×

घूमने की चाह रखने वालों के लिए नवंबर है सबसे बेस्ट महीना, इन जगहों पर जाने के लिए बना लीजे प्लान

इस मौसम में जब हल्की ठंड लगती है, मंद-मंद धूप निकलती है और सर्द हवा चलती है उस समय में घूमने का मजा ही अलग होता है। आज हम आपको नवंबर के महीने में घूमने वाली जगहों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 8 Nov 2021 3:14 PM GMT
घूमने की चाह रखने वालों के लिए नवंबर है सबसे बेस्ट महीना, इन जगहों पर जाने के लिए बना लीजे प्लान
X

Sardi Mein Ghumne Ki Jagah : देशभर के तमाम राज्यों में नवंबर के शुरूआती दिनों से ही हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। रात के समय सर्द हवाओं से तापमान धीरे-धीरे लगातार गिरता ही जा रहा है। ऐसे में अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो ये मौसम आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। क्योंकि घूमने का असली आनंद इसी महीने में आता है, जब न तो ज्यादा ठंड पड़ती है और न ही ज्यादा गर्मी पड़ती है। तो अब अपने दोस्त-यार, परिवारवालों के संग घूमने की तैयारी अब शुरू कर दीजे। हम कराते हैं आपके घूमने की प्लानिंग।

इस मौसम में जब हल्की ठंड लगती है, मंद-मंद धूप निकलती है और सर्द हवा चलती है उस समय में घूमने का मजा ही अलग होता है। आज हम आपको नवंबर के महीने में घूमने वाली जगहों के बारे में बताते हैं। इन जगहों पर घूमने से आपका मन आनंदित हो उठेगा।

सिक्किम में घूमने की जगह
Sikkim Mein Ghumne Ki Jagah

सिक्किम भारत का एक छोटा सा राज्य है, लेकिन इसकी खूबसूरत काबिले तारीफ है। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नदियों, झीलों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। नेचर लवर्स के लिए ये जगह बहुत ही पसंदीदा है। सर्दियों में यहां पर चोटियों की चढ़ाई करना, झीलें, ट्रैकिंग करना ही इस जगह को अनोखा बनाती है।

फोटो- सोशल मीडिया

सैर करने की ये जगह सिक्किम को एक परफेक्ट प्लेस बनाती हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह राज्य बिल्कुल बेस्ट है। सिक्किम की प्लानिंग करने से पहले यहां की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में पढ़ लें, हमें यकीन है कि इन जगहों को पढ़ने के बाद आपका मन भी सिक्किम जाने का करने लगेगा। हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म दोनों का मिश्रण आपको सिक्किम में देखने को मिलेगा।

सिक्किम की राजधानी गंगटोक जोकि दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। यहां पर घूमने के लिए अगर आएगें तो कंचनजंगा के खूबसूरत शिखर को भी निहारने का मौका आपको मिलेगा।

पहाड़ों पर बनी घुमावदार सड़कें जोकि काफी डरावनी तो लगती है लेकिन यात्रियों को सबसे ज्यादा आकर्षित भी करती हैं। प्रेमियों के लिए ये जगह बहुत ही शानदार है। यहां पर आप नाथुला पास, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, रेशी हॉट स्प्रिंग्स, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, गणेश टोक, त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री इन सभी जगहों पर घूम सकते हैं। यहां घूमने के सबसे सही समय अक्टूबर से दिंसबर तक का रहता है।

गोवा में घूमने की जगह
Goa Mein Ghumne Ki Jagah

फोटो- सोशल मीडिया

गोवा घूमने की चाह सबसे ज्यादा युवाओं में देखी जाती है। घूमने की ये जगह देश के पश्चिमी तट पर है। यहां भी नवंबर के महीने में घूमना काफी भाता है यात्रियों को। गोवा काफी बजट फ्रेंडली जगह है। दोस्तों के साथ ही और हमसफर के साथ रात के अंधेरे के बीच पार्टियां करना, नाच-गाना करने के लिए ये जगह काफी अनुकूल है।

यहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत बीचेस, सी फूड और जगमगाती अंधेरी रातें देखें को मिल जाएगी। घूमने के लिए यहां आने वाले लोग अपना अधिकतर समय बीचेस पर गुजारते हैं। समूह में नाचते-गाते हैं और रातें समुद्र की लहरों की मौजूदगी में बिताते हैं।

उदयपुर, राजस्थान में घूमने की जगह
Udaipur, Rajasthan Mein Ghumne Ki Jagah

फोटो- सोशल मीडिया

उदयपुर जोकि 'पूर्व का वेनिस' के नाम से मशहूर है। ये जगह राजपूताना अंदाज के लिए प्रसिद्ध (udaipur famous for) है। यहां झीलें, शाही किलें और इतिहास के कई किस्सों को अपनी आंखों से देखने के लिए आते हैं। यहां के किले विश्व प्रसिद्ध हैं। वीकेंड बिताने के लिए लेक सिटी उदयपुर में नवंबर के महीने में घूमने काफी आंनद दायक रहता है।

न तो ज्यादा गर्मी और न ही ज्यादा सर्दी इस मौसम इन रॉयल जगहों, खूबसूरत पार्क और किलों को घूमने (udaipur famous places) में बहुत मजा आता है। यहां आने पर आप सिटी पैलेस, लेक पैलेस, कुंभलगढ़ अभयारण्य , जोधपुर, माउंट आबू, चितौड़गढ़, पुष्कर जाना तो बिल्कुल भी न भूलें।

शिमला में घूमने की जगह
Shimla, Himachal Pradesh Mein Ghumne Ki Jagah

फोटो- सोशल मीडिया

शिमला का नाम सुनते ही एक आकर्षक पर्यटन स्थल और पहाड़ों की सुंदरता नजर के सामने घूमने लगती है। लेकिन नवंबर माह (best time to visit shimla) में इस जगह पर यात्रियों की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।

शिमला में घूमने की बहुत सी जगहें हैं जिन्हे आप अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं। कोरोना काल में नरमी के बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्सक्वीन शिमला में करीब एक महीने बाद ऑक्यूपेंसी 50 से बढ़कर 80 फीसदी पहुंचने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

कसौली और चायल के होटलों में भी सैलानियों की संख्या बढ़ी है। पिछले महीने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लगी बंदिशों के चलते सैलानियों ने शिमला का रुख करना कम कर दिया था। होटलों में वीकेंड पर भी 40 से 50 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी चल रही थी।

शिमला पूरे साल घूमने के लिए एक बेस्ट जगह हैंइस महीने के दौरान आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ टूरिस्ट जगहों के मजा ले सकते हैं। जाखू मंदिर, मनसा देवी मंदिर, रिज रोड, शिमला रिजर्व वन अभयारण्य, माल रोड आदि यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

कच्छ, गुजरात में घूमने की जगह
Kutch, Gujarat Mein Ghumne Ki Jagah

फोटो- सोशल मीडिया

नवंबर के महीने में गुजरात का कच्छ घूमने की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। यहां पर सफेद नमक का रेगिस्तान लोगों को काफी पसंद आता है। इसके साथ गुजरात का कच्छ भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर होने की वजह से यहां से आप पकिस्तान को भी निहार सकते हैं। यहां कच्छ में जंगली गधा अभयारण्य और फ्लेमिंगो अभयारण्य काफी प्रसिद्ध हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story