×

Travel Destination: विदेशों में बनें हिंदू देवी-देवताओं के भव्य मंदिर, जहां दुनियाभर के भक्तों का लगता है तांता

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की राजधानी सिडनी (Sydney) में स्थित मुरूगन टेंपल (Murugan Temple, Australia) में भगवान मुरूगन विराजमान हैं। भगवान मुरुगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है। भगवान मुरूगन के प्रति सिडनी में रहने वाले हिंदुओं के मन में अपार आस्था है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 6 Sep 2021 12:28 PM GMT (Updated on: 6 Sep 2021 12:47 PM GMT)
Pashupatinath Temple Nepal
X

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल (Photo- Social Media)

Travel Destination: ये तो सभी जानते होंगे कि भारत को 'मंदिरों का देश' कहा जाता है। यहां देवी-देवताओं के हजारों मंदिर (Temple) हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर मौजूद हैं। दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। आइए जानते हैं विदेशों में मौजूद इन भव्य मंदिरों के बारे में, जिनके बारे में जानकर शायद आप भी इनके दर्शन के लिए प्लान बनाएंगे।

मुरूगन टेंपल, ऑस्ट्रेलिया


ऑस्ट्रेलिया (Australia) की राजधानी सिडनी (Sydney) में स्थित मुरूगन टेंपल (Murugan Temple, Australia) में भगवान मुरूगन विराजमान हैं। भगवान मुरुगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है। भगवान मुरूगन के प्रति सिडनी में रहने वाले हिंदुओं के मन में अपार आस्था है। अगर आप भी कभी सिडनी जाएं तो मुरूगन टेंपल में भगवान के दर्शन जरूर करें।

मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका


श्रीलंका के मुन्नेस्वर गांव में स्थित मुन्नेस्वरम मंदिर (Munneswaram Temple, Sri Lanka) के परिसर में कुल पांच मंदिर हैं। इसमें भगवान शिव और मां काली का भी मंदिर है। मान्यता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी।

सागर शिव मंदिर, मॉरीशस


मॉरीशस में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। यहां स्थित सागर शिव मंदिर (Sagar Shiva Temple, Mauritius) उनके लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा स्थापित है। हर साल यहां लाखों पर्यटक भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं।

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल


भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित यह मंदिर (Pashupatinath Temple Nepal ) दुनिया के कुछ सबसे प्राचीन हिंदू मंदिरों में से एक है। यहां भगवान शिव के पशुपति रूप की पूजा की जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि यूनेस्को (UNESCO ) ने इस मंदिर को विश्व विरासत स्थल का दर्जा भी दिया है।

Ashiki

Ashiki

Next Story