राज्य में भारत में अनुसूचित जनजातियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी भी है। पर्यटन के हिसाब से यह बहुत ही खूबसूरत जगह है और इसके अलावा आपके यहां बेहतरीन खाने का आनंद लेने को भी मिलेगा। चलिए आपको यहां की कुछ शानदार डिश के बारे में बताते हैं।

छेना पोड़ा (Chhena Poda)

यह ओडिशा में मिलने वाली बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जो दरअसल में एक चीजकेक है। इसे सूजी, चीनी और चाशनी से तैयार किया जाता है। बेक करने के बाद यह टेस्टी चीज केक में बदल जाती है। यह आपको ओडिशा के हर गली नुक्कड़ में मिल जाएगी जो बहुत स्वादिष्ट होती है।

Chhena Poda


संतुला (Santula)

यह पपीते टमाटर और बैंगन से बनी हुई डिश है। दरअसल ये ओडिशा का क्लासिक व्यंजन है। जिसमें सबसे ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल होता है। इसे कम मसाले में तैयार किया जाता है और यह बहुत पौष्टिक होती है।

Santula


रसबली (Rasbali)

अपने नाम की तरह यह डिश स्वाद से भरी हुई होती है। जो मीठा खाने के शौकीन है उन्हें यह व्यंजन जरूर खाना चाहिए। इसे गाढ़े दूध और इलायची से बनाया जाता है। आपको यह मिठाई एक बार जरूर खानी चाहिए।

Rasbali


चौला बारा (Chaula Bara)

अगर एक बार आपने इस व्यंजन को खा लिया तो अगली बार आप इसे याद करते ही मोहित हो जाएंगे। इसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आने लगेगा। दरअसल ये चावल का वड़ा है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे चटनी के साथ परोसा जाता है जो चटपटी होती है।

Chaula Bara


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story