Flight Ticket Offers: ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं होने पर मुफ्त में मिलेगा फ्लाइट टिकट, ये है बुकिंग का तरीका

Flight Ticket Offers: टिकट बुकिंग ऐप ट्रेनमैन एक नया फीचर लेकर आया है। इसमें अगर आपकी ट्रेन की टिकट कन्फर्म नहीं होती है, तो कंपनी आपको यात्रा करने के लिए मुफ्त में हवाई टिकट देगी।

Jugul Kishor
Published on: 25 Dec 2022 10:24 AM IST
Indian Railway
X

ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं होने पर, मुफ्त में मिलेगा फ्लाइट टिकट (Pic: Social Media)

Flight Ticket Offers: भारत में सबसे ज्यादा लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल पाता है, जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन का टिकट न मिल पाने के कारण अंतिम समय में प्लान को बदलना पड़ता है। लेकिन, अब यात्रियों की परेशानी को ही ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग ऐप ट्रेनमैन एक नया फीचर लेकर आया है। इसमें यात्रियों को कन्फर्म ट्रेन टिकट की गारंटी होगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर आपकी ट्रेन की टिकट कन्फर्म नहीं होती है, तो कंपनी आपको यात्रा करने के लिए मुफ्त में हवाई टिकट देगी।

ऐसे काम करता है टिकट बुकिंग ऐप ट्रेनमैन

बतां दें कि टिकट बुकिंग ऐप ट्रेनमैन ने एक फीचर लांच किया है, जिसका नाम ट्रिप एंश्योरेंस हैं। इस नये फीचर की मदद से वेटिंग लिस्ट वाले रेलवे के यात्री अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। जो भी व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से टिकट बुक कराता है। वह ऐप में ही अपनी टिकट का स्टेटस चेक कर सकता है। अगर यात्री को टिकट कंफर्म नहीं मिलता है तो ऐप यह भी दिखाएगा कि कंफर्म टिकट मिलने की कितनी संभावना है। यदि चार्ट बनने से पहले आपकी टिकट कंफर्म नहीं होती है तो आप ट्रिप एंश्योरेंस की मदद से आखिरी समय में हवाई टिकट बुक कर सकते हैं।

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

अगर ऐप में टिकट बुक होने की संभावना 90 फीसदी से ज्यादा दिखती है तो यह ऐप आपसे 1 रुपये ट्रिप एंश्योरेंस की फीस लेगा। यदि 90 प्रतिशत से कम है, तो कंपनी टिकट की श्रेणी के आधार पर मामूली शुल्क लेगी। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर चार्ट बनने के समय ट्रेन की टिकट कन्फर्म हो जाती है, तो ट्रिप एश्योरेंस फीस रिफंड कर दी जाएगी। हालांकि, अगर टिकट कन्फर्म नहीं होती है, तो ट्रेनमैन यात्री को यात्रा पूरी करने के लिए मुफ्त हवाई टिकट देगा। हालांकि यह ऑफर उन लोगों के लिए नहीं होगा, जिन लोकेशन पर एयरपोर्ट नहीं होगा। इस ऐप की मदद से राजधानी समेत 130 ट्रेन में टिकट बुक किया जा सकेगा।

Jugul Kishor
ABOUT THE AUTHOR

Jugul Kishor

Content Writerjugulkishor48@gmail.com

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story