TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Ka Sabse Ganda Sheher: ये है यूपी का सबसे गन्दा शहर, जानिए आपका शहर किस स्थान पर है

UP Ka Sabse Ganda Sheher: क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का सबसे गन्दा शहर कौन सा है और कौन सा शहर सबसे साफ़ सुथरा बतया गया है। जानिए आपका शहर किस स्थान पर है।

Shweta Srivastava
Published on: 23 Sep 2024 9:15 AM GMT
UP Ka Sabse Ganda Sheher
X

UP Ka Sabse Ganda Sheher (Image Credit-Social Media)

UP Ka Sabse Ganda Sheher: एक सर्वे में उत्तर प्रदेश के सभी शहरों की जाँच करने के बाद राज्य के सबसे साफ़ शहर में जहाँ सबसे पहले नॉएडा का नाम आया है वहीँ की अआप जानते हैं यूपी का सबसे गन्दा शहर कौन सा है? अगर नहीं तो आइये जान लेते हैं।

उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों श्रेणी में आता है क्षेत्रफल और आबादी दोनों की ही दृष्टि से बड़ा कहलाता है। वहीँ बीते साल यानि 2023 में सबसे साफ़ शहरों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 8 शहर मौजूद थे। इसमें से पांच शहरों को तो पांच में से तीन पॉइंट्स मिले थे जिसपर इनकी रेटिंग की गईं थीं। प्रयागराज और वाराणसी को सबसे अधिक रेटिंग मिली साथ ही सबसे ज़्यादा शहर साफ़ शहर के लिए इन्हे अवार्ड भी मिला।

इतना ही नहीं प्रदेश के 65 शहरों को कचरा मुक्त भी घोषित किया जिसने यहाँ के कई शहरों को साफ़ शहर की श्रेणी में लेकर खड़ा कर दिया। लेकिन एक बात और ध्यान देने वाली है कि इसके पहले साल 2021 में कचरामुक्त शहर की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के सिर्फ पांच ही शहर शामिल थे। इसके अलावा प्रदेश के लगभग सभी शहर खुले में शौच से भी मुक्त हो गए हैं यानि सभी घरों में शौचालय बन चुका है।

लेकिन वहीँ अभी भी उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे शहर हैं जहाँ की हालत जस की अस है यानि यहाँ अभी भी गंदगी और कचरे का आलम वैसा ही है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन सा शहर प्रदेश का सबसे गन्दा शहर है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का गोंडा सबसे गन्दा शहर है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली के समीप बसे गाज़ियाबाद का भी यही आलम है। ये भी गन्दगी के मामले में काफी ऊपर है। साल 2017 में भी एक सर्वे हुआ था तब भी उत्तर प्रदेश का गोंडा शहर ही सबसे गंदे शहरों की लिस्ट में टॉप पर था।

इसके अलावा आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के और भी शहर इस लिस्ट में शामिल हैं। जहाँ बहराइच को 6वां, शाहजहांपुर को 9 वां और खुर्जा को 10 वां स्थान मिला है। वहीँ अब जो रिपोर्ट आई है उसमे नॉएडा को सबसे साफ़ शहर की लिस्ट में रखा गया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story